~ चैतन्य अरोड़ा
क्या भारत में सभ्यता का प्रसार करने वाले पश्चिम से आए थे?
हम सब्जेक्ट के अधिकारी माने जाने वाले दो विद्वानों की टिप्पणियाें से आरंभ करेंगे। ये हैं, पार्जिटर और पुसालकर।
पार्जिटर कहते हैं, ‘ वर्णित परंपरा के अनुसार ऐलों या आर्यों का उदय इलाहाबाद से हुआ, जहां से वे फैले और उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और दक्षिण पर अधिकार किया और ययाति के समय में उन्होंने उस समूचेे क्षेत्र पर अधिकार कर लिया था जो मध्य देश के रूप में विख्यात है।
इसमें कोई संदेह नहीं कि ग्रियर्सन के लिं.स. में भाषामूलक मध्य देश पर उनका अधिकार हो चुका था और इसलिए इसे वे अपना सच्चा और पवित्र निवास मानते थे।[1]
पुसालकर कहते हैं, पुराणों में आर्यों के मूल निवास के विषय में कुछ नहीं कहा गया है। … पारंपरिक भारतीय इतिहास् से जो परिदृश्य सामने आता है उसमें पूर्व में ओडीशा तक फैला समूचा उत्तर भारत आता है जिसको राजा मनु के 10 पुत्रों में बांटा गया था। मनु को ही भारत के सभी राजपरिवारों का जनक माना जाता है।
यहां पुसालकर से एक चूक हुई लगती है। यदि मनु भारत के सभी राजपरिवारों के जनक (the common ancestor of the ruling families of India.) हैं, तब तो सभी को सूर्यवंशी होना चाहिए। मनु कृषिकर्म अपनाने वालों के जनक हैं। पर इस पहलू को हम छोड़ दें ताे भी, मनु जिन्हें आर्यों (ऐलों/कृषकों) का जनक मानना होगा, उनकी उत्पत्ति और उनकी संतानों का क्षेत्र विस्तार भारत में होता है [2].
यहां से वे केवल पूर्व की दिशा में नहीं बल्कि पश्चिम की दिशा में भी बढ़ते हैं और इस तरह यदि मध्यदेश से पश्चिम और पश्चिमोत्तर की दिशा में आर्यत्व का विस्तार होता है तो भारत से होता है, न कि उस दिशा से भारत की ओर।
इसे पार्जिटर ने पुसालकर की तुलना में अधिक दृढ़ता से प्रतिपादित किया है, “पश्चिमोत्तर से पवित्रता की कोई प्राचीन स्मृति नहीं जुड़ी है, उसे कभी श्रद्धा पूर्वक याद नहीं किया गया। प्राचीन भारत की श्रद्धा और विश्वास मध्य हिमालय की दिशा की ओर रही है।
वह भारत से बाहर पवित्र माने जाने वाला एकमात्र क्षेत्र है और इस दिशा में ही ऋषि गण और राजा श्रद्धा पूर्वक अपने चरण बढ़ाते रहे हैं, पश्चिमोत्तर की दिशा में कदापि नहीं। ऋग्वेद के दसवें मंडल के 75वें सूक्त में नदियों की परिगणना पूर्व से पश्चिम की ओर की गई है, पश्चिम से पूर्व की दिशा में प्रवेश के क्रम में नहीं, बल्कि इससे ठीक उल्टी दिशा में।
यदि आर्यों ने पश्चिमोत्तर की दिशा से भारत में प्रवेश किया होता और ऋग्वेद की रचना के समय तक पंजाब से होते हुए पूर्व की दिशा में बढ़ते हुए केवल सरस्वती या जमुना तक पहुंचे होते तो यह हैरान करने वाली बात है कि उन्होंने अपने आगे बढ़ने के क्रम में नदियों का नामोल्लेख नहीं किया बल्कि गंगा से, जहां तक तो पहुंचे ही नहीं थे, उलटी दिशा में गिनती कराई।
यह तथ्य ऐलों के प्रसार और पश्चिम उत्तर की दिशा से उनके बाहर फैलने से पूरी तरह मेल खाता है।[3].
इतना ही नहीं, वह बोगाज़कोई के साक्ष्यों पर भी विचार करते हैं, “इस विषय पर कुछ और प्रकाश बोगाज़कोई से प्राप्त हित्ती राजा और मितन्नी राजा के बीच हुई संधि से भी पड़ता है।
इसमें, जैसा कि प्रोफेसर याकोवी द्वारा लक्ष्य किया गया है, कुछ वैदिक देवताओं का उल्लेख है जो मित्र, वरुण, इंद्र और नासत्या (अश्विनी कुमार) के अतिरिक्त कोई और नहीं हो सकता। ये भारतीय आर्य देवता हैं और उन्होंने प्रमाणित किया है कि वे ( वर्तमान सिद्धांत के अनुसार) ईसा पूर्व 1400 साल से अधिक पुराने नहीं हो सकते, और इसलिए मितन्नी जो इन देवों की आराधना करते थे, वे वहां इससे पहले, संभवतः 1600 ई.पू. के उत्तर चरण में पहुंचे थे।
इन तथ्यों से यह सिद्ध होता है :
(1) कि 15वीं शताब्दी ईसा पूर्व से पहले भारत से पश्चिम की ओर जन प्रवाह हुआ था;
(2) कि वे ही आर्य देवताओं को भारत से लेकर गए थे;
(3) इसलिए आर्य और उनके देवता 16 वीं शताब्दी ईसा पूर्व से पहले भारत में विद्यमान थे; और
(4) कि आर्यों का भारत में प्रवेश पहले हो चुका था। ये तथ्य और निष्कर्ष आर्यों के भारत में प्रवेश से संबंधित वर्तमान सिद्धांतों से मेल नहीं खाते जिनमें यह बताया जाता है कि आर्यों ने भारत में पश्चिमोत्तर दिशा से और ऋग्वेद की ऋचाओं के साथ प्रवेश किया। [4]
अभी तक हम अपने प्रश्न के पहले भाग तक ही पहुंच पाए हैं और सच कहें तो समस्या के कुछ आयामों को छोड़ते हुए। परंतु इतना तो सिद्ध है ही कि हमारा पौराणिक इतिहास उन सभी सवालों के उत्तर देता है जिनका उत्तर ज्ञान की सभी शाखाओं और विधाओं में माथापच्ची करने के बाद भी आज तक निर्णायक रूप में नहीं दिया जा सका।
भारत से बाहर कोई स्थान, क्षेत्र, बोली और विस्तार और प्रसार का कोई तंत्र तलाश नहीं किया जा सका। कौन अधिक विश्वसनीय है ? हमारे पुराण या पश्चिमी इतिहास जो बे सिर पैर है और फिर भी धुरीण पंडितों के सिर पर सवार है। वे कूट विद हैं या इतिहासविद?
——————–
[1] According to tradition in chapter XXIV the Ailas or Aryans began at Allahabad, conquered and spread out north-west, west and south, and had by Yayati^s time occupied precisely the region famed as Madhyadesa. They possessed that Mid -land definitely and made it their own thoroughly, so that it was ‘ their true pure home ‘,as Sir G. Grierson describes it linguistically.296
[2] The Puranas say nothing about the original home of the Aryans.. The scene of traditional history opens in India, with the division of the territory, comprising the whole of North India extending in the east up to Orissa among the ten sons of Manu, the king and the common ancestor of the ruling families of India. (Pusalkar, Traditional History from the Eaeliest time, The History and Culture of the Indian People, Vol. I,316.
[3] The north-west frontier never had any ancient sacred memories, and was never regarded with reverence. All ancient Indian belief and veneration were directed to the mid-Himalayan region, the only original sacred outside land ; and it was thither that rishis and kings turned their steps in devotion, never to the north-west. The list of rivers in Rigveda x, 75 is in regular order from the east to the north-west — not the order of entrance from the north-west, but the reverse. If the Aryans entered India from the north-west, and had advanced eastward through the Panjab only as far as the Sarasvati or Jumna when the Rigvedic hymns were composed, it is very surprising that the hymn arranges the rivers, not according to their progress, but reversely from the Ganges which they had hardly reached.^ This agrees better with the course of the Aila expansion and its outflow beyond the north-west.’ Pargter, Ancient Indian Historical Tradition, 1922, 298
[4] Further light is thrown on this matter by a treaty between a Hittite king and a king of Mitanni found at Boghazkeui. It mentions, as noticed by Professor Jacobi,* certain gods who can be none other than Mitra, Varuna, Indra and the Nasatyas (Asvins). These are Indian Aryan gods,^ and he has shown that they could not belong to the period prior (according to the current theory) to the separation of the Indian and Iranian branches. The date of the treaty has been fixed reliably now about 1400 B.C., and therefore the folk of Mitanni who worshipped these gods had arrived there earlier, probably late in the sixteenth century. These facts prove
(1) that there was an outflow of people from India before the fifteenth century b. c. ;
(2) that they brought Aryan gods from India ;
(3) that therefore Aryans and their gods existed in India before the sixteenth century; and
(4) that the Aryans had entered India earlier still. These facts and conclusions are hardly reconcilable with the current theory about the entrance of the Aryans into NW. India and the composition of the hymns of the Rigveda. 300






