अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*लक्ष्य के गरबे में पंखिड़ा की प्रस्तुति के साथ हजारों भक्तों ने की मां की आराधना*

Share

इन्दौर । नवरात्री के पावन अवसर पर जहां पूरा शहर मां नवदुर्गा की स्तुति एवं आराधना में लीन है, वहीं शहर के विभिन्न मंदिरों के साथ छोटे-बड़े पांडालों में गरबा महोत्सव समितियों द्वारा गरबों के आयोजन मां के भक्तों को आकर्षित कर रहे हैं, इसी कड़ी में अन्नपूर्णा रोड़ स्थित नटराज नगर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं लक्ष्य गरबा महोत्सव के संयोजक भरत पटवारी के नेतृत्व में 16 वर्षों से विशाल पांडाल में गुजराती, राजस्थानी गरबों की अनूठी प्रस्तुति के साथ जुनियर कलाकार फिल्मी डायलागों के माध्यम से भक्तों का मनोरंजन भी कर रहे हैं।

 

तू तो काली रे, कल्याणी रे मां एवं पंखिडा तू उड़ी ने जई जो रे, की शानदार प्रस्तुति के साथ गरबे की प्रस्तुति विभिन्न ग्रुपों के द्वारा दी जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में मां के भक्त हिस्सा ले रहे है, गरबे में शामिल ग्रुपों की युवतियां एवं युवक विभिन्न प्रकार की वेषभूषा में शानदार गरबों की प्रस्तुति दे रहे हैं। तथा ओपन गरबे में दर्शक दीर्घा में बैठे भक्त परिवार में गुजराती एवं राजस्थानी धुन पर गरबा कर रहे है। 

लक्ष्य गरबा महोत्सव के संयोजक भरत पटवारी, अध्यक्ष अतुल मेढ़े, नवनीत कोरडे, प्रकाश पटेल एवं पप्पू पटवारी ने बताया कि लक्ष्य गरबा महोत्सव समिति द्वारा गरबों की प्रस्तुति के साथ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जा रहा है। आज सप्तमी के गरबा उत्सव में अतिथि के रुप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रीटा डांगरे, पार्षद राजू भदौरिया, कुणाल चौधरी आदि मौजूद थे, जिन्होंने मां दुर्गा की आराधना के साथ गरबों को निहारा। 

*जुनियर अमिताभ, अजय देवगन, नसरुद्दिन शाह भी पहुंचे*

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में लगातार 16 वर्षों से विशाल पांडाल में शानदार गरबों की प्रस्तुति विभिन्न ग्रुपों के द्वारा दी जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में मां के भक्त हिस्सा ले रहे है, वहीं विशिष्ठ रुप से जुनियर अमिताभ, अजय देवगन एवं नसरुद्दिन शाह जैसे कलाकार भी गरबा महोत्सव में पहुंच कर भक्तों को फिल्मी डायलाग के माध्यम से मनोरंजन कर रहे हैं। 

गरबे में शामिल ग्रुपों की युवतियां एवं युवक विभिन्न प्रकार की वेषभूषा में शानदार गरबों की प्रस्तुति दे रहे हैं। 

अतिथी स्वागत अतुल मेढे़, प्रकाश पटेल, राजेश गोस्वामी ने  किया। 

*प्रतिदिन पुरस्कार वितरण भी*

नवरात्रि के सातवें दिन मृदुभाषी समाचार पत्र एवं बाघ बकरी चाय की और से गरबे की प्रस्तुति दे रहे ग्रुपों एवं कपल्स प्रतिदिन पुरस्कृत भी किया जा रहा है, नवरात्रि के सातवें दिन वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी प्रकाश महावर कोली, कार्यालय मंत्री अनिल टांक आदि के हाथों गरबा करने वाले ग्रुप एवं कपल्स को पुरस्कार वितरित किए गये। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें