अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

टीआई हाकम सिंह पंवार ने पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

Share

इंदौर चंद्रावतीगंज थाने के टीआई हाकम सिंह पंवार ने शुक्रवार दोपहर इंदौर के रीगल चौराहे पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वे यहां एक महिला पुलिसकर्मी से मिलने पहुंचे थे। 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना में एक महिला पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है। जिसे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच गई हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र भी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। मृतक टीआई हाकम सिंह पहले इंदौर के खुडैल में पदस्थ रहे थे। इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी टीआई रहे हैं। कुछ समय पहले ही उनका तबादला इंदौर ग्रामीण के थाने पर हुआ था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें