रतलाम, नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस,30 जिलों में गरजेंगे बादल, तापमान खेलेगा आंख मिचौली
भोपाल: मध्यप्रदेश में बादलों के छटते ही कड़ाके की गर्मी पड़ने लगी है। रविवार को प्रदेश सबसे गर्म रहा। यहां इस सीजन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया। रतलाम में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मध्य प्रदेश में अप्रैल के तीसरे सप्ताह में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। कई जिलों में पारा 44 डिग्री पार कर चुका है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। जानिए आने वाले दिनों में आपके शहर का तामपान कितना जा सकता है।
पूरे मध्य प्रदेश का मौसम देखें तो पिछले 24 घंटे के दौरान शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई है। इसके अलावा से अन्य जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। इसके साथ ही गर्मी की तीव्रता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कई जिलों में लू का प्रकोप देखा गया। सीधी और शिवपुरी जिले में लू चली है।
प्रमुख जिलों में गर्मी के हाल
रविवार को प्रदेश के प्रमुख जिलों के तापमान को देखें तो भोपाल में 40.6, ग्वालियर में 41.2, इंदौर में 39.4, रतलाम में 40.02, शिवपुरी में 43, उज्जैन में 39, जबलपुर में 40.4, खजुराहो में 43.02, नौगांव में 42.5, सीधी में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान देखें तो भोपाल में 24.02, ग्वालियर में 24.5, इंदौर में 23.6, उज्जैन में 22.7, दमोह में 25.2, जबलपुर में 25.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग के दृष्टिकोण के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं भी बारिश को का कोई प्रभाव नहीं दिखेगा। इसके साथ ही लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। रतलाम, गुना, सागर, दमोह, सीधी और शिवपुरी में लू का असर रहेगा।
30 जिलों में गरजेंगे बादल, तापमान खेलेगा आंख मिचौली
मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों के मौसम में नरमी आ गई है। हवा के साथ नमी आने के कारण जिलों में बादल छाए रहने से गर्मी कम हो गई है। कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। हालांकि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियां कमजोर हो गई हैं। अब सोमवार से दिन के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है।

रविवार को सबसे अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। वहीं रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर, शहडोल, इंदौर और भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई। ग्वालियर, सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, जबकि चंबल संभाग के जिलों में कई स्थानों पर बारिश हुई है। जबकि बड़वानी, खरगोन एवं बुरहानपुर में ओलावृष्टि हुई। अशोकनगर, सिंगरौली में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। 16-17 अप्रैल को प्रदेश में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है।
बारिश के चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। भोपाल में 38.7, ग्वालियर में 36, नर्मदापुरम में 40.2, इंदौर में 38.6, धार में 40.01, पचमढ़ी में 32.8, उज्जैन में 38.5, जबलपुर में 37.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। इसके अलावा प्रदेश में अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में स्थिरता बनी हुई है। भोपाल में 22, ग्वालियर में 22.4, नर्मदापुरम में 30.7, इंदौर में 21.8, खरगोन में 25, उज्जैन में 21.5, 25 जबलपुर में 21.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।
मौसम विभाग ने प्रदेश की 30 से भी अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। सिंगरौली, सतना, उमरिया, कटनी, मैहर जिलों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं बुरहानपुर, बड़वानी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, खरगोन, शिवपुरी, मुरैना, शिवपुरी, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिलों में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है।





