अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

TMC सांसद ने कहा- कोलकाता रेप कांड के बाद देशभर में 900 से ज्यादा रेप,प्रतिदिन 90 बलात्कार

Share

कोलकाता: कोलकाता में डॉक्टर से रेप के बाद हत्या मामले में देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस बीच TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा- पिछले 10 दिनों के भीतर ही कोलकाता की घटना के बाद भारत के विभिन्न हिस्सों में 900 ज्यादा रेप की घटनाएं हुई हैं. दुख की बात है कि स्थायी समाधान पर अभी भी काफी हद तक चर्चा नहीं हुई है.

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक्स पोस्ट में लिखा, प्रतिदिन 90 बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज हो रही हैं. हर घंटे 4 और हर 15 मिनट में 1 केस सामने आ रहा है. ऐसे में निर्णायक कार्रवाई की तत्काल जरूरत है. हमें ऐसे मजबूत कानूनों की आवश्यकता है, जो 50 दिनों के भीतर दोषसिद्ध कर सबसे कठोर दंड दे सके. राज्य सरकारों को कार्रवाई करनी चाहिए और केंद्र पर एक व्यापक बलात्कार विरोधी कानून के लिए तत्काल दबाव डालना चाहिए, जो त्वरित और सख्त न्याय सुनिश्चित कर सके.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें