इंग्लैंड( ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में 304 रन बनाए। यह किसी भी टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं T20I में तीसरी बार किसी टीम ने 300 रन का आंकड़ा पार किया है।
इंग्लैंड के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंग्लैंड की टीम किसी टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ T20I क्रिकेट में 300 रन का आंकड़ा छूने वाली पहली टीम बनी है। उन्होंने इस दौरान टीम इंडिया का भी रिकॉर्ड तोड़ा है।
भारत दूसरे नंबर पर
टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में भारत दूसरे पायदान पर है। टीम इंडिया ने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बोर्ड पर लगाए थे।
जिम्बाब्वे के नाम हाईएस्ट स्कोर
T20I क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है। गाम्बिया के खिलाफ 2024 में जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 344 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस दौरान सिकंदर रजा ने 43 गेंदों पर 133 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।
300 रन बनाने वाली पहली टीम थी नेपाल
T20I क्रिकेट के इतिहास में 300 रनों का जादुई आंकड़ा छूने वाली पहली टीम नेपाल की थी। नेपाल ने यह कारनामा मंगोलिया के खिलाफ एशियन गेम्स के दौरान किया था। 20 ओवर में टीम ने 314 रन बनाए थे और मंगोलिया को 41 रनों पर समेट दिया था।
ये कारनामा करने वाली एकमात्र टीम जिम्बाब्वे
T20I क्रिकेट के इतिहास में जिम्बाब्वे ऐसी एकमात्र टीम है जिसने दो बार 285 रन का आंकड़ा पार किया है। जिम्बाब्वे ने सेशल्स के खिलाफ भी 2024 में 286 रन बोर्ड पर लगाए थे।





