देपालपुर। क्षेत्र का प्रसिद्ध पशु बाजार कोरोना कॉल के चलते लगभग 19 माह से बंद है। जिससे पशु व्यापारियों एवं किसानों को अपने मवेशी बेचने के एवं खरीदने के लिए ओने पौने दाम में बेचने के लिए भटकना पड़ रहा है। पहले ही कोरोना के चलते लोगों की आर्थिक स्थिति खराब है। इसलिए क्षेत्र के व्यापारियों एवं पशुपालकों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है साथ ही स्थानीय संस्थान नगर परिषद की आय का भी बड़ा स्रोत माना जाता है। लेकिन पशु हॉट बंद होने से नगर पंचायत की आय पर भी इसका खासा प्रभाव पड़ा है। इसी बात को लेकर मंगलवार को व्यापारी और पशुपालकों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से मांग की है कि जब सभी व्यापार व्यवसाय हाट बाजार चालू है तो पशु हाट बाजार भी प्रारंभ किया जाए।
पशु हॉट शुरू करने की मांग….व्यापारियों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन





