अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*खाद के लिए परेशान किसान को तहसीलदार ने चांटा मारा, गुस्से में कपड़े उतार सड़कों पर उतर गए किसान, अधिकारियों में हड़कंप*

Share

 शिवपुरी जिले के करैरा में एक नायब तहसीलदार दिनेश त्यागी पर खाद लेते समय किसान को थप्पड़ मारने का आरोप है, जिसके बाद किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार को हटाने की मांग की और खाद वितरण में अनियमितताओं का आरोप लगाया।

शिवपुरी: जिले में एक नायब तहसीलदार दिनेश त्यागी द्वारा खाद लेते समय एक किसान को चांटा मार दिए जाने का आरोप सामने आया है। यह मामला गरमा गया है। सोमवार को करैरा में किसानों एवं अन्य लोगों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। यहां पर लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया और रैली निकाली है। इस दौरान करैरा के नायब तहसीलदार को हटाने की मांग की। प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना था कि बीते दिनों खाद लेते समय नायब तहसीलदार ने लाइन में लगे किसान महेंद्र लोधी को थप्पड़ मार दिया था और अभी तक नायब तहसीलदार दिनेश त्यागी पर कोई कार्रवाई हुई है। यह प्रदर्शन लोधी लोधा महासभा के बैनर तले किया गया।

लाइन में लगे किसान में मारा था चांटा

यह विरोध प्रदर्शन लोधी-लोधा महासभा के बैनर तले किसानों ने किया। यह विरोध 19 सितंबर की घटना को लेकर किया गया। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाए कि खाद के लिए टोकन की लाइन में लगे किसान महेंद्र लोधी को नायब तहसीलदार दिनेश त्यागी ने थप्पड़ मार दिया था। किसानों ने करैरा रेस्ट हाउस से तहसील कार्यालय तक मार्च किया। वहां एसडीएम को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया था।

प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप खाद के लिए परेशान

किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि करैरा ब्लॉक में खाद वितरण में अनियमितताएं हो रही हैं। यहां पर कुछ प्राइवेट लोग 50 टन यूरिया सरकारी रेट 275 रुपए के बजाय 430 रुपए में बेचा जा रहा है। किसानों ने खाद वितरण केंद्रों पर पानी और टेंट की व्यवस्था की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को बंद करने की मांग की है। इन सभी लोगों ने चेतावनी दी है कि 25 सितंबर तक मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें