अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

REET में चप्पल से नकल का सरगना तुलसाराम गिरफ्तार

Share

REET 2021 परीक्षा में चप्पल से नकल करवाने वाले गैंग के मुख्य सरगना तुलसाराम कालेर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यह बड़ी सफलता गंगाशहर पुलिस को मिली है। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने दैनिक भास्कर से बातचीत में इसकी पुष्टि कर दी है।

पुलिस अधीक्षक यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौरिया पिछले कई दिनों से तुलसाराम के पीछे लगे थे। पुलिस के पास पुख्ता सूचना थी कि वो दीपावली पर इधर आ सकता है। बताया जा रहा है कि जयपुर के आसपास बुधवार रात को ही तुलसाराम को गिरफ्तार करने की कार्रवाई हो गई थी। जो पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जगह छिपता फिर रहा था। पुलिस ने दिन में प्रेस कांफ्रेंस कर तुलसाराम की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उसे आज या कल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा सकता है।

REET परीक्षा में नकल कराने के लिए ऐसी चप्पल बनाकर 6 लाख रुपए में बेची थी।

REET परीक्षा में नकल कराने के लिए ऐसी चप्पल बनाकर 6 लाख रुपए में बेची थी।

कौन है तुलसाराम कालेर?
चाणक्य कोचिंग इंस्टीट्यूट का संचालक तुलसाराम कालेर चूरू जिले के रामपुर देवानी का रहने वाला है। वर्ष 1991 में पुलिस में भर्ती हुआ था। 1994 में हवाला के एक मामले में जब्त राशि अपने पास रखने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया। उसके बाद 2007 में उसने आरएएस का एग्जाम दिया। जिसमें 19वीं पोजीशन आई। वर्ष 2014 में वह अपने एक रिश्तेदार की जगह एसआई की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था।

कालेर की पत्नी आरपीएस है। उसकी पोस्टिंग अजमेर में है। बीकानेर के पवनपुरी क्षेत्र में उसका निवास है। इंस्टीट्यूट फिलहाल बंद है। तुलसाराम ने एक पारी के पेपर के लिए अभ्यर्थियों से पांच से सात लाख रुपए के बीच में सौदा तय किया था। पता चला है कि तुलसाराम ने प्रदेशभर में 25 से अधिक लोगों को विशेष डिवाइस लगी चप्पल उपलब्ध कराई थी।

भतीजा फरार, बहू गिरफ्तार
तुलसाराम का भतीजा पौरव कालेर भी नकल मामले में वांछित है। पटवारी परीक्षा के दौरान उसके घर पर छापा मारकर पुलिस ने बड़ी संख्या ब्लू टूथ बरामद किया था। इसके साथ ही उसकी पत्नी भावना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उस पर नकल में सहयोग करने का आरोप है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें