देपालपुर गौतमपुरा थाना द्वारा पकड़े गए आरोपी लाड सिंह की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जिला रायसेन द्वारा 5 हजार रुपये तथा पुलिस अधीक्षक जिला सीहोर द्वारा 1 हजार रुपये की ईनाम की उद्धघोषणा की गई थी*
*उक्त आरोपियों के खिलाफ जिला इंदौर ,उज्जैन, देवास, सीहोर, रायसेन, विदिशा एवं होशंगाबाद में – हत्या का प्रयास ,लूट, चोरी, नकबजनी ,अवैध शस्त्र आदि अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं* *आरोपी अशोक कीर के खिलाफ विभिन्न थानों में 23 अपराध पंजीबद्ध हैं*
*आरोपी लाड़ सिंह के खिलाफ भी विभिन्न थानों में 10 अपराध पंजीबद्ध हैं* *आरोपीगणों द्वारा थाना गौतमपुरा अन्तर्गत ग्राम जलौदिया खेड़ा से चोरी गई पिकअप पूर्व मे हो चुकी है बरामद* दिनांक 27.10.2021 को शहर इदौर में संपत्ति संबधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चोरी मे लिप्त आरोपीयो की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक महोदय इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा दिये गए थे, उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री महेशचंद जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में एसडीओपी देपालपुर श्रीमती नीलम कनोज के निर्देशन में थाना प्रभारी गौतमपुरा भरत सिंह ठाकुर द्वारा टीम गठित कर कार्य मे लगाया था । जिन्होने आज दिनांक 27.10.2021 को फरियादी से सूचना प्राप्त होने पर सूचना कि तस्दीक करते हमराही बल कि मदद से।आरोपीयों1.अशोक कीर पिता मोती सिंह उर्फ मोती लाल उम्र 34 साल निवासी ग्राम जलेरिया जिला देवास2.लाड़ सिंह पिता केशर सिंह कीर उम्र 32 साल निवासी ग्राम पिपलिया राव जिला देवास को पकड़ा गया जिनके कब्जे से घटना कारित करने में उपयोग की गई एक बिना नम्बर की मोटर सायकिल बजाज सीटी हंड्रेड जप्त की जाकर आरोपियों से पूछताछ की गई जिन्होंने थाना हाजा के ग्राम जलोदिया खेडा से पिकअप चोरी करना स्वीकार किया तथा पिकअप वाहन को आरोपियों द्वारा छोड़कर भागने से पूर्व में जप्त किया जा चुका है आरोपियों द्वारा थाना सांची थाना अब्दुल्लागंज जिला रायसेन से ट्रैक्टर चोरी करने की घटना स्वीकार की है जिसके लिए थाना सांची व थाना अब्दुल्ला गंज की पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है
उक्त कार्य में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौतमपुरा भरत सिंह ठाकुर उनि दीपक कुमार बघेल आरक्षक दीपेंद्र ,रोबी, जितेंद्र ,अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।फ़ोटो
थाना गौतमपुरा द्वारा दो इनामी शातिर चोरों को पकड़ा गया





