अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रजनीकांत और धनुष के घर को बम से उड़ाने की धमकी

Share

मुंबई। रजनीकांत और धनुष के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। तमिलनाडु के डीजीपी को ईमेल के जरिए एक्टर्स के घर को बम से उड़ाने की धमकी आई है। इस धमकी के बाद से पुलिस जांच कर रही है और पता चला कि धमकी फेक थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी अंजान शख्स ने डीजेपी को ईमेल भेजे जिसे बाद में ग्रेटर चेन्नई सिटी पुलिस में आगे भेजा गया ये बताते हुए कि रजनीकांत और धनुष के घर में बॉम्ब है।

गलत धमकी
ईमेल मिलने के बाद टेनाम्पट पुलिस रजनीकांत के घर गई सिक्योरिटी चेक के लिए बॉम्ब डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वाड के साथ। हालांकि एक्टर की सिक्योरिटी ने इन्फॉर्म किया कि कोई भी अनजान शख्स घर में नहीं घुसा है तो ये सब गलत है। पुलिस ने ईमेल में जिन बाकी लोगों के नाम लिखे थे वहां भी चेक किया, लेकिन वो धमकी गलत ही साबित हुई।

बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2 को डीजेपी को ईमेल भेजा था जिसमें दावा किया था कि कुछ वीआईपी के घर में बॉम्ब रखा गया है जिसमें एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का घर भी शामिल था।

वहीं 9 अक्टूबर को 37 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया था जिसने पुलिस को कॉल किया था।
प्रोफेशनल लाइफ

रजनीकांत की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट लोकेश कनगराज की फिल्म कुली में नजर आए थे। फिलहाल वह जेलर 2 की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं धनुष लास्ट कुबेरा और इडली कढ़ाई में नजर आए थे। अब वह आनंद एल राय की फिल्म तेरे इश्क में नजर आएंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें