अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कर्नाटक में कल 24 MLA मंत्री पद की शपथ लेंगे:सिद्धारमैया आज राहुल गांधी से मिलेंगे

Share

कर्नाटक में कल यानी 27 मई को 24 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले आज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CM सिद्धारमैया, डिप्टी CM डीके और पार्टी नेतृत्व की बैठक में मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

20 मई को सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली थी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे सहित आठ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। कर्नाटक में डॉ. जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे (मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे), रामालिंगा रेड्‌डी और जमीर अहमद खान ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

कर्नाटक में कांग्रेस को मिली है शानदार जीत
कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीटें अपने नाम की है। वहीं, बीजेपी को सिर्फ 66 और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) ने 19 सीटें जीती है।

कर्नाटक में सिद्धारमैया ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

कर्नाटक में सिद्धारमैया ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

शपथ ग्रहण में 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे
सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में नौ विपक्षी पार्टियों के नेता भी मौजूद रहे। इनमें महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), नीतीश कुमार (जेडीयू), तेजस्वी यादव (आरेजेडी), डी राजा और सीताराम येचुरी (लेफ्ट), एमके स्टालिन (डीएमके), शरद पवार (एनसीपी), फारुक अब्दुल्ला (नेशनल कांग्रेस) और कमल हासन (मक्कल नीधि माईम) शामिल हैं। बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने अपनी जगह पार्टी सांसद काकोली घोष को शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए भेजा था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें