अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*गौतमपुरा कस्बा में चोरी करने की योजना बनाते बड़नगर जिला उज्जैन के दो आरोपियों को पकड़ा

Share

आरोपियों के कब्जे से घटना करने में उपयोग की गई मोटरसाइकिल,एक लोहे की टामी,टॉर्च, रस्सी,मिर्च पाउडर व पैंचकस जप्त**पूछताछ में आरोपियों के कब्जे से थाना नीलगंगा उज्जैन व थाना आजाद नगर इंदौर से चोरी की गई दो मोटर साइकिलें कीमती करीबन 1 लाख 30 हजार रुपये की जप्त*
*दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बड़नगर एवं बदनावर में लूट, चोरी,अवैध हथियार,अवैध शराब जैसे जघन्य अपराध हैं पूर्व से पंजीबद्ध

दिनांक 31.01.2022 को इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चोरी मे लिप्त आरोपीयो की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक महोदय इन्दौर श्री राकेश गुप्ता  एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक ग्रामीण इन्दौर श्री चंद्रशेखर सोलंकी द्वारा दिये गए थे,उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इन्दौर श्री भगवत सिंह विरदे के मार्गदर्शन में एसडीओपी  देपालपुर श्री D.R. माले के निर्देशन में थाना प्रभारी गौतमपुरा भरत सिंह ठाकुर द्वारा टीम गठित कर कार्य मे लगाया था । दिनांक 31.01.2022 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए गौतमपुरा कस्बे मे सरकारी स्कूल के पीछे नयापुरा मुहल्ले में रात्रि के समय गौतमपुरा कस्बा में सूने मकान में चोरी की योजना बनाते दो आरोपियों को पकड़ा गया आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल,एक लोहे की टामी,एक टार्च,रस्सी,लाल मिर्च पाउडर,एक पेचकश, एक की पैड मोबाइल जप्त किया गया।जिनसे थाना पर पूछताछ की गई तो थाना नीलगंगा उज्जैन तथा थाना आजादनगर जिला इंदौर से दो मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया जो इनके मेमोरेंडम पर जप्त की गई ।इनसे अन्य चोरी के अपराधों के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है         उक्त कार्य में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौतमपुरा भरत सिंह ठाकुर उनि दीपक कुमार बघेल सउनि भेरू सिंह डाबर,प्रआर मुक्ता प्रसाद आरक्षक दीपेंद्र,रोबी,आदित्य, लतीश,सैनिक सीताराम,शुभम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें