अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*पुरी में रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत*

Share

सरकार ने मुआवजे का ऐलान, DM व SP का किया ट्रांसफर

ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। रथ यात्रा में अचानक भगदड़ मच जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल है। वहीं, इस हादसे में 50 लोग घायल हो गए। यह घटना उस समय घटी जब भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी शुभद्रा की मूर्तियों वाले तीन रथ श्री गुंडिचा मंदिर के पास थे।

दर्शन के लिए जमा थी बड़ी भीड़

​रविवार सुबह करीब साढे चार बजे पवित्र रथ गुंडिचा मंदिर में थे। दर्शन के लिए बड़ी भीड़ जमा थी। जैसे ही रथ पास पहुंचे, भीड़ बढ़ गई। इस दौरान कुछ लोग जमीन पर गिर गए और भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल होने के कारण अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान प्रभाती दास और बसंती साहू और 70 वर्षीय प्रेमकांत मोहंती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक ओडिशा के खुर्दा जिले के रहने वाले हैं। ये लोग रथ यात्रा के लिए पुरी आए थे।

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को घटना के बारे में जानकारी दे दी है। हरिचंदन ने कहा कि जल्द ही मामले की जांच रू की जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व सीएम पटनायक ने जताया दुख, घटना पर उठाए सवाल

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और एलओपी नवीन पटनायक ने ट्वीट किया, मैं पुरी के सारधाबली में हुई दुखद भगदड़ में अपनी जान गंवाने वाले तीन भक्तों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। इस विनाशकारी घटना में घायल हुए भक्तों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं। आज की भगदड़, रथ यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन की घोर विफलता के ठीक एक दिन बाद हुई है जिसमें सैकड़ों लोग घायल हो गए थे, यह भक्तों के लिए एक शांतिपूर्ण उत्सव सुनिश्चित करने में सरकार की स्पष्ट अक्षमता को उजागर करता है।

लोगों को दावा, भीड़ नियंत्रण करने में नाकाम रही पुलिस

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए मीडिया से कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की व्यवस्था अधूरी थी। बताया जा रहा है कि घायलों में से कुछ लोगोंं की हालत गंभीर बनी हुई है।

सरकार ने मुआवजे का ऐलान, DM व SP का किया ट्रांसफर

पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले में प्रदेश सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। इस हादसे के बाद सरकार ने जिला कलेक्टर और SP का तबादला कर दिया है। इसके अलावा DCP विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है। सीएम ने प्रत्येक मृतक श्रद्धालु के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने विकास आयुक्त की देखरेख में विस्तृत प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं। चंचल राणा को नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि पिनाक मिश्रा ने नए SP का कार्यभार संभाला है।

 सुबह मची भगदड़

बता दें कि पुरी में रविवार को गुंडिचा मंदिर के पास सरधाबली क्षेत्र में सुबह भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें तीन श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान प्रेमकांत मोहंती, बसंती साहू और प्रभावती दास के रूप में हुई है, जो सभी खुरदा जिले के निवासी थे।

सीएम ने भक्तों से मागी मांफी

सीएम माझी भगवान जगन्नाथ के भक्तों से इस हादसे के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘मैं और मेरी सरकार सभी जगन्नाथ भक्तों से क्षमा मांगते हैं। हम भगदड़ में अपनी जान गंवाई वाले श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें