अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

11 बजे सायरन बजा, लेकिन अधिकतर जगहों पर न तो वाहनों के पहिए रुके और न ही सोशल डिस्टेंसिंग दिखी

Share

इंदाैर

मंगलवार सुबह 11 बजे शहर के करीब-करीब हर चौराहे पर सायरन की आवाज आई। दो मिनट तक यह आवाज दूर-दूर तक गूंजती रही। इस आवाज के साथ लोगों ने संकल्प लिया कि वे मास्क बिना घर से नहीं निकलेंगे। मास्क भी सही तरीके से लगाएंगे। ये वे लोग थे जो कार्यक्रम में शामिल थे। हालांकि ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा थी जो सायरन बनने पर या तो रुके नहीं या फिर गाड़ी की स्पीड और ज्यादा कर दी। यहां पर कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग भी नजर नहीं आई। लोग एक-दूसरे से चिपके रहे और फोटो खिंवाने के लिए सटकर खड़े होने लगे।

विधायक रमेश मेंदोला ने दुकान के सामने गोल घेरा बनाया।

विधायक रमेश मेंदोला ने दुकान के सामने गोल घेरा बनाया।

शहर में मंगलवार सुबह 11 बजे 2 मिनट के लिए सायरन बजा। इसका मुख्य आयोजन राजबाड़ा पर हुआ। यहां पर विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ ही कलेक्टर, कमिश्नर सहित ज्यादातर लोग नजर आए। निगम की गाड़ी ने जैसे ही सायरन बजाया सभी ने हाथ आगे कर मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजेशन करने का संकल्प लिया। कलेक्टर ने सभी से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता का परिचय देते हुए एकजुट प्रयास करें। कोरोना से रोकथाम के लिए मास्क पहनना बेहद ज़रूरी है।

मेंदोला ने लोगों को मास्क पहनाए।

मेंदोला ने लोगों को मास्क पहनाए।

इंदौर के राजबाड़ा पर विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ संभागायुक्त पवन शर्मा, आईजी हरिनारायणचारी मिश्रा, कलेक्टर मनीष सिंह ने मेरी सुरक्षा मेरी मेरा मास्क अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस दौरान शपथ ली और लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए शपथ दिलाई। इसके बाद दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाए गए।

शहरभर में मास्क वितरण किया गया।

शहरभर में मास्क वितरण किया गया।

कहां पर क्या…
मुख्यमंत्री के आह्वान पर मेरा मास्क मेरी सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत विधायक रमेश मेंदोला द्वारा नंदा नगर साईं मंदिर के पास कार्यक्रम में भाग लिया। यहां पर कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता के लिए आज सुबह 11 बजे सायरन बजने से पूर्व नगर सुरक्षा समिति, थाना परदेशीपुरा के सदस्यों ने एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने, सीएसपी निहित उपाध्याय, थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, नगर सुरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा, एसपी संयोजक जुगल किशोर गुर्जर, सीएसपी संयोजक नवीन मास्टर, थाना संयोजक संजय शर्मा के मार्गदर्शन में पाटनीपुरा चौराहे पर आम जनता को मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर मास्क वितरण किया गया। इसके अलावा आकाश विजयवर्गीय द्वारा राजबाड़ा पर, पूर्व महापौर व विधायक मालिनी गौड़ द्वारा शीतला माता बाजार में। वहीं, महेंद्र हार्डिया आदर्श रोड पलासिया पर मास्क लगाने की शपथ दिलाई।

गांधी नगर सीएसपी सौम्या जैन और टीआई संतोष यादव ने भी मास्क बांटे।

गांधी नगर सीएसपी सौम्या जैन और टीआई संतोष यादव ने भी मास्क बांटे।

पाटनीपुरा चौराहे के पास कार्यक्रम में शामिल हुए एडीएम अभय बेडेकर ने कहा कि काेरोना प्रोटोकाल का पालन करना बहुत जरूरी है। नाक और मुंह से ही वायरस हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं। इसलिए इसे अच्छी तरह से ढंककर रखना होगा। मास्क बिना बचाव नहीं, बिना मास्क कोई बचाव की राह नहीं। हुजूम बनाकर बाहर नहीं निकलें। लोगों को टोकते रहें कि मास्क लगाएं। पिछले तीन से चार दिनों में तेजी से कोरोना मरीज बढ़े हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें