अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*दो नाम जो दो होकर भी एक है, मार्क्स और एंगेल्स !*

Share

वो दो नाम जो दो होकर भी एक है, मार्क्स और एंगेल्स ! महान दार्शनिकों की अद्भुत जोड़ी ! दोस्ती की अनुपम मिसाल ! आज जर्मनी की उन्हीं महान संतानों में एक एंगेल्स के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए 🙏
-सरला माहेश्वरी

‘ मैं उतना और किसी चीज के लिए लालायित नहीं हूँ जितना इस निकम्मे व्यवसाय से मुक्त होने के लिए, जो समय की बर्बादी करने के साथ मुझे निरुत्साहित भी कर रहा है। जब तक मैं इस व्यवसाय में हूँ तब तक मैं हर काम के लिए बेकार हूँ। साझीदार बनने के बाद से अधिक जिम्मेदारियों के कारण हालत बदतर हो गई है। अगर अधिक आय का प्रश्न नहीं होता, तो मैं फिर से क्लर्क बन जाना पसंद करता।’
-एंगेल्स

‘ तुम्हारे बिना मेरी यह पुस्तक (पूँजी) कभी पूरी नहीं होती; और मैं तुम्हें विश्वास दिलाता हूँ कि मेरे दिमाग पर पहाड़ के समान बोझ बना रहा है कि मुख्य रूप से मेरे कारण तुमने अपनी महान शक्तियों को वाणिज्य में बर्बाद होने और जंग लगने दिया।’
-मार्क्स

एंगेल्स ने अन्ततः इस निकम्मे व्यवसाय से छुटकारा पा लिया । 1 जुलाई 1868 को उन्होंने लिखा-
‘शाबाश आज मैंने “मधुर वाणिज्य” से नाता तोड़ लिया है और अब मैं एक आज़ाद आदमी हूँ।’

मार्क्स ने लिखा –

‘मिस्री दासता से तुम्हारी मुक्ति पर बधाइयां।’

कुछ ऐसा लगा !

आज
जब बर्लिन के केंद्र में
जर्मनी की दो श्रेष्ठतम संतानों
मित्रता की मिसाल
मार्क्स और एंगेल्स की
विशालकाय मूर्ति के
पद तले
लगातार आते लोगों के
रेलों के बीच
जब हम खड़े थे
श्रद्धावनत
ऑंखें
कुछ ऐसे झुक गई
सर इस प्रकार नीचे हो गया
कि दूसरे ही क्षण लगा
जैसे
मैं नास्तिक नहीं हूँ
और मार्क्स
नश्वर नहीं है ।

सामने ही था उनका
बर्लिन का हम्बोल्ट विश्वविद्यालय
न जाने और कितने
महापंडितों के
कर्त्तृत्व की भूमि
जिसके गुरुओं को
सिर नवाँ
मार्क्स अपने मित्र के साथ
सड़क पर उतर
पूरे लोक में खड़े हैं
एक प्रकाश पुंज
वे लोकोत्तर हैं
इतिहास के सर्वशक्तिमान
परिवर्तन के सत्य से
स्फूरित हैं
ज़िंदा आदमी की
हर धड़कन में ।

आज उनकी मूर्ति के
पद तले
नमन करते
कुछ ऐसा ही लगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें