अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दो कविताएँ

Share

1.
जिसे हम
सबसे ज़्यादा प्यार करते हैं
मिलने पर
उसीसे बात करना असंभव लगने लगता है
भीतर समंदर होता है
बाहर रेत।

2.
कभी-कभी सँभाल जाया करो
मेरा घर
चोर-उचक्कों की बस्ती में
घर अकेला है
और घर में जगह-जगह
यादें बेतरतीब बिखरी पड़ी हैं।

  - हरभगवान चावला,सिरसा,हरियाणा

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें