झाबुआ। झाबुआ जिले के थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात लगभग 2 बजे निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर ट्राले और कारमें टक्कर हो गई।
मृतकों में आठ लोग थांदला के समीप शिवगढ़ महुदा के निवासी बताए जा रहे हैं, वहीं एक और मृतक शिवगढ़ के पास के गांव का बताया जा रहा है। राजस्थान से सीमेंट लेकर आ रहा एक ट्रक, मारुती ईको वैन पर पलट गया. ईको में सवार 11 लोगो में से 9 लोगों की मौत हो गई.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। जिस किसी ने भी यह मंजर देखा उसकी रूह कांप उठी। जानकारी के मुताबिक घटना जिले के थाना थांदला की चौकी नोगावा से कुछ ही दूरी पर सजेली फाटक के पास को हुई है। बताया जा रहा है कि कर में सवार सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया। मरने वाले सभी लोग थांदला के पास चेनपुरी के पास के गांव के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
हादसे में 2 बच्चियां घायल
जानकारी के मुताबिक झाबुआ जिले के थाना थांदला की चौकी नोगावा से कुछ ही दूरी पर सजेली फाटक के पास ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर हो गई। कार में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में दो बच्चियां घयाल हो गइं। घायल बच्चियों को ग्रामीणों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि हादसा देर रात दो बजे उस वक्त हुआ जब कार में सवार लोग .गांव मानपुर से शादी समारोह में हिस्सा लेकर वापस घर लौट रहे थे। हादसे का शिकार परिवार उन्डीखाली शिवगढ़, देवगढ़ का रहनेवाला था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे ओवर ब्रिज के अधूरे निर्माण और डायवर्जन न होने के चलते यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है तेज रफ्तार ट्रक के नीचे दबने से शुद्ध परिवार की मौत हो गई। मृतक परिवार थांदला से एक शादी समारोह से लौट रहा था। स्थानीय ग्रामिणों ने हादसे के बाद बुलडोजर की मदद से ट्रक के नीचे से शवों को निकाला। ग्रामीणों का यह भी आरोप है समय पर मदद मिल जाती तो कार के चालक की जान बचाई जा सकती थी। हादसे में दो अन्य घायलों का इलाज फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।





