‘बिपरजॉय’ अत्यधिक से बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। यह गुरुवार शाम तक गुजरात के जखाऊ बंदरगाह को पार कर जाएगा। सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। तटीय गांवों से सैंकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिलों के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की आशंका है। तूफान 10 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है। IMD के अनुसार, चक्रवात ‘बिपारजॉय’ अब मॉनसून पर असर नहीं डालेगा। वहीं, आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की आज (14 जून 2023) लास्ट डेट है।
नाइजीरिया में हुई एयर स्ट्राइक से जुड़ी रही। एयरफोर्स ने 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया। वहीं, राहुल गांधी ने अमेरिका दौरे के दौरान ट्रक की सवारी की और 190 किलोमीटर का सफर किया। हम आपको आगे बताएंगे कि राहुल ने भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर से क्या बातचीत की…।
आज के प्रमुख इवेंट्स,
- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिन के हिमाचल दौरे के आखिरी दिन कुल्लू में रैली करेंगे। वे यहां 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। राज्य की सभी 4 लोकसभा सीटें भाजपा के पास हैं। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में 68 में से 40 सीटें कांग्रेस के पास गईं, जबकि भाजपा 25 सीटों पर सिमट गई।
बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर हिंसा जारी, हाईकोर्ट ने सेंट्रल फोर्स की तैनाती का आदेश दिया

मंगलवार को पंचायत चुनाव को लेकर साउथ परगना में हिंसा हुई। TMC और ISF के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के साथ मारपीट की।पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर हिंसा जारी है। इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) ने TMC पर नामांकन दाखिल करने से रोकने का आरोप लगाया। ISF ने कहा कि साउथ-24 परगना में उसका कैंडिडेट नामांकन भरने जा रहा था, तभी TMC के लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
श्चिम बंगाल में 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच कोलकाता हाईकोर्ट ने मंगलवार को पंचायत चुनाव में सेंट्रल फोर्सेज की तैनाती का निर्देश दिया है।
चीफ जस्टिस शिवगणमन और जस्टिस हिरण्मय भट्टाचार्य की डिविजनल बेंच ने कहा कि चुनाव से पहले ही हिंसा की 12 घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए राज्य चुनाव आयोग उन सभी जिलों में सेंट्रल फोर्सेज लगाए जो संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
इसके अलावा जिन इलाकों में केंद्रीय बलों को तैनात नहीं किया जा सकता, वहां राज्य पुलिस सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले। कोर्ट ने केंद्र सरकार को सेंट्रल फोर्सेज उपलब्ध कराने और उसका खर्च उठाने का निर्देश दिया है।
इसके अलावा बेंच ने राज्य चुनाव आयोग को नामांकन दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने का निर्देश देने से इनकार कर दिया। बेंच ने कहा कि नॉमिनेशन की तारीख बढ़ाने का फैसला राज्य चुनाव आयोग देखे।
भाजपा और कांग्रेस ने लगाई थी याचिका
दरअसल, पश्चिम बंगाल के चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा ने 8 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंचायत चुनाव के शेड्यूल का ऐलान किया था। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस ने दो जनहित याचिकाएं लगाई थीं।
इसमें पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के कुछ हिस्सों को चुनौती दी गई थी। वहीं दूसरी याचिका में सेंट्रल फोर्स तैनात करने की मांग की गई थी।

पुलिस ने सोमवार को भाजपा उम्मीदवार का नामांकन दाखिल करने पहुंचीं हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी को परिसर में दाखिल नहीं होने दिया।
12 जून को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था
पंचायत चुनाव की तारीख बढ़ाने को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में 12 जून को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने मतदान 8 जुलाई के बजाय 14 जुलाई को कराने का प्रस्ताव दिया था। कोर्ट ने नामांकन दाखिल करने की तारीख 15 जून से बढ़ाकर 18 जून और नामांकन वापस लेने की तारीख 26 के बजाय 27 जून करने का सुझाव दिया था।
इस पर राज्य चुनाव आयोग की ओर से पेश वकील ने कहा कि नामांकन की तारीख बढ़ाना सही नहीं है। इसे ज्यादा से ज्यादा 15 जून से बढ़ाकर 16 जून तक किया जा सकता है। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस पर चुनाव आयोग ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
भाजपा ने कहा – पहले बुलानी चाहिए थी मीटिंग
चुनाव की तारीखों को लेकर राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा- चुनाव आयोग को पहले बातचीत करके इसे तय करना चाहिए था। अब बैठक से कुछ फायदा नहीं। उन्होंने तर्क दिया कि यदि बैठक पहले बुलाई गई होती तो विपक्षी दलों के सुझावों को लागू किया जा सकता था।
CPI(M) ने चुनाव आयोग कमिश्नर पर सवाल उठाए
CPI(M) के एक सीनियर लीडर सुजान चक्रवर्ती ने भी बैठक की टाइमिंग की आलोचना की। उन्होंने कहा- इसे चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले बुलाया जाना चाहिए था।
चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि सिन्हा चुनाव कराने के लिए तैयार नहीं हैं और दावा किया कि उनकी नियुक्ति का उद्देश्य पूरी मतदान प्रक्रिया को बाधित करना था। उधर सत्ताधारी पार्टी TMC के सांसद सौगत रॉय ने कहा- हम राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव चाहते हैं। हिंसक घटनाएं बस कुछ इलाकों में हुई हैं।
बृजभूषण के खिलाफ 4 महिला पहलवानों ने सबूत दिए, 15 जून को पुलिस चार्जशीट पेश करेगी
WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ 4 महिला पहलवानों ने पुलिस को सबूत के तौर पर ऑडियो और वीडियो दिए हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया कि शिकायतकर्ताओं ने पर्याप्त सबूत नहीं दिए, जिससे आरोप सही साबित हो सकें।
बालिग पहलवानों के मामले में 15 जून को दिल्ली पुलिस चार्जशीट पेश करेगी। सूत्रों की माने तो नाबालिग रेसलर के केस में पुलिस क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। नाबालिग लड़की ने बृजभूषण के खिलाफ लगाए सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप वापस ले लिए हैं।
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के चुनाव 6 जुलाई को होंगे। पहले चुनाव 4 जुलाई को होने थे लेकिन अब इन्हें 2 दिन आगे टाल दिया गया है। चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस महेश मित्तल कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। पहलवानों से मीटिंग में खेल मंत्री ने 30 जून तक चुनाव कराने का भरोसा दिया था।
बृजभूषण शरण सिंह यह चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। वे लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे, इसलिए फेडरेशन के नियमों के अनुसार वे किसी भी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में BJP के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हो सकते हैं, लेकिन अभी तक किसी ने इसके बारे में औपचारिक पुष्टि नहीं की है।
4 महिला पहलवानों ने सबूत सौंपे
वहीं WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली 6 महिला पहलवानों में से 4 ने दिल्ली पुलिस को ऑडियो और विजुअल सबूत मुहैया कराए हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया कि दोनों शिकायतकर्ता ने पर्याप्त सबूत नहीं दिए, जो बृजभूषण के खिलाफ उनके आरोपों को साबित कर सकें। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस बयान की पुष्टि नहीं की है।
पुलिस को 2 महिला रेसलर, एक इंटरनेशनल रेफरी और स्टेट लेवल कोच ने पहलवानों के समर्थन में गवाही दी है। उसको आधार बनाकर पुलिस 15 जून को चार्जशीट पेश करेगी। इस मामले में केस की धाराओं के लिए एडवाइजरी ली जा रही है।
15 को बालिग पहलवानों के केस में दिल्ली पुलिस चार्जशीट पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक नाबालिग पहलवान के केस में पुलिस क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। नाबालिग पहलवान यौन शोषण के आरोप वापस ले चुकी है।
कल हरियाणा बंद, दिल्ली में फल-सब्जी सप्लाई नहीं होगी
कल खाप पंचायतों का हरियाणा बंद होगा। इस दौरान राज्य में रोड और ट्रेनें बंद रहेंगी। इसके अलावा दिल्ली में फल-सब्जी की सप्लाई भी नहीं होगी। कुछ दिन पहले KMP एक्सप्रेसवे पर जनता संसद में खाप पंचायतों ने ये ऐलान किया था। वे बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा MSP समेत कुल 25 मांगें सरकार के आगे रखी गई हैं।

पहलवान विनेश फोगाट, संगीता फोगाट और साक्षी मलिक।
बृजभूषण और रेसलर्स विवाद में पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि हम 15 जून को चार्जशीट आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद आंदोलन को लेकर बड़ा ऐलान करेंगे। एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में विनेश ने कहा- मैं प्रधानमंत्री की चुप्पी से दुखी हूं। जब पहलवान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बात कर रहे थे तो वे फोन पर व्यस्त थे। उन्हें मेरी परेशानियां सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुछ दिन पहले ही पहलवानों से बात की थी। जिसमें भरोसा दिया था कि 15 जून को केस की चार्जशीट पेश होगी।
राहुल ने अमेरिका में ट्रक की सवारी की, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गाने सुने

अमेरिका में ट्रक की सवारी का वीडियो राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे शेयर किया।
चंडीगढ़ के बाद राहुल ने अमेरिका में भी ट्रक की सवारी की। उन्होंने वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क तक 190 किलोमीटर का सफर किया। इस दौरान राहुल ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गाने सुने और भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर तजिंद्र सिंह से राजनीति पर चर्चा की।
ड्राइवर से राहुल ने राजनीति से लेकर महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की। सफर के दौरान राहुल ने सिद्धू मूसेवाला का गाना भी सुना। ट्रक ड्राइवर ने राहुल से पूछा है कि क्या आप मूसेवाला का गाना सुनेंगे, वो कांग्रेस का कार्यकर्ता था, उसे इंसाफ नहीं मिला। इस पर राहुल ने कहा- हां बिल्कुल, उसका गाना लगाओ। मैं उसे काफी पसंद करता था। राहुल गांधी 30 मई से अमेरिका की यात्रा पर हैं।

राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवर तजिंद्र सिंह को बताया कि उन्हें सिद्धू मूसेवाला का गाना 295 पसंद है।
राहुल बोले- अमेरिका के ट्रक ज्यादा आरामदायक वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क की यात्रा के दौरान राहुल ट्रक ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे रहे। राहुल ने कहा- भारत के मुकाबले अमेरिका के ट्र्रक ज्यादा आरामदायक हैं। हिंदुस्तान में जो ट्रक हैं, उन्हें ड्राइवर के कंफर्ट से कोई मतलब नहीं है। वे ट्रक ड्राइवर के लिए नहीं बनाए गए हैं। तजिंद्र ने राहुल को बताया कि अमेरिका में ट्रक चलाना इज्जत का काम है।
राहुल ने पूछा कितना कमा लेते हो…
ट्रक राइड के दौरान राहुल ने तजिंद्र से उनकी कमाई पूछी और जवाब सुनकर हैरान रह गए। तजिंद्र ने राहुल को बताया कि भारत के ट्रक ड्राइवरों के मुकाबले काफी कमा लेते हैं। तजिंद्र ने कहा- रेट के हिसाब से ड्राइवरी करें तो 5 से 6 लाख बन जाते हैं।
वहीं, अपना ट्रक हो तो महीने में 8 लाख रुपए तक की कमाई हो जाती है। ये जवाब सुनकर राहुल हैरान रह जाते हैं। इस पर तजिंद्र कहते हैं अमेरिका में ट्रक चलाकर अच्छा-खासा कमाया जा सकता है, जबकि भारत में ट्रक चलाने वाले ठीक से परिवार का पेट भी नहीं भर पाते हैं।

ट्रक राइड के बाद राहुल ने एक फैमिली रेस्तरां में खाना भी खाया।
राहुल ने पूछा- भारत के ट्रक ड्राइवर्स को क्या मैसेज दोगे?
राहुल ने तजिंद्र से पूछा कि आप भारत के ट्रक ड्राइवर्स को क्या मैसेज देंगे। इस पर तजिंद्र ने कहा आप लोग बहुत मेहनत कर रहे हैं। आपके लिए शुभकामनाएं। राहुल ने आगे कहा- भारत में ट्रक चलाना दूसरी बात है, वहां ट्रक ड्राइवर का ट्रक नहीं होता, ट्रक दूसरे का होता है।
इस पर तेजिंद्र ने राहुल को बताया कि यहां पैसे किसी के पास नहीं हैं। डाउन पेमेंट देकर ट्रक ले लेते हैं, बैंक से लोन लेते हैं। भारत में लोन के लिए प्रॉपर्टी के पेपर की जरूरत होती है। गरीब के पास प्रॉपर्टी के पेपर नहीं होते हैं। इसलिए किसी का भी ट्रक चलाते रहते हैं।
राहुल ने पिछले महीने चंडीगढ़ में भी ट्रक की सवारी की थी

तस्वीर मई की है, जब राहुल गांधी ने अंबाला से चंडीगढ़ तक का सफर ट्रक से तय किया था।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मई में अंबाला से चंडीगढ़ का 50 किमी का सफर ट्रक से किया था। वो दिल्ली से शिमला के लिए कार से निकले थे। राहुल ने इस दौरान ट्रक ड्राइवरों से बात की और उनकी समस्याएं भी सुनी थीं।
हरियाणा की BJP सरकार ने किसानों की मांगें मानी, जेल में बंद किसान नेता आज रिहा होंगे
हरियाणा में 6 जून से चल रहा किसान आंदोलन खत्म हो गया। राज्य की भाजपा सरकार ने किसानों की सभी मांगें मान ली हैं। सूरजमुखी पर MSP बढ़ाने की मांग स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही जेल में बंद किसान नेताओं को आज रिहा कर दिया जाएगा।
मांगे पूरी होने पर किसानों ने जश्न मनाते हुए खीर का लंगर लगाया। इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ये अभी फाइनल जीत नहीं है। फिलहाल हरियाणा में अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर रहे हैं, लेकिन देशभर में MSP बढ़ाने को लेकर लड़ाई जारी रहेगी।
नाइजीरिया में एयरफोर्स ने आतंकियों पर एयर स्ट्राइक की, 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए

नाइजीरिया की एयरफोर्स ने मंगलवार को एयर स्ट्राइक की लाइव फुटेज जारी किया।
नाइजीरिया की एयरफोर्स ने आतंकी संगठन बोको हरम के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरफोर्स ने 9 से 11 जून के बीच कई एयर स्ट्राइक कीं।
सेना को आतंकियों के लोकेशन की जानकारी एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट से मिली। इसके बाद एयरफोर्स ने ऑपरेशन के लिए करीब एक हफ्ते की तैयारी की। फिर वोजा इलाके में एयर स्ट्राइक कर दिया। ये वो इलाका है, जिसे आतंकियों का गढ़ माना जाता है।
‘बिपरजॉय’……मुंबई-भुज-राजकोट में 7 की मौत, गुजरात के 7 जिलों से 30 हजार लोगों को निकाला
अरब सागर में उठा तूफान बिपरजॉय गुजरात की ओर बढ़ रहा है। ये तूफान 15 जून की दोपहर को कच्छ जिले के जखौ पोर्ट से टकराने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को तूफान कुछ कमजोर हुआ है, हालांकि यह अब भी खतरनाक ही है।
15 जून को जब यह गुजरात तट से टकराएगा तो 150 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। तूफान के चलते गुजरात और मुंबई के तटीय इलाकों में आंधी-बारिश का दौर जारी है, जिसमें 7 लोगों की मौत की खबर है। उधर, मंगलवार शाम को नवी मुंबई में बारिश शुरू हो गई।

बिपरजॉय तूफान के चलते मुंबई के वर्ली सी फेस ब्रिज पर हाई टाइड।
उधर, अमित शाह ने आज दिल्ली में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने बिपरजॉय तूफान से निपटने को आपदा प्रबंधन के लिए 8000 करोड़ रुपए की 3 बड़ी स्कीमों की घोषणा की।
इसमें फायर ब्रिगेड का आधुनिकीकरण, बाढ़ नियंत्रण और लैंडस्लाइड की घटनाओं पर रोकथाम शामिल हैं। इसके बाद गुजरात सरकार ने कच्छ-सौराष्ट्र में समुद्र तट से 10 किलोमीटर की सीमा में 7 जिलों से 30 हजार लोगों को निकालकर शेल्टर होम में भेज दिया।

वीडियो गुजरात के द्वारका के गोमती घाट का है, जहां कई फीट ऊंची लहरें किनारे से टकरा रही हैं।
गुजरात के द्वारका से 290 किमी दूर है तूफान
मौसम विभाग के मंगलवार सुबह 9 बजे के अपडेट के मुताबिक, तूफान 8 किमी/घंटे की रफ्तार से नॉर्थ-वेस्ट में आगे बढ़ रहा है। तूफान मंगलवार सुबह 5:30 बजे पोरबंदर से 300 किमी, द्वारका से 290 किमी, जखौ पोर्ट से 340 किमी, नालिया से 350 किमी दूर था। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात के 14 जून की सुबह तक उत्तर की ओर बढ़ने का अनुमान है, जिसके बाद ये मुड़कर नॉर्थ-नॉर्थ ईस्ट दिशा में आगे बढ़ेगा।
सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स घर में रखने के आरोपी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मंगलवार रात (भारत में बुधवार) मियामी की अदालत में पेश हुए। करीब 40 मिनिट चली सुनवाई के दौरान ट्रम्प चुपचाप बैठे रहे। उनके वकील ने ट्रम्प पर लगे सभी 37 आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया।
अमेरिकी इतिहास में ट्रम्प ऐसे पहले राष्ट्रपति (अब पूर्व) हैं, जिन्हें इतने संगीन आरोपों में अदालत के सामने पेश होना पड़ा। बहरहाल, सुनवाई के बाद ट्रम्प को घर जाने की मंजूरी मिल गई। वो कोर्ट से निकले और कुछ दूरी पर बने क्यूबा के एक मशहूर रेस्टोरेंट में पहुंच गए।

यह डोनाल्ड ट्रम्प के कोर्ट से बाहर निकलने के बाद की तस्वीर है। उन्होंने समर्थकों का हाथ हिलाकर धन्यवाद किया।
ट्रम्प पर लगे आरोप और उनकी सफाई
ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े कुछ टॉप सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स अपने आलीशान रिसॉर्ट मार-ए-लेगो में रखे। जब FBI की टीम उनके घर जांच के लिए पहुंची तो उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। इसके अलावा जांच एजेंसी के सामने कई सवालों के जवाब में झूठ कहा।
‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक- ट्रम्प एक बार फिर प्रेसिडेंशियल इलेक्शन लड़ने जा रहे हैं। उनका आरोप है कि 2024 के इलेक्शन में उन्हें रोकने की साजिश रची जा रही है और जस्टिस डिपार्टमेंट उन्हें कानूनी तौर पर डिस्क्वॉलिफाई करना चाहता है। ट्रम्प ने कहा- मुझ पर लगे तमाम आरोप सियासी वजहों से लगाए जा रहे हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है।

ये मियामी कोर्ट के बाहर की तस्वीर है, ट्रम्प के समर्थक पूरी सुनवाई के दौरान कोर्ट के बाहर खड़े रहे और नारे लगाते रहे।
कोर्ट में क्या हुआ
मियामी कोर्ट में पुख्ता सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स थे। इसके बावजूद ट्रम्प के हजारों समर्थक कोर्ट के बाहर और सड़क के दोनों तरफ मौजूद थे। ट्रम्प जब पहुंचे तो कोर्ट मार्शल्स (कोर्ट पुलिस) ने उन्हें कस्टडी में लिया। इसके बाद उनके फिंगर प्रिंट लिए गए।
चंद मिनट बाद वो इन्हीं मार्शल्स की निगरानी में जज के सामने पेश हुए और जज के इशारे पर सामने रखी बेंच पर बैठ गए। ट्रम्प के वकील टॉड ब्लैंचे ने 15 मिनट तक दलीलें पेश कीं।
जज ने तमाम दलीलें सुनने के बाद ट्रम्प को घर जाने की मंजूरी दे दी। इस केस में ट्रम्प के एक सहयोगी वॉल्ट नाउटा भी आरोपी हैं। जज ने कहा- आप दोनों इस केस के बारे में कोई बात नहीं करेंगे और न ही गवाहों से कॉन्टैक्ट करेंगे।

मियामी कोर्ट में पुख्ता सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स थे। इसके बावजूद ट्रम्प के हजारों समर्थक कोर्ट के बाहर और सड़क के दोनों तरफ मौजूद थे।
पासपोर्ट सरेंडर नहीं करना होगा
जस्टिस डिपार्टमेंट ने अदालत से कहा कि ट्रम्प और उनके सहयोगी का पासपोर्ट सरेंडर करा लेना चाहिए। जज ने इस मांग को खारिज कर दिया। जज ने ऑर्डर में कहा- ट्रम्प और उनके सहयोगी वॉल्ट नाउटा को पासपोर्ट सरेंडर करने की जरूरत नहीं है। आप इन दोनों से श्योरिटी बॉन्ड्स (एक तरह की जमानत) लीजिए और इसके बाद दोनों को जाने दीजिए।
जज ने ट्रम्प और नाउटा पर यात्रा से जुड़ी कोई पाबंदी लगाने की मांग भी खारिज कर दी। अदालत ने कहा- इस तरह की पाबंदियां सिर्फ तब लगाई जा सकती हैं जब आरोपी के देश छोड़कर भागने की आशंका हो। इस मामले में ऐसा कुछ नहीं है। लिहाजा पासपोर्ट सरेंडर करने की जरूरत नहीं है।

मियामी कोर्ट के बाहर ट्रम्प को लेकर प्रदर्शन कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
देश के लिए अफसोसनाक दिन
- कोर्ट के बाहर निकलने के बाद ट्रम्प काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने पहला सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- थैंक यू मियामी। अमेरिका के लिए आज का दिन अफसोसनाक है, लेकिन फिर भी मेरे शानदार स्वागत के लिए शुक्रिया।
- इसके बाद वो एक क्यूबन रेस्टोरेंट में पहुंचे। यहां मौजूद उनके समर्थकों ने काफी नारेबाजी की। ट्रम्प के साथ फोटो खिंचवाए। यहां एक महिला ने उनके विरोध में नारेबाजी की। कहा- ट्रम्प को जेल में होना चाहिए। इस महिला को रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया गया।
- ट्रम्प की सुनवाई के बाद व्हाइट हाउस में एक इवेंट हुआ। जब प्रेसिडेंट जो बाइडेन से इस केस के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

ये तस्वीर मियामी कोर्ट के बाहर की है। यहां ट्रम्प के समर्थकों ने ‘हमें डोनॉल्ड ट्रम्प चाहिए’ के नारे लगाए।
ट्रम्प ने बाथरूम और बॉलरूम पर छिपाए थे डॉक्यूमेंट्स
BBC के मुताबिक, 49 पेज के आरोप पत्र में बताया गया है कि ट्रम्प ने ये डॉक्यूमेंट्स अपने बाथरूम, बॉलरूम, शॉवर की जगह पर, ऑफिस, स्टोर रूम और बेडरूम में छिपाए थे। प्रॉसिक्यूटर्स ने ये भी कहा कि FBI की जांच में बाधा डालने के लिए ट्रम्प ने अपने वकीलों को फाइलें छिपाने या नष्ट करने का आदेश दिया था।

यह फोटो ट्रम्प के घर मार-ए-लेगो के बाथरूम की है। FBI को पिछले साल रेड के दौरान यहां बॉक्स में रखे कई डॉक्यूमेंट्स मिले थे।
ट्रम्प के पास थीं 21 टॉप सीक्रेट और 9 सीक्रेट फाइल्स
CNN के मुताबिक, आरोप पत्र में बताया गया है कि पिछले साल FBI ने ट्रम्प के पास से 337 सरकारी डॉक्यूमेंट्स बरामद किए थे। इनमें से 21 डॉक्यूमेंट्स पर टॉप सीक्रेट लिखा हुआ था। ये वो दस्तावेज होते हैं जिसमें सबसे संवेदनशील जानकारी रखी जाती है। सिर्फ सीमित लोगों की ही पहुंच होती है। इसमें गुप्त सोर्स से मिली जानकारी को सुरक्षित रखा जाता है।
इसके अलावा, 9 डॉक्यूमेंट्स पर सीक्रेट लिखा हुआ था। ये वो फाइल्स होती हैं, जिसके लीक होने पर राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा पहुंचने की आशंका रहती है।

स्टोर रूम्स से भी डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए।
फाइल्स में थी प्लान ऑफ अटैक की डीटेल्स
2020 की एक फाइल में दूसरे देशों की परमाणु क्षमता के बारे में खुफिया जानकारी थी। ट्रम्प ने जो क्लासिफाइड फाइल्स छिपाई थीं उनमें अमेरिका के न्यूक्लियर प्रोग्राम्स और US और दूसरे देशों की रक्षा और हथियारों की क्षमता से जुड़ी डीटेल्स मौजूद थीं। इसके अलावा उन्होंने वो फाइल्स भी अपने पास रख ली थीं, जिसमें बताया गया था कि हमला होने पर अमेरिका उसका जवाब कैसा देगा और जंग के मैदान में US और उसके सहयोगियों की कमजोरी क्या है।
बिपरजॉय तूफान: 1 लाख लोगों को हटाएगा पाक
पाकिस्तान ने बिपरजॉय तूफान के खतरे को देख अपने सिंध सूबे के दक्षिणी तटीय इलाकों से 1 लाख लोगों को हटाने के लिए सेना लगा दी है। फिलहाल यह तूफान कराची बंदरगाह से 470 किलोमीटर और थट्टा के दक्षिण से 460 किलोमीटर दूर है। सिंध के सीएम सैयद मुराद अली शाह ने बताया कि इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। सोशल मीडिया, मस्जिदों और रेडियो स्टेशनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा जा रहा है। (पीटीआई)
…जब ताबूत से आई आवाज़, ज़िंदा हूं
दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के देश इक्वेडॉर में 76 साल की महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बेला मोंटाया नाम की इस महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी थी। तभी ताबूत के अंदर खटखट की आवाज हुई। उसे खोला तो लोग सन्न रह गए। मरी हुई महिला जिंदा होकर फिर उठ खड़ी हुई। चौंकाने वाली यह घटना बाबाहोयो शहर की है। बेटे का दावा है कि महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। डेथ सर्टिफिकेट भी जारी हुआ था।
- महिपालपुर अंडरपास की मिट्टी धंसी, एक मजदूर दबा, ट्रामा सेंटर में भर्ती
- नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट के पास महिपालपुर इलाके में अंडर कंस्ट्रक्शन अंडर पास में मिट्टी धंसने से वहां पर काम कर रहा मजदूर उसकी चपेट में आ गया। मिट्टी के अंदर दबने से वहां पर अफरा-तफरी मच गई। वहां पर काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी। फिर फायर कंट्रोल को भी सूचना दी गई। मौके पर वसंत कुंज और नेहरू प्लेस से फायर स्टेशन से 2 गाड़ियां और 10 फायरकर्मियों की टीम पहुंची। इसी बीच लोकल थाने से पुलिस की टीम और एंबुलेंस भी पहुंच गई थी। जो मजदूर मिट्टी में दबा था, उसे समय रहते लोगों ने पुलिस की मदद से किसी तरह बाहर निकाला और एम्स ट्रामा सेंटर में उसे ले जाया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यहां पर काफी समय से अंडरपास का अंडर कंस्ट्रक्शन चल रहा है और मिट्टी काटने के दौरान जो साइड वाला हिस्सा था वह भरभरा कर काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। डीसीपी साउथ वेस्ट मनोज सी का कहना है कि हम मामले की पूरी जानकारी ले रहे हैं। जल्द ही इस मामले में और पूरी अपडेट जानकारी देंगे।

IIT स्टूडेंट जिसने खड़ा कर दिया 100 करोड़ का कारोबार
नई दिल्ली: कहा जाता है जीवन में विजेता कुछ अलग नहीं करते परंतु वह चीजों को ही अलग तरीके से करते हैं। जमशेदपुर के अरुनाभ सिन्हा पर यह लाइन बिल्कुल सटीक बैठती है। आईआईटी बॉम्बे के इस छात्र ने आज 100 करोड़ का कारोबार खड़ा कर दिया है। देश के सबसे सफल Enterpreneurs में उनकी गिनती होती है। अरुनाभ सिन्हा ने इसकी शुरुआत लॉन्ड्री सर्विस से की। भारत में ज्यादातर लॉन्ड्री सर्विस के लिए धोबी होते हैं। वो आपके घर से कपड़े ले जाते हैं, उन्हें प्रेस कर लौटा जाते हैं। इससे जो उन्हें मिलता है, उससे जीवन चलाते हैं। लेकिन, अरुनाभ ने लॉन्ड्री सर्विस में से ही इतना बड़ा करोबार खड़ा दिया। आज देश की सबसे बड़ी चेन UClean के मलिक हैं। उनकी यह लॉन्ड्री चेन 100 शहरों तक फैली है। आज हम आपको उनकी इस सफलता की कहानी सुनाएंगे।





