अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

TMC के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी का हार्ट अटैक से निधन, कोलकाता के अस्पताल में चल रहा था इलाज

Share

नई दिल्ली

णमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। 75 साल के मुखर्जी का इलाज कोलकाता के SSKM अस्पताल में चल रहा था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन की जानकारी देते हुए बताया कि मुखर्जी का पार्थिव शरीर आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार को कोलकाता के रवीन्द्र सदन में रखा जाएगा।

मुहूर्त ट्रेडिंग; सेंसेक्स 300 अंकों की तेजी के साथ 60,000 के पार बंद
मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन गुरुवार को शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स में करीब 300 अंकों से ज्यादा की तेजी रही। यह 60,067.62 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 92 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 17900 के पार निकला। कारोबार में बैंक और ऑटो शेयरों में शानदार खरीदारी रही। फाइनेंशियल, एफएमसीजी, आईटी और रियल्टी स्टॉक भी तेजी दिखी। आज के टॉप गेनर्स में M&M, ITC, बजाज ऑटो, L&T और कोटक बैंक शामिल रहे।

गुजरात की कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट की

गुजरात की एक कंपनी ने दिवाली के अवसर पर अपने कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट की है। कंपनी के डायरेक्टर सुभाष डावर ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए हमने अपने सभी कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट की है। यह कंपनी की ओर से कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट है।

डेढ़ करोड़ के मोबाइल लूटने वाले गिरफ्तार, 1,500 से ज्यादा फोन बरामद

नोएडा की स्पेशल टास्क फोर्स और मथुरा पुलिस ने मिलकर 1.58 करोड़ रु. के 1,589 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सामान के साथ 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने नोएडा से बेंगलुरु के रास्ते में लूट की घटनाएं अंजाम दिया। इससे पहले यात्रियों से करोड़ों रुपए के फोन लूटने, ट्रकों में लूट करने और के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

दिल्ली में एयर पॉल्यूशन बढ़ा, धुंध ने कम की विजिबिलिटी

फोटो दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज के आसपास के क्षेत्र का है।

फोटो दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज के आसपास के क्षेत्र का है।

दिल्ली की हवा की क्वालिटी बेहद खराब की श्रेणी में जा पहुंची है। यहां का AQI 363 पर पहुंच गया है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) ने गुरुवार शाम यह जानकारी साझा की है।

गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता

गुजरात के कच्छ में दिवाली के दिन गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, ये झटके दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर आए। भूकंप वाली जगह द्वारका से 223 किमी नॉर्थ-नॉर्थ वेस्ट में है।

इससे पहले गुवाहाटी में 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप की गहराई करीब 25 किमी थी। इसका केंद्र असम के सोनितपुर जिले में 35 किमी दूर तेजपुर था।

राजस्थान: IT विभाग ने राजस्थान में 2.31 करोड़ रु. और 2.48 करोड़ के गहने जब्त किए
आयकर विभाग ने कहा कि उन्होंने 28 अक्टूबर को राजस्थान में एक तलाशी अभियान के दौरान 2.31 करोड़ रुपए और 2.48 करोड़ रुपए के गहनें जब्त किए हैं। इसमें कई स्थानों के 33 इलाकों को कवर किया गया है। आयकर विभाग ने बयान जारी कहा है कि कार्रवाई में 50 करोड़ रु. से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है।

कानपुर में जीका संक्रमण के 59 नए केस मिले
यूपी के कानपुर में दिवाली के दिन फिर जीका वायरस का विस्फोट हुआ है। एक दिन में 59 संक्रमित मिले हैं। इसमें 23 महिलाएं हैं। इस तरह अब कानपुर में जीका वायरस पॉजिटिव केस की कुल संख्या 95 हो गई है। इससे पहले बुधवार को एक दिन में 25 केस मिले थे। इससे हेल्थ डिपार्टमेंट की चिंता बढ़ गई है। सभी मरीज एयरफोर्स स्टेशन एरिया के पास के ही हैं। 

केंद्र सरकार के डीजल-पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसमें और कमी करने की मांग की है। गहलोत ने एक्साइज ड्यूटी घटने के अनुपात में अपने आप वैट कम होने के अलावा और ज्यादा वैट कम करने से इनकार कर दिया है। सीएम अशोक गहलोत ने बयान जारी कर कहा कि केंद्र के एक्साइज ड्यूटी कम करने के साथ ही राज्यों का उसी अनुपात में वैट अपने आप ही कम हो जाता है। फिर भी हमारी मांग है कि महंगाई को कम करने के लिए केंद्र को और अधिक एक्साइज कम करनी चाहिए। 

REET में चप्पल से नकल का सरगना तुलसाराम गिरफ्तार
REET 2021 परीक्षा में चप्पल से नकल करवाने वाले गैंग के मुख्य सरगना तुलसाराम कालेर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यह बड़ी सफलता गंगाशहर पुलिस को मिली है। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने दैनिक भास्कर से बातचीत में इसकी पुष्टि कर दी है। पुलिस अधीक्षक यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौरिया पिछले कई दिनों से तुलसाराम के पीछे लगे थे। पुलिस के पास पुख्ता सूचना थी कि वो दीपावली पर इधर आ सकता है। बताया जा रहा है कि लूणकरनसर के आसपास बुधवार रात को ही तुलसाराम को गिरफ्तार करने की कार्रवाई हो गई थी। 

पू

विंग कमांडर अभिनंदन का प्रमोशन

भारतीय वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को ‘ग्रुप कैप्टन’ रैंक पर प्रमोट किया है। वह जल्द ही अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। ग्रुप कैप्टन भारतीय सेना में कर्नल के बराबर होता है। वर्धमान ने फरवरी 2019 में पाकिस्तान से हवाई झड़प के दौरान दुश्मन के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इस दौरान पड़ोसी देश ने उन्हें बंधक बना लिया। मामले में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप के साथ भारतीय पक्ष की ओर से बनाए गए दबाव के चलते पाकिस्तान को उन्हें रिहा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मुजफ्फरपुर में प्लास्टिक कचरे से बनेगा पेट्रोल-डीजल
बिहार के मुजफ्फरपुर में प्लास्टिक कचरे से पेट्रोल-डीजल का उत्पादन शुरू हो गया है। यह बिहार में पहला ऐसा प्लांट है, जिसमें कचरा प्लास्टिक से डीजल-पेट्रोल का उत्पादन होगा। कुढ़नी प्रखंड के खरौना डीह गांव में इसका प्लांट लगाया गया है। प्लांट का उद्घाटन मंत्री रामसूरत राय ने किया। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार कर रही है। केंद्र सरकार की योजना PMEG के तहत 25 लाख रुपए बैंक से लोन लेकर इसकी शुरुआत की गई है। 

भारत-पाकिस्तान की सेना ने एक-दूसरे को दिवाली की मिठाइयां दीं

दिवाली के मौके पर गुरुवार को भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें BSF के जवान पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाइयां देते नजर आ रहे हैं।

अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी, 3 महिलाओं की मौत और 2 घायल
अमेरिका में वर्जीनिया के नॉरफॉक में गोलीबारी में तीन महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हैं। नॉरफॉक पुलिस प्रमुख लैरी बूने ने बताया कि यह ‘मॉस शूटिंग’ की घटना है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कम्युनिटी में सहायता कार्य कर रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने एक महिला को गोली मार दी। संदिग्ध की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन उसके बारे में हमारी पास कई जानकारियां मौजूद हैं।

न्यूयॉर्क की सांसद मैलोनी ने दीपावली डे एक्ट पेश किया

अमेरिका में दिवाली पर नेशनल हॉलिडे घोषित करने की मांग उठ रही है। इसे लेकर न्यूयॉर्क से सांसद कैरोलिन मैलोनी ने बुधवार को प्रतिनिधि सभा में दीपावली डे एक्ट पेश किया। उन्होंने कहा कि मैं यह बिल करते हुए बहुत खुश और उत्साहित हूं। इस विधेयक का भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति समेत कई दूसरे सांसदों पहले ही समर्थन कर चुके हैं।

PM मोदी ने दिवाली की शुभकामना दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। PM मोदी ने ट्वीट करके कहा, “दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।”

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें