अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इस बार अख़बारों, टीवी के अलावा इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भी सरकार की योजनाओं का प्रचार करते दिखे

Share

पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा हो चुकी है. चुनाव की तारीख सामने आने से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर दूसरे दिन किसी न किसी नई योजना का एलान कर रहे थे. वहीं, कुछ पुरानी योजनाओं में नए प्रावधान जोड़ रहे थे. इन घोषणाओं का बड़े स्तर पर मध्य प्रदेश सरकार प्रचार कर रही थी. लेकिन इस बार अख़बारों, टीवी के अलावा इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भी सरकार की योजनाओं का प्रचार करते दिखे. 

इसमें से ज़्यादातर इन्फ्लुएंसर इंदौर एवं आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं और ‘ऑल इंडिया इन्फ्लुएंसर एसोसिएशन’ से जुड़े हैं. इस एसोसिएशन की शुरुआत एक साल पहले की गई थी. इसके संस्थापक मलय दीक्षित हैं. 

एसोसिएशन से देश भर के करीब 2000 इन्फ्लुएंसर जुड़े हैं, जिसमें से 700 के आसपास मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. मलय बताते हैं, ‘‘मध्य प्रदेश के इन 700 इन्फ्लुएंसर में से 300 इंदौर के रहने वाले हैं.’’  

मलय के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वो भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय में काम कर चुके हैं. वर्तमान में इंदौर, भाजपा आईटी सेल के प्रमुख हैं. इंस्टाग्राम पर इनके लगभग 75 हज़ार फॉलोअर्स हैं.

मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रहे कुछ इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर से न्यूज़लॉन्ड्री ने बात की. ज्यादातर ने बताया, “मलय भैया ही सब देखते हैं.” 

इस बारे में मलय न्यूज़लॉन्ड्री को बताते हैं कि उन्होंने ही इन लोगों को मामा (शिवराज सिंह चौहान) से मिलवाया था. वे कहते हैं, “हाल ही में भोपाल-इंदौर के बीच वंदे भारत ट्रेन चली तो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दफ्तर से फोन आया कि आप अपने साथ इन्फ्लुएंसर को लेकर पहुंचें. करीब 40 इन्फ्लुएंसर उस दिन कार्यक्रम में पहुंचे थे. उस दिन हमारा वीडियो खूब से चला था.” 

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए इस्तेमाल करना है, यह आइडिया किसका था? इस सवाल के जवाब में मलय कहते हैं, ‘‘भाजपा इस विचार को अपनाने वाली पहली पार्टी है. मैंने इन लोगों को इकठ्ठा करने का काम किया. मुख्यमंत्री जी से मिले. उसके बाद यह सब हुआ. हमारा मकसद था, जनहित की योजनाएं ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचें.’’ 

इंदौरी पलटन, फॉलोअर्स- 142 हज़ार 

जिन इंस्टग्राम पेज पर सरकारी योजनाओं का प्रचार किया गया. उनमें इंदौरी पलटन भी एक है. इसके करीब डेढ़ लाख फॉलोअर्स हैं. यह अकाउंट 74 लोगों को फॉलो करता है. इसके फाउंडर विनय शर्मा हैं. जिनका अपना खुद का भी इंस्टाग्राम अकाउंट है, जिसपर करीब 1800 फॉलोवर्स हैं. सरकारी योजनाओं को लेकर इंदौरी पलटन ने अभी तक पांच वीडियो बनाई हैं. जो इन दोनों अकाउंट्स के अलावा दूसरे अकाउंट्स पर भी साझा हुए हैं.

यहां 23 सितंबर को ‘मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना’ के बारे में एक वीडियो डाला गया. जिसमें प्रतीक्षा नय्यर उर्फ मालवी भाभी नजर आ रही हैं. विनय और प्रतीक्षा भी शिवराज सिंह चौहान से मिलने वाले इन्फ्लुएंसर में शामिल थे. चौहान से मुलाकात का वीडियो दोनों ने अपने अकाउंट पर साझा किया है.   

23 सितंबर का वीडियो

इस वीडियो में प्रतीक्षा, आरती की थाली लिए पूजा कर रही होती हैं. एक युवक कहता है- अरे मम्मी, मेरा वो दोस्त है न बंटी, उसके लिए भी प्राथर्ना मांग लेना. 

प्रतीक्षा- क्यों क्या हुआ? (यह स्थानीय भाषा में बोलती है ) 

युवक- अरे उसका कॉलेज में एडमिशन नहीं हो रहा है. 

प्रतीक्षा- अरे वो पढ़ने में बहुत अच्छा है.  

युवक- हां, लेकिन उसके पास कॉलेज की फीस भरने का पैसा नहीं है.

प्रतीक्षा- अरे, भगवान जी प्रार्थना मांग ही लूंगी लेकिन उसको मुख्यमंत्री जी के मेधावी विधार्थी योजना के बारे में ज़रूर बतावें. 

युवक- क्या है ये योजना? 

इसके बाद प्रतीक्षा इस योजना के बारे में विस्तार से बताती हैं. कहती हैं कि छात्रों को चिंता नहीं करनी चाहिए. मामा है न. 

इसी तरह इंदौरी पलटन ने राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार के लिए चौपाल का आयोजन भी किया था. इसका वीडियो भी 23 सितंबर को अपलोड किया गया. वीडियो में पांच लोग बैठे नजर आ रहे हैं. ये सभी इंदौरी पलटन से ही जुड़े लोग हैं. इसमें खुद इसके प्रमुख विनय शर्मा भी होते हैं. इसी दौरान एक आती हैं.

वे कहती हैं, ‘‘यह चौपाल हमने मुख्यमंत्री की योजनाओं को बताने के लिए लगाई है.

तब सामने से एक लड़की पूछती है, ऐसी कोई योजना है, जिससे हम बहनों को लाभ हो? 

एंकर तब उसे लाड़ली बहना योजना के बारे में बताती है. 

फिर एक लड़का पूछता है- क्या योजना सिर्फ बहनों के लिए है या भाइयों के लिए भी कुछ है? 

यहां एंकर मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के बारे में बताती हैं.

भीड़ में मौजूद एक शख्स पूछते हैं कि बुजुर्गों के लिए क्या है?

एंकर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के बारे में बताती हैं. 

इसके बाद शर्मा पूछते हैं, और हम छात्रों के लिए क्या- 

तो एंकर मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के बारे में बताती है. 

चौपाल से इतर इंदौरी पलटन ने मुख्यमंत्री मेधावी विधार्थी योजना, सीखो कमाओ योजना और आदि शंकराचार्य की मूर्ति पर अलग से वीडियो बनाए हैं. 

इंदौर शहर, 1 लाख 20 हज़ार फ़ॉलोअर्स 

इंदौर शहर नामक इंस्टाग्राम अकाउंट ने भी भाजपा सरकार की योजनाओं के वीडियो साझा किए हैं. इसके करीब सवा लाख फ़ॉलोअर्स हैं. वहीं, इस अकाउंट से 631 अकाउंट्स को फॉलो किया जाता है. इसका संचालन शुभम सिसोदिया करते हैं. सिसोदिया भी सीएम चौहान से मिलने पहुंचे थे. इनके अपने अकाउंट पर लगभग 13 हज़ार फॉलोअर्स हैं. 

प्रतीक्षा नय्यर ने ‘इंदौर शहर’ के लिए भी दो वीडियो बनाए हैं. यहां पर भी उन्होंने चौपाल लगाई. जिसमें वह कुछ महिलाओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना और लाडली बहना योजना के बारे में बताती हैं. वहीं, अन्य वीडियो शुभम ने खुद बनाई हैं.  

23 सितंबर के एक वीडियो में शुभम इंदौरी पलटन की तरह चौपाल लगाते नजर आते हैं और इसे ‘भिया का जन चौपाल’ नाम देते हैं. यहां वो लाड़ली बहना योजना का प्रचार करते हुए कहते हैं, ‘‘हमारे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिसमें एक योजना है, लाड़ली बहना योजना. इस योजना के तहत अभी एक हज़ार रुपए दिए जा रहे हैं. अक्टूबर से इसमें 1250 रुपए दिए जायेंगे.’

वीडियो में कुल छह नौजवान सवाल पूछते हैं. उनके जवाब में शुभम मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना और सीखो कमाओ योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं. 

चौपाल के अलावा दो वीडियो शुभम ने मुख्यमंत्री मेधावी विधार्थी योजना पर बनाए हैं. एक वीडियो सीखो कमाओ योजना पर बनाया है. 

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चौहान के साथ मयंक और अन्य इंफ्लुएंसरमुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चौहान के साथ मयंक और अन्य इंफ्लुएंसरसाभार- इंस्टाग्राम
notification
notification

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें