देवास
शहर में शनिवार-रविवार के लॉकडाउन के चलते सारी रोड सुनसान पड़ी रही लेकिन सोमवार सुबह से ही नजारा विपरीत था। लोग अपने-अपने घरों से बाहर विचरण कर रहे थे। वहीं रोड पर ऐसे चहल पहल नजर आ रही थी जैसे कि लॉकडाउन अनलॉक हो गया और कोई पाबंदी नहीं रही। लोग अपने-अपने टू व्हीलर व फोर व्हीलर और पैदल लोग अपने-अपने काम से जा रहे थे और कुछ तो रोड पर ही झुंड के झुंड खड़े होकर आराम से बातें करते नजर आ रहे थे। यही हालात दुकानों के थे। दुकानदार अपनी-अपनी आधी शटर खोलकर दुकान के बाहर खड़े थे और लोगों को सामान दे रहे थे। सामान भी महंगा हो गया, जो सब्जी शुक्रवार को 40 रुपए किलो में बिक रही थी, वह सोमवार को 60 रुपए किलो बिक रही थी। उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे सिविल लाइन रोड जाने वाली रोड पर लोगों का मेला सा लग रहा था, लोग आपस में बातें कर रहे थे और भीड़ ऐसे नजर आ रही थी जैसे लॉकडाउन अनलाॅक हो गया।
लोग बड़ी संख्या में खड़े खड़े बातें कर रहे थे और उसी लाइन में कुछ दूरी पर ब्रिज के नीचे मजदूर भी काम की तलाश में खड़े थे, जिनको रोटी रोजी की तलाश थी। देवास कलेक्टर चंद्रमाैली शुक्ला ने बताया प्रोटोकाल के तहत जारी गाइडलाइन का पालन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।





