हैदराबाद : टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ एलिडेट के ओवल में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से खेलने वाली है. ऑस्ट्रेलिया सीरीज में पहले ही 1-0 से आगे हैं. अब भारत के पास दूसरा वनडे जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने का मौका होगा. आइए उससे पहले मैच के जुड़ी छोटी-बड़ी जानकारी जानते हैं.
भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 153 वनडे मैच खेले गए हैं. भारत ने 58 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 85 मैचों में जीत नसीब हुई है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 10 मैच बेनतीजा भी रहे हैं. इन आंकड़ों की मानें तो भारत पर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा पूरी तरह से भारी है.
एडिलेड ओवल पिच रिपोर्ट
ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है. इस पर पर बॉल बल्ले पर ठीक से आती है. इस पिच पर गेंद को अतिरिक्त उछाल मिलता है. गेंद बल्लेबाजों के पास एक समान गति से आते है. इसके चलते बल्लेबाज अच्छी टाइमिंग के साथ शानदार शॉट लगाते हैं. गेंद पुरानी होने के बाद स्पिन गेंदबाजों के स्पिन और बाउंस मिलता है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे (
एडिलेड ओवल का वनडे रिकॉर्ड
इस पिच पर अब तक कुल 94 वनडे मैच खेले गए हैं. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 49 और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 225 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 197 हैं. इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 369 है, जो पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था.
भारत और ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड.





