अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में 1 लाख रुपए की प्रतिबंधित सिरप के साथ दो गिरफ्तार

Share

इंदौर  इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित सिरप कोडीन फास्फेट के साथ 2 आरोपियों को 360 नग के साथ गिरफ़्तार किया है। जब्त सिरप की कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है।

दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भोपाल की तरफ से कोडीन सिरप के साथ आने वाला है और खजराना चौराहा ब्रिज के नीचे एक अन्य व्यक्ति को देने वाला है। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उस स्थान से आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम मोइनुद्दीन उर्फ मोना और शावेज़ होना बताया। दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास अवैध मादक पदार्थ कोडीन सिरप होना पाया गया, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी कोई उचित उत्तर नहीं दे पाए। वही पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें