अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आज की खास खबरे…मुंबई एयरपोर्ट पर 247 करोड़ की 35 किलोग्राम हेरोइन लेकर आया था जिम्बाब्वे का कपल

Share
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) और डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। AIU और DRI की जॉइंट टीम ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर लगभग 247 करोड़ रुपये मूल्य की 35 किलोग्राम हेरोइन की खेप पकड़ी है।

इतनी भारी मात्रा में ड्रग्स लेकर जिम्बाब्वे का एक कपल विमान से आया था, जिन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। गिरफ्तार कपल में एक 46 साल की महिला और एक 27 साल का पुरुष है, दोनों ही जिम्बाब्वे के नागरिक हैं।

जांच के दौरान पूछताछ में दोनों ने बताया है कि वे दोनों जिम्बाब्वे के हरारे शहर से मुंबई के लिए चले थे। रास्ते में उन्हें एडिस अबाबा में हेरोइन का कंसाइनमेंट दिया गया था, जिसे उन्हें मुंबई पहुंचाना था। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर विमान उतरने के बाद दोनों को DRI और AIU की जॉइंट टीम ने अरेस्ट कर लिया।


भीमा कोरेगांव केस; 3 साल से जेल में बंद एक्टिविस्ट सुधा भारद्वाज को सुप्रीम कोर्ट ने रिहा किया

भीमा कोरेगांव केस में सजा काट रहीं एक्टिविस्ट और वकील सुधा भारद्वाज 3 साल बाद गुरुवार को रिहा हो गईं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर को डिफॉल्ट जमानत दी थी। इसके बाद नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी की याचिका खारिज कर दी।

सुधा को 28 अगस्त 2018 को 16 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस एसआर भट और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने उनकी रिहाई को मंजूर कर लिया।

कोल स्मगलिंग केस में CBI ने TMC नेता के भाई को हिरासत में लिया, अस्पताल से की गई गिरफ्तारी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को दौरान बेहद चर्चा में रहे कोल स्मगलिंग केस में CBI ने बिकास मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। बिकास को एक निजी अस्पताल से गुरुवार को हिरासत में लिया गया, जहां वह अपना इलाज कराने के लिए भर्ती था। बिकास राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की यूथ विंग के नेता बिनय मिश्रा का भाई है और कोल स्मगलिंग केस के आरोपियों में से एक है। इस मामले में TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिजीत की पत्नी को भी CBI ने संदेह के दायरे में रखा हुआ है।

इंटरनेशनल शूटर खुशसीरत ने की खुदकुशी: परिजन बोले- परफॉर्म नहीं करने से तनाव में थी

पंजाब के फरीदकोट जिले में इंटरनेशनल शूटर खुशसीरत कौर ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घर में ही अपने कमरे में 17 वर्षीय खुशसीरत ने खुद को गोली मारी। परिजनों को गोली चलने की आवाज से घटना का पता चला तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। कमरे में तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन परिजनों के अनुसार, खुशसीरत तनाव में थी, शायद इसलिए उसने यह कदम उठाया।

खुशसीरत 12वीं में नॉन मेडिकल (विज्ञान संकाय) की स्टूडेंट थी। बताया जा रहा है कि खुशसीरत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थी। डिप्रेशन की वजह खेल में अच्छा परफॉर्म न कर पाना था। खुशसीरत का एक छोटा भाई है तथा माता-पिता दोनों सरकारी नौकरी करते हैं, इसलिए घर से आर्थिक रूप से उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी। खुशसीरत के सुसाइड करने की खबर के बाद प्रशासन और कोचिंग सेंटर के अधिकारी उनके घर पर पहुंचे। 

केंद्र सरकार का विज्ञापनों पर फोकस, तीन सालों में 1,700 करोड़ रु. खर्च हुआ

केंद्र सरकार ने तीन सालों में विज्ञापनों पर 1,700 करोड़ रुपए खर्च कर दिया है। यह विज्ञापन अखबारों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दिए गए हैं। यह जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दी है। लोकसभा में एक सवाल के जवाब में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर 2018-19, 2019-20 और 2020-21 में 1,698.98 करोड़ रुपए खर्च किए गए। संसद में लिखित जवाब में मंत्री ने कहा कि इन विज्ञापनों का प्रमुख उद्देश्य सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में लोगों को जागरुक करना था। 

बेमौसमी बारिश से सातारा जिले में स्ट्रॉबेरी की सैंकड़ों एकड़ फसल बर्बाद
महाराष्ट्र के पुणे और सातारा में पिछले 4 दिनों के दौरान हुई बेमौसमी बारिश ने स्ट्रॉबेरी की फसल को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। अचानक आई बारिश से जावली तालुका के भुतेकर पंचगनी, भिलार, महाबलेश्वर क्षेत्र में सैंकड़ों हेक्टेयर स्ट्रॉबेरी की फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में पानी भर जाने के कारण फसल सड़ने लगी है, जिसके बाद अब किसानों के पास इन्हें फेंकने के अलावा अब दूसरा कोई चारा नहीं बचा है। यहां के किसानों का कहना है कि हमारी फसलों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अभी तक नुकसान की भरपाई के लिए इसका पंचनामा भी सरकार की ओर से नहीं करवाया गया है। 

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में धमाका, एक व्यक्ति घायल

NSF और डॉग स्क्वायड की टीमें धमाके के बाद रोहिणी कोर्ट पहुंची हैं।

NSF और डॉग स्क्वायड की टीमें धमाके के बाद रोहिणी कोर्ट पहुंची हैं।

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में आज सुबह करीब 10.30 बजे धमाका हुआ। DCP प्रणव तायल ने बताया कि कोर्ट में संदिग्ध विस्फोट एक लैपटॉप बैग में हुआ। धमाके में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके की वजह से कोर्ट में फ्लोर पर गड्ढा हो गया। धमाका होते ही कोर्ट में अफरातफरी मच गई और अदालत की कार्यवाही रोकनी पड़ी। दिल्ली पुलिस, NSG और फारेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ब्लास्ट की जांच की जा रही है। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां भी मौके पर भेजी गई हैं।

एसएस राजामौली की एक्शन थ्रिलर RRR का ट्रेलर रिलीज
एसएस राजामौली की एक्शन थ्रिलर RRR- राइज रोर रिवॉल्ट का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3.15 मिनट के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन दिखाए गए हैं। फिल्म की कहानी तेलुगु फ्रीडम फाइटर्स अल्लूरी सीताराम राज और कोमाराम भीम पर आधारित है। ट्रेलर में दोनों की दोस्ती को दिखाया गया है। फिल्म 7 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

10 दिसंबर से गोवा में प्रचार शुरू करेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा असम विधानसभा चुनावों के लिए 10 दिसंबर से प्रचार शुरू करेंगी। इस दौरान प्रियंका पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य में कुछ खदानों को नीलाम करने की योजना बनाई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस खदानों को चालू कराने को चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है।

बिहार में लॉकडाउन अभी नहीं, लेकिन नियम होंगे सख्त
देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते केस को लेकर बिहार सरकार खासा चिंतित है। CM नीतीश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के मंत्री और तमाम अधिकारी इससे निपटने की तैयारी में जुटे हैं। मुख्यमंत्री स्तर पर इस बात की समीक्षा की जा रही है कि किस तरह से लोगों को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाया जा सके। सरकार की तरफ से फिलहाल लॉकडाउन तो नहीं लगाया जाएगा और ना ही कोई कर्फ्यू लगाया जाएगा, बल्कि कोरोना गाइडलाइन को और सख्त किया जाएगा। 

दिल्ली में कार पर पलटा ट्रक; पेरेंट्स की मौत, 6 साल की बच्ची घायल
दिल्ली के आरके पुरम में बुधवार रात एक ट्रक कार पर पलट गया। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें 2 की मौत हो गई है। हादसे के चलते घटनास्थल पर आग भी लग गई थी। भीकाईजी कामा फायर स्टेशन से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे तीनों को बाहर निकाला गया और आग बुझा दी गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल पेरेंट्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उनकी 6 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है।

सेंसेक्स 300 पॉइंट्स गिरकर 58,371 पर पहुंचा
शेयर बाजार में सुबह की जारी तेजी गायब हो चुकी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 300 पॉइंट्स गिर कर 58,371 पर पहुंच गया है। बैंकिंग सेक्टर के शेयर्स में भारी गिरावट है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.5 पर्सेंट ऊपर है। सेंसेक्स आज सुबह 182 पॉइंट्स ऊपर 58,831 पर खुला था। दिन में इसने 58,889 का ऊपरी स्तर और 58,341 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 6 शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं और 24 गिरावट में हैं। 

PM मोदी ने संविधान सभा की पहली बैठक को याद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान सभा की पहली बैठक को याद है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, “आज से 75 साल पहले हमारी संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी। भारत के अलग-अलग हिस्सों, अलग-अलग बैकग्राउंड और यहां तक ​​कि अलग-अलग विचारधाराओं के लोग एक लक्ष्य को लेकर साथ आए- भारत के लोगों को एक योग्य संविधान देना है। इन महानुभावों को नमन।”

अकेले पड़ता देख टिकैत को झुकना पड़ा
किसान नेता राकेश टिकैत इस बार भी आंदोलन को खत्म नहीं करना चाहते हैं। उनके नजरिए से अभी 5-6 मांगें और मानी जानी बाकी हैं। बुधवार को केंद्र द्वारा गठित कमेटी के तरफ से आए सरकारी प्रस्ताव को पंजाब-हरियाणा के किसानों ने मंजूरी दी। विरोध हुआ तो टिकैत खेमे का, जो संख्या में कम रहा। अब ऐसे में खेमा और टिकैत साहब ज्यादा नहीं टिक पाए। अकेले पड़ता देख मजबूरन राकेश टिकैत को भी झुकना पड़ा और सरकार की तरफ से आए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। साथ ही किसानों के बीच कहा कि सरकार अपनी बातों से मुकरी तो दोबारा आंदोलन शुरू कर लेंगे।

दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी आज ‘खराब’ कैटेगरी में

दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार आया है। यहां की एयर क्वालिटी ‘बहुत खराब’ से आज ‘खराब’ कैटेगरी में आ गई है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 208 (खराब श्रेणी में) है। हवा खराब होने की वजह से धुंध है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें