भोपाल समेत 8 जिलों में चली शीतलहर, 14 जिलों में दिन भी ठंडे
इंदौर
ठीक एक महीने बाद प्रदेशभर में ठंड असरदार हुई है। इंदौर में 26, 27 दिसंबर लगातार दो दिन कोल्ड डे के रूप में बीते थे। अब 26-27 जनवरी काे ठंड ने रंग दिखाया है। उत्तर भारत से आ रही रूखी और चुभने वाली हवा ने न्यूनतम तापमान को जहां 8 डिग्री तक ला दिया है, वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री कम होकर 22 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार की तरह बुधवार भी कोल्ड डे रहा। इसी सीजन में यह छठा कोल्ड डे है। फिर भी पिछले एक दशक के जनवरी के मुकाबले तापमान अधिक है। जनवरी में 5 डिग्री तक भी तापमान रिकॉर्ड हुआ है।
ऐसी ठंड दो जिले छाेड़ प्रदेश में पारा 100 से नीचे
- प्रदेश में ऐसी ठंड कि नरसिंहपुर, सिवनी काे छाेड़ सभी जगह रात का पारा 10 डिग्री से कम।
- राजधानी भोपाल में 26 की रात सीजन में सबसे ठंडी रही।
…यहां काेहरा छाया, शीतलहर भी चली
- रीवा, जबलपुर, खजुराहाे, नाैगांव, टीकमगढ़, दमाेह, रायसेन, ग्वालियर में कोहरा।
- भाेपाल, सागर, धार, रतलाम, शाजापुर, गुना में शीतलहर।
…ऐसे मौसम की दो खास वजहें
- कश्मीर घाटी में हुई रिकाॅर्ड बर्फबारी से उत्तर भारत में पड़ी सर्दी का यहां भी असर।
- सूखी व सर्द हवा 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
आगे क्या- 31 तक ऐसी ही ठंड के आसार
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक 31 जनवरी तक तापमान ऐसा ही रहेगा, बल्कि न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री और कम भी हो सकता है। 1 फरवरी से विक्षोभ सक्रिय होगा। बादल भले ही न छाएं, लेकिन हवा की दिशा बदल सकती है। इससे तापमान में वृद्धि होगी।
प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा, 2.4 डिग्री





