अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पीथमपुर में तीसरा इंटर स्कूल मार्शल आर्ट टूर्नामेंट आयोजित28 स्कूलों के 400 से अधिक खिलाड़ी शामिल, विजेताओं को मिले पदक और ट्रॉफियाँ

Share

पीथमपुर। श्री छत्रपति शिवाजी महाराज स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा रविवार को तीसरे इंटर स्कूल मार्शल आर्ट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। शहर और आसपास के 28 स्कूलों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता राम रतन पटेल नगर, वार्ड क्रमांक 6 स्थित सामुदायिक भवन, सी.सी. पावर में सुबह 9 बजे से लेकर देर शाम तक चली, जिसमें करीब 300 से अधिक रोमांचक मुकाबले खेले गए।

आयोजक संस्था स्व. श्री पूनाजी ठोसरे बहुउद्देशीय कल्याण समिति के अध्यक्ष कुशाल खडसे ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को खेलों की ओर प्रेरित करना है। संस्था इन बच्चों को नियमित कोचिंग प्रदान करती है, जिसके परिणामस्वरूप कई खिलाड़ी खेल के माध्यम से भारतीय सेना और वायु सेना में भी चयनित हो चुके हैं।

शाम 7 बजे आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

आयोजन के दौरान सेक्टर-1 थाना पुलिस की टीम भी उपनिरीक्षक चांदनी सिंगार के नेतृत्व में पहुंची। उन्होंने बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रहकर मैदानी खेलों में सक्रिय भागीदारी करने की प्रेरणा दी। मुस्कान अभियान के तहत पुलिस टीम ने बच्चों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, मोटर व्हीकल एक्ट और आपात स्थिति में डायल 112 की सेवा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की।

कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें