अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ऐसे भी नेता हैं जो पुलिस और खनन महकमे से उगाही करते हैं-वरूण गांधी

Share

बरेली । बीजेपी सांसद वरूण गांधी (Varun Gandhi) ने एक बार फिर से बीजेपी नेताओं (Leaders) पर तंज कसते हुए उन पर पुलिस व खनन विभाग (Police and Mining department) से उगाही करने (Extort money) का आरोप लगाया है। सांसद ने खुले तौर पर तो नहीं, लेकिन इशारों में वसूली की बात का जिक किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगें माननी चाहिए। फिर उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- मैने कभी कोई करप्शन नहीं किया, लेकिन ऐसे भी नेता हैं जो पुलिस और खनन महकमे से उगाही करते हैं। उनका कहना था कि वह तो सांसद के तौर पर अपनी तनख्वाह भी नहीं लेते। सरकारी घर भी उन्होंने कभी नहीं लिया। पब्लिक ने उन्हें जो ताकत दी है वह अपने फायदे के लिए नहीं, बल्कि लोगों के कल्याण के लिए दी है। उनकी समस्याएं दूर करना ही उनकी प्राथमिकता है और वह ऐसा लगातार कर रहे हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें