अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देश-दुनिया : यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को मिली जमानत; इस्राइल को लेकर अमेरिकी की चेतावनी

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे, जहां वे करोड़ों की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिससे इन राज्यों के विकास को नई गति मिलेगी। वहीं, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपने उन्नत वीएसएचओआरएडीएस मिसाइल सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह मिसाइल सिस्टम दुश्मन के किसी भी हवाई हमले को नाकाम करने में सक्षम है और इसने परीक्षण के दौरान उच्च गति वाले लक्ष्य को सटीकता से भेदा।

इंडिया यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को AI इम्पैक्ट समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने जमानत दे दी है। इससे पहले चिब के वकील एडवोकेट सुलेमान मोहम्मद खान ने बताया कि ‘दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने उदय भानु चिब की पुलिस कस्टडी बढ़ाने के लिए एक एप्लीकेशन दी है। उन्होंने रिमांड को 7 दिन बढ़ाने की मांग की है, और एक आरोपी की पांच दिन और दूसरे की दो दिन की रिमांड के लिए दो एप्लीकेशन भी दी हैं। हमने भी नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को बेल देने की रिक्वेस्ट करते हुए एक एप्लीकेशन दी है।’

उन्होंने कहा, ‘ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने उदय भानु चिब को बेल देने में खुशी जताई और जो बेल ऑर्डर हमने अभी पढ़ा है, उसमें बताया है कि पुलिस क्राइम ब्रांच उदय भानु चिब की रिमांड बढ़ाने की वजह नहीं बता पाई है। कुछ शर्तें लगाई गई हैं कि चिब को अपना पासपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट कोर्ट के सामने सरेंडर करने होंगे, और उन्हें कोर्ट के सामने 50,000 रुपये का एक श्योरिटी पेश करना होगा।

क्या है मामला?

दिल्ली पुलिस ने ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों के एक गुट की ओर से कमीज उतारकर किए गए विरोध प्रदर्शन के संबंध में संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब को ‘मुख्य साजिशकर्ता’ करार देते हुए गिरफ्तार किया था। चिब की गिरफ्तारी मेमो में उन्हें भारत मंडपम में गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने का मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड बताया गया है, जहां प्रदर्शनकारियों ने ‘राष्ट्रविरोधी नारे’ लगाए और ‘दंगे जैसी स्थिति’ पैदा करने की कोशिश की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु के दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी आज राजस्थान, गुजरात और चुनावी राज्य तमिलनाडु के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे देश की महिलाओं के स्वास्थ्य, युवाओं के रोजगार और भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। 

एक तरफ नेपाल में राजनीतिक हलचल तेज है। जेन-जी (जनरेशन-जी) विद्रोह के बाद पहली बार हो रहे आम चुनावों में तीन प्रमुख दावेदार प्रधानमंत्री पद की दौड़ में हैं, जिनमें एक पूर्व प्रधानमंत्री भी शामिल हैं। 5 मार्च को होने वाले मतदान को लेकर देश में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। वहीं, दूसरी तरफ, क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की शानदार जीत ने सेमीफाइनल की दौड़ को और भी दिलचस्प बना दिया है। हालांकि, इस जीत के बावजूद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचना अभी भी मुश्किल बना हुआ है, और उनकी राह की बाधाएं बनी हुई हैं। 

भिवंडी, महाराष्ट्र: एक डाइंग कंपनी में भीषण आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता पहुंच गई

,

CBI के पास ये हक है कि वे हाई कोर्ट में अपील करें:शिवसेना नेता शाइना एन.सी का रिएक्शन

मनाली के पास अटल टनल पर हिमपात

आज : पीएम मोदी तीन राज्यों के दौरे पर; टी20 विश्वकप में PAK और श्रीलंका का मैच; राहुल गांधी पंजाब जाएंगे

आज 28 फरवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वहीं, टी20 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा। 

पीएम मोदी का अजमेर दौरा

शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से। वे शनिवार को अजमेर के दौरे पर रहेंगे। यहां वे 16,686 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इनमें जयपुर-जोधपुर, अजमेर-नागौर और अन्य प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का भी शुभारंभ करेंगे। (संबंधित खबर यहांं पढ़ें) 
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दोपहर में गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (एटीएमपी) संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी आज से दो दिन के तमिलनाडु दौरे 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी से तमिलनाडु और पुदुचेरी के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। इस बीच वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे मदुरै में एम्स का उद्घाटन करेंगे। (संंबंधित खबर यहांं पढ़ें)

राहुल गांधी का पंजाब दौरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे  बरनाला में एक रैली को संबोधित करेंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) ने आगामी रैली के लिए कांग्रेस नेता हरदयाल सिंह कंबोज को बरनाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। राहुल गांधी का यह दौरा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अहम माना जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में आज मतदाता सूची जारी करने की आखिरी तरीख

सुप्रीम कोर्ट ने 28 फरवरी तक को पश्चिम बंगाल में अंतिम मतदाता सूची जारी करने को आदेश दिया है। इससे पहले मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के लिए 14 फरवरी की तरीख तय की गई थी। 

टी20 विश्वकप मैच

टी20 विश्वकप में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से पल्लेकेले में खेला जाएगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आज है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत के वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन इफेक्ट की खोज की थी। इस खोज के लिए सीवी रमन को साल 1930 में भौतिकी के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रमन था। उनका जन्म 7 नवंबर, 1888 में हुआ था। 

देशभर में दर्ज 352 शिकायतों से जुड़े 82 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में कर्नाटक पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी 43 वर्षीय जगदीश सी पर आरोप है कि उसने कमीशन का लालच देकर एक व्यक्ति से बैंक खाता खुलवाया और बाद में उसी खाते के जरिए बड़ी रकम का अवैध लेन-देन किया।

82 करोड़ की साइबर ठगी में कर्नाटक से तीन गिरफ्तार; सेना-आईटीबीपी का अरुणाचल में संयुक्त युद्धाभ्यास

अन्य दो आरोपियों की पहचान अर्शद (39) और अनंत टी (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने 15 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है, जिनके माध्यम से 14.71 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ। जांच के दौरान 2 मोबाइल फोन, 11 एटीएम कार्ड, 9 क्यूआर कोड स्कैनर और 15 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अरुणाचल की दुर्गम चोटियों पर थल सेना और आईटीबीपी ने परखी अपनी मारक क्षमता
वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बढ़ती सामरिक चुनौतियों के बीच भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में अपनी युद्धक क्षमता का जोरदार प्रदर्शन किया है। लोहित जिले के तेजू में आयोजित तीन दिवसीय सघन तोपखाना अभ्यास में भारतीय सेना के साथ आईटीबीपी, अरुणाचल स्काउट्स, पैरा स्पेशल फोर्सेज और नवनिर्मित भैरव बटालियन ने हिस्सा लिया। सोमवार से बुधवार तक चले इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों के बीच सटीक तालमेल और त्वरित प्रहार क्षमता को पुख्ता करना था। रणनीतिक रूप से संवेदनशील इन क्षेत्रों में भारतीय जांबाजों ने शून्य से नीचे के तापमान और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में युद्ध का कृत्रिम परिवेश तैयार कर आधुनिक तोपों से सटीक लक्ष्य भेदे। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि इस अभ्यास का विशिष्ट लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में अंतर-संगठनात्मक तालमेल को सुदृढ़ करना और परिचालन तत्परता को नई ऊंचाइयों पर ले जाना था।

शिलांग में विधायकों ने छोड़ी सरकारी गाड़ियां, बस से किया दौरा
मेघालय के विधायकों ने एक अनोखी पहल करते हुए अपनी आधिकारिक गाड़ियों और ड्राइवरों को छोड़ बस से न्यू शिलांग टाउनशिप का दौरा किया। बजट सत्र के समापन के अवसर पर आयोजित इस बस यात्रा में मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

न्यू शिलांग टाउनशिप में बनने वाले नए सचिवालय, आधुनिक विधानसभा भवन और अन्य प्रशासनिक ढांचों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस दौरान विधायकों ने आपसी संवाद के साथ परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास एक साझी यात्रा है और जनप्रतिनिधियों को परियोजनाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन कराने से राज्य के भविष्य को लेकर सामूहिक दृष्टि मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान 15 आधुनिक सिटी बसों को हरी झंडी भी दिखाई गई। ये बसें पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर IIM शिलांग से अपर शिलांग मार्ग पर 20-30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इनमें जीपीएस ट्रैकिंग, एयर कंडीशनिंग, मोबाइल चार्जिंग और डिजिटल टिकटिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

दलितों को बाल कटाने से इनकार के बाद कर्नाटक सरकार ने खुलवाया सैलून
कर्नाटक के शिंगातालूर गांव में दलित समुदाय को कथित तौर पर बाल कटवाने की सेवा से वंचित किए जाने के बाद राज्य सरकार ने हस्तक्षेप कर नया सैलून शुरू करवाया है। सामाजिक कल्याण विभाग, तालुक प्रशासन और दलित संगठनों के सहयोग से यह पहल की गई। बताया जाता है कि गांव में एक अंधविश्वास के चलते विशेष समय पर दलितों के बाल काटने से परहेज किया जाता था। सरकार ने अस्पृश्यता उन्मूलन और सामाजिक समरसता कार्यक्रम के तहत इस सैलून की स्थापना कराई, ताकि सभी को समान सेवाएं मिल सकें।

बेलारूस में दो पत्रकारों पर देशद्रोह के आरोप, मिली लंबी सजा; कांगो में सामूहिक कब्र से बीमारी का खौफ

बेलारूस की एक अदालत ने दो स्वतंत्र पत्रकारों को देशद्रोह के आरोप में लंबी जेल की सजा सुनाई है। 65 वर्षीय उलादजिमिर यानुकेविच को 14 साल और उनके सहयोगी 44 वर्षीय आंद्रेई पाकालेनका को 12 साल की सजा दी गई। दोनों लोकप्रिय मीडिया संस्थान चला रहे थे। मुकदमा बंद कमरे में चला और आरोपों की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। पत्रकार संगठन का कहना है कि यह फैसला सरकार द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी पर जारी सख्ती का हिस्सा है। संगठन के अनुसार, इस समय बेलारूस में 28 स्वतंत्र पत्रकार जेल में हैं। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको तीन दशकों से सत्ता में हैं। 2020 के चुनाव के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिनमें हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी बीच एक और पत्रकार पावेल दाब्रावोल्स्की पर भी देशद्रोह का मुकदमा शुरू हुआ है। मानवाधिकार समूहों का कहना है कि बेलारूस में 1,143 राजनीतिक कैदी हैं। विपक्षी नेताओं ने कहा है कि पत्रकारिता कोई अपराध नहीं है और सरकार सच्चाई से डरती है।

बुर्किना फासो में दुष्कर्म के मामले में अमेरिकी कर्मचारी को उम्रकैद
अमेरिका के मैरीलैंड के रहने वाले फोदे सिताफा मारा को दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। मारा 2022 और 2023 में बुर्किना फासो की राजधानी औगाडुगू में अमेरिकी दूतावास में कर्मचारी था। अदालत में पेश सबूतों के मुताबिक, उसने 13 और 15 साल की लड़कियों के साथ अपने सरकारी आवास में दुष्कर्म किया। अभियोजन पक्ष ने बताया कि लड़कियां बेहद गरीब परिवार से थीं और उनकी मां गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। मारा ने मदद के बदले उनसे संबंध बनाने की मांग की।

जूरी ने उसे नाबालिगों के यौन शोषण, दबाव बनाने और न्याय में बाधा डालने जैसे आरोपों में दोषी पाया। उसके वकील ने कहा है कि वह फैसले के खिलाफ अपील करेगा। यह मामला प्रोजेक्ट सेफ चाइल्डहुड के तहत चलाया गया, जो बच्चों के यौन शोषण के खिलाफ अमेरिकी अभियान है।

कांगो में सामूहिक कब्र मिलने से बीमारी का डर
पूर्वी कांगो के उवीरा शहर में 171 शव सामूहिक कब्रों में मिलने के बाद लोगों में बीमारी फैलने का डर बढ़ गया है। दक्षिण किवु प्रांत के गवर्नर ने आरोप लगाया कि ये हत्याएं एम23 विद्रोही समूह ने कीं। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ शव ठीक से दफन नहीं किए गए थे और वे सड़ रहे हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को खतरा है। अधिकारियों ने इलाके को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।

एम23 ने दिसंबर में उवीरा पर कब्जा किया था, लेकिन बाद में शांति प्रक्रिया के तहत शहर छोड़ दिया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, पूर्वी कांगो में 100 से ज्यादा सशस्त्र समूह सक्रिय हैं और सात मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। यह संघर्ष दुनिया के सबसे बड़े मानवीय संकटों में से एक बन चुका है।

इक्वाडोर-कोलंबिया के बीच व्यापार युद्ध तेज
इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने कोलंबिया पर सख्त रुख अपनाते हुए वहां से आने वाले सामान पर टैक्स 30% से बढ़ाकर 50% कर दिया है। उनका कहना है कि कोलंबिया सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने में नाकाम रहा है। कोलंबिया ने जवाब में इक्वाडोर के कई उत्पादों पर 30% शुल्क लगा दिया और बिजली आपूर्ति रोकने की चेतावनी दी। दोनों देशों के कारोबारी संगठनों ने कहा है कि इससे हजारों नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं। इक्वाडोर का कहना है कि कोलंबिया के साथ उसका व्यापार घाटा 1.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। हालांकि कोलंबिया ने आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि उसने रिकॉर्ड मात्रा में कोकीन जब्त की है। तनाव कम करने के लिए फिलहाल कोई बैठक तय नहीं हुई है।

वेनेजुएला में रिहा नेता ने एकता की अपील की
वेनेजुएला के नेता एनरिक मार्केज, जिन्हें 2024 के चुनाव परिणामों को चुनौती देने के बाद जेल भेजा गया था, रिहा होने के बाद देश में एकता की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब समय है कि सरकार और विपक्ष मिलकर देश के भविष्य पर काम करें। मार्केज को जनवरी 2025 में आतंकवाद और देशद्रोह जैसे आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि हिरासत के दौरान उन्हें कई महीनों तक परिवार से मिलने नहीं दिया गया। हाल ही में आम माफी कानून के तहत उन्हें रिहा किया गया। उन्होंने कहा कि देश लंबे समय से राजनीतिक टकराव में फंसा है और अब आगे देखने की जरूरत है। उन्होंने खुद को एक जोड़ने वाली ताकत बताया, जो देश के पुनर्निर्माण में भूमिका निभाना चाहती है।

हांगकांग में कार्यकर्ता के पिता को जेल
अमेरिका में रह रही हांगकांग की लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता एना क्वोक ने कहा है कि उनके पिता को जेल भेजे जाने से उनका हौसला और मजबूत हुआ है। हांगकांग की अदालत ने उनके 69 वर्षीय पिता को आठ महीने की सजा सुनाई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एना की बीमा पॉलिसी से लगभग 11,000 डॉलर निकालने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि यह राशि फरार व्यक्ति की संपत्ति थी। एना क्वोक पर हांगकांग सरकार ने इनाम घोषित किया है और उन पर विदेशी प्रतिबंधों के लिए लॉबिंग करने का आरोप है। अमेरिकी अधिकारियों ने उनके पिता की सजा की आलोचना की है। एना ने कहा कि वह पीछे नहीं हटेंगी और लोकतंत्र के लिए लड़ाई जारी रखेंगी।

स्वीडन में रूसी ड्रोन की घुसपैठ
स्वीडन की सेना ने बताया कि इस हफ्ते दक्षिणी स्वीडन के पास एक रूसी ड्रोन ने बिना अनुमति उड़ान भरी। यह घटना उस समय हुई जब फ्रांस का परमाणु शक्ति से चलने वाला विमानवाहक पोत चार्ल्स डी गॉल माल्मो बंदरगाह पर मौजूद था। यह जहाज नियमित नाटो अभ्यास के तहत स्वीडन आया हुआ है। स्वीडिश सेना के अनुसार, ओरेसुंड जलडमरूमध्य (जो स्वीडन और डेनमार्क को अलग करता है) में मौजूद एक रूसी सिग्नल इंटेलिजेंस जहाज से ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया। स्वीडन के एक नौसैनिक जहाज ने ड्रोन को ट्रैक किया और उसके सिग्नल को जाम करने के लिए तुरंत जवाबी कदम उठाए।

फ्रांस के सैन्य प्रवक्ता गिलौम वर्नेट ने बताया कि ड्रोन बुधवार को देखा गया था और उसे स्वीडन की सुरक्षा प्रणाली ने संभाल लिया। उन्होंने साफ किया कि ड्रोन विमानवाहक पोत से 10 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर था और इस घटना से जहाज की गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ा।

अमेरिकी सैन्य खतरे की आशंका के चलते ईरानी कॉलेजों में विरोध प्रदर्शन
ईरानी सरकार द्वारा देशव्यापी बड़े प्रदर्शनों को कुचलने के लिए बल प्रयोग किए जाने के सात सप्ताह बीत चुके हैं। लेकिन इस्लामी गणराज्य के खिलाफ जनता का प्रतिरोध अभी भी ईरानी कॉलेज परिसरों में सुलगता हुआ दिखाई दे रहा है। देश के छात्र आंदोलन पर नजर रखने वाले एक निर्वासित ईरानी कार्यकर्ता, विरोध प्रदर्शन के प्रत्यक्षदर्शी चार छात्रों के अनुसार, पिछले सप्ताह कम से कम 10 परिसरों में सरकार विरोधी प्रदर्शन आयोजित किए गए थे। नाम न छापने की शर्त पर बात करने वाले सभी छात्रों ने अपने-अपने परिसरों में ईरान के नेताओं के प्रति बढ़ते गुस्से और अपने देश की दिशा को लेकर भ्रम की बात कही।

कैंपस में बढ़ता तनाव ऐसे समय में सामने आया है जब सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व वाली ईरानी सरकार को देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा सैन्य कार्रवाई की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार छात्रों और प्रशासकों को लगातार धमका रही है। इस सप्ताह एक सरकारी अधिकारी ने छात्रों को सीमा रेखा पार न करने की चेतावनी दी, जबकि ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख एक कट्टरपंथी मौलवी ने कहा कि यदि प्रशासकों ने विरोध प्रदर्शनों पर लगाम नहीं लगाई तो अपराधों के लिए दंड दिया जाएगा। कई विश्वविद्यालयों ने अपने परिसर बंद कर दिए हैं और कक्षाएं ऑनलाइन स्थानांतरित कर दी हैं।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें