अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

खौफनाक है कहानी….33 लोगों की हत्या के सीरियल किलर को याद था अपना हर शिकार

Share

भोपाल. भोपाल पुलिस (Bhopal police) ने हत्थे एक ऐसा सीरियल किलर चढ़ा, जो बोलचाल में बिल्कुल शालीन था और उसको देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता था कि उसने 33 हत्याओं को नृशंसता से अंजाम दिया है. सीरियल किलर आदेश खामरा (Serial Killer Aadesh Khamra) ने अजब तर्क दिया कि घर से दूर रहने वालों को होने वाले कष्टों से निजात दिलाने के लिए उसने इतने सारे मर्डर (Murder) किए हैं. पुलिस को उसने अपने सब शिकार (vicious criminal)  के कपड़े और पहचान तक भी बताई. पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो आला अफसरों के भी रोंगटे खड़े हो गए.

आस-पड़ोस में सबके साथ खुश होकर मिलने वाला दर्जी शातिर कातिल कैसे बन गया, इसका पता उसके परिवार को भी नहीं चला. इस शातिर कातिल को हत्याओं को लेकर उसे कोई पछतावा नहीं है. पुलिस ने सीरियल किलर और उसके गैंग को गिरफ्तार किया था.
घर से दूर रहने वालों के कष्ट दूर करने के लिए मर्डर
पुलिस ने पूछताछ शुरू की उसने इमोशनल कार्ड खेला. उसने कहा कि यह हत्याएं उसने इसलिए कीं, जिससे मरने वालों को अपने घर से दूर रहने की वजह से कष्टों से मुक्ति मिल सके. आदेश खामरा ने कहा कि ट्रक पर रहने वाले लोग घरों से दूर रहते थे, इससे उनका मन नहीं लगता था और परेशान भी होते थे इसलिए वो उन्हें मारकर कष्टों से पार करा देता था

पुलिस से बचने के लिए सुल्तानपुर भाग गया
पुलिस को उस पर शक होने की भनक किसी तरह आदेश को लग गई. वह इसके बाद उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर भाग गया था. मूलत: वह यहीं का रहने वाला था. भोपाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाई थी. इसके बाद आरोपी को यहां के मैदानी इलाके से पकड़ा गया. पुलिस भी यह जानकर हैरान रह गई थी कि उसे सभी ड्राइवर्स के बारे में पूरी जानकारी थी और वह इनमें से किसी को भी नहीं भूला था.

खामरा का इमोशनल खेल : बेरहम बनने के पीछे बचपन
सीरियल किलर खामरा ने पुलिस के सामने खुद को बेचारे की तरह प्रस्तुत भी किया. उसने कहा कि उसे कभी उसके पिता से प्यार नहीं मिला. उसके बचपन से ही उससे बेरहमी से मारपीट करते थे. उसके बेरहम बनने के पीछे उसका बचपन है. मारपीट किशोरवस्था तक जारी रही. इसी की वजह से वो बहक गया उसने यह रास्ता अपनाया. हालांकि पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह इमोशनल बहाने उसने खुद को बचाने के लिए बनाए. ऐसे में पुलिस ने खास तरीके से उससे इन हत्याओं का सच उगलवाने की रणनीति अपनाई.

महिला एसपी बिट्टू शर्मा ने जंगल से दबोचा
2018 में रायसेन का माखन सिंह ट्रक में सरिया लादकर निकला था, लेकिन उसे आदेश खामरा गैंग ने शिकार बना लिया और ट्रक भोपाल के पास लावारिस हालत में मिला था. माखन सिंह हत्याकांड की जांच में पुलिस ने खामरा के साथी जयकरण को दबोच लिया गया और फिर मामले में आदेश सहित ताबड़तोड़ 9 गिरफ्तारियां हुई. आदेश खामरा को साथियों की निशानदेही पर सुल्तानपुर के जंगलों से महिला एसपी बिट्टू शर्मा ने दबोचा था. एसपी शर्मा ने जब आदेश को पकड़ा तो उन्हें यह नहीं पता था कि देश का सबसे दुर्दांत सीरियल किलर उसके कब्जे में है. पुलिस के मुताबिक, आदेश को सभी वारदातें बतौर तारीख याद थी और उसने कहा था कि हत्याओं को लेकर उसे कोई पछतावा नहीं है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें