महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर के बाद आज एनसीपी को लेकर पावर गेम दिखेगा। शरद पवार और अजित पवार गुट की आज अलग-अलग बैठक होगी।अमेरिका में शाहरुख का एक्सीडेंट, चेहरे पर चोट:NCP पर किसकी पकड़, फैसला आज; जुकरबर्ग ला रहे ट्विटर जैसा ऐप विदेश मंत्री जयशंकर आज से चार दिन की तंजानिया यात्रा पर रवाना होंगे। बिहार में RJD आज अपना 27वां स्थापना दिवस मनाएगी। इस मौके पर लालू यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में गुजरात हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ तीस्ता सीतलवाड़ की याचिका पर होगी सुनवाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज महाराष्ट्र के विदर्भ में दो दिन के दौरे पर हैं। खेल के मैदान से आज क्रिकेट में आज बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच होगा। मैच बांग्लादेश के चट्टोग्राम में खेला जाएगा।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल पूरे कर चुके शाहरुख खान की रही। एक खबर NCP से जुड़ी रही, जिस पर शरद पवार गुट और अजित पवार गुट अलग-अलग दावा कर रहे हैं। इनके दावे में कितनी सच्चाई है और पार्टी पर किस गुट की पकड़ है, आज इसका खुलासा हो सकता है।
आज के प्रमुख इवेंट्स
- झारखंड के सरायकेला में 4 साल पहले चोरी के आरोप में तबरेज अंसारी की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। अदालत ने 27 जून को 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। आज उनकी सजा का ऐलान होगा।
- यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड लखनऊ में मीटिंग करेगा। इस वर्चुअल बैठक में बोर्ड की तरफ से तैयार किए जा रहे ड्राफ्ट पर चर्चा की जाएगी।
एनसीपी पर किसका दावा मजबूत? आज की बैठक से होगा तय
महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर के बाद अब एनसीपी पर कब्जे की जंग में आज तस्वीर साफ होगी। मुंबई में आज शरद पवार और अजित पवार दोनों गुटों की बैठक है। इस बैठक के बाद ही एनसीपी के भविष्य की तस्वीर साफ होगी। साथ में ये भी साफ हो जाएगा कि 40 विधायकों का दावा करने वाले अजित पवार के पास कितने विधायक है। दोनों गुटों ने बैठक से पहले व्हिप जारी कर दिया है।

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार और NCP के उनके सहयोगी मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार कैबिनेट बैठक के लिए विधानसभा पहुंचे।
NCP ने अपनी ताकत दिखाने के लिए आज बैठक बुलाई है। एक बैठक शरद पवार ने तो दूसरी बैठक अजित पवार ने रखी है। इसमें पार्टी के सभी सांसद, विधायक और नेताओं को मौजूद रहने को कहा गया है। शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद शरद पवार ने अजित पवार और समेत सभी बागियों को NCP से निकाल दिया है।
उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अजित ने कहा था कि उनके साथ पार्टी के 53 में से 40 विधायक हैं। यानी एक तिहाई से ज्यादा। उन्होंने NCP छोड़कर शिवसेना-भाजपा से हाथ नहीं मिलाया है, बल्कि NCP के तौर पर ही यह कदम उठाया है। वहीं शरद पवार ने सभी बागियों को डिस्क्वालिफाई करने के लिए विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर और चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
महाराष्ट्र में शिवसेना के बाद अब NCP भी दो गुटों में बंट गई है। पहला शरद पवार गुट और दूसरा अजित पवार ग्रुप। दोनों ने अपनी ताकत दिखाने के लिए बुधवार को बैठक बुलाई है।
2 जुलाई को 8 विधायकों के साथ शपथ लेने के बाद अजित पवार और बाकी बागियों को शरद पवार ने NCP से निकाल दिया था। इसके बाद अजित पवार ने अपनी नई पार्टी बना ली। अजित ने मंगलवार को मुंबई में मंत्रालय के सामने अपने नए पार्टी दफ्तर का ऐलान किया और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कैबिनेट मीटिंग में भी शामिल हुए।
इसके बाद अजित पवार ने सभी NCP सांसदों, विधायकों, विधानसभा परिषद के सदस्यों, पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को मंगलवार को बांद्रा के MET पहुंचने को कहा है।
शरद पवार ने भी मंगलवार को वाईबी चव्हाण सेंटर यानी NCP दफ्तर में पार्टी की मीटिंग की। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले मौजूद रहीं। बुधवार को भी यहीं मीटिंग होगी। NCP के दोनों गुटों के अलावा शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और कांग्रेस ने भी बैठकें बुलाईं।
डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए अजित पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार और NCP के उनके सहयोगी मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार कैबिनेट बैठक के लिए मंत्रालय पहुंचे।
1. अजित के दफ्तर के उद्घाटन पर हुआ हंगामा
अजित पवार के नए पार्टी दफ्तर के उद्घाटन से पहले वहां हंगामा हुआ। अजित पवार समर्थकों ने आरोप लगाया कि PWD विभाग ने उन्हें दफ्तर की चाबी नहीं सौंपी थी। इसलिए गेट को धक्का मारकर खोला गया। हालांकि, बाद में अजित वहां पहुंचे और पार्टी दफ्तर का उद्घाटन किया।
इस बीच अजीत के ऑफिस में अपनी तस्वीर लगाए जाने के बाद शरद पवार का बयान आया कि जिन लोगों ने मेरी विचारधारा को धोखा दिया, उन्हें मेरी तस्वीर का इस्तेमाल करने का कोई अधिकार नहीं है।
2. प्रफुल्ल पटेल ने किया दावा- 51 विधायक भाजपा के साथ जाना चाहते थे, पवार ने रोका
प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को दावा किया कि 2022 में 53 में से 51 NCP विधायकों ने शरद पवार से कहा था कि MVA सरकार गिरने के बाद भाजपा के साथ हाथ मिलाने की संभावना तलाशी जानी चाहिए। जयंत पाटिल भी इनमें से एक थे। पर शरद पवार ने सभी को ऐसा करने से रोक दिया।
3. कानूनी लड़ाई की तैयारी में शरद पवार
NCP संकट पर शरद पवार गुट के क्लाइड क्रैस्टो ने कहा, “अजित पवार गुट कानूनी दांव-पेच चल रहा है। हमें अपना काम करना होगा। NCP का मतलब अब भी शरद पवार ही है, घड़ी का चुनाव चिन्ह भी उनके पास है और वे अभी भी पार्टी के एक्टिव प्रेसिडेंट हैं।”
4. पूर्व CM पृथ्वीराज चव्हाण बोले- NCP की तस्वीर कल साफ होगी
महाराष्ट्र के पूर्व CM-कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा- NCP के 53 विधायक थे, अगर 37 से ज़्यादा विधायक अजित पवार के साथ जाते हैं तो दल-बदल कानून से बच सकते हैं। अगर 35 से कम रहे तो निलंबन तय है। जो शिवसेना के समय हुआ था, वही होगा। तस्वीर कल तक साफ होगी।
5. उद्धव गुट के संजय राउत बोले- शरद पवार अकेले नहीं, हम उनके साथ
मंगलवार को महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उठा-पटक के बीच शिवसेना उद्धव गुट की मीटिंग हुई। जिसके बाद संजय राउत ने कहा कि शरद पवार अकेले नहीं पड़े हैं, हम उनके साथ है। वे बाला साहब ठाकरे जैसे ही हैं। एकनाथ शिंदे के पास कभी भी बारगेनिंग पावर नहीं थी। जो गुलाम होता है उसके पास पावर नहीं रहता है।
सतारा में सोमवार को शरद पवार ने रैली की… रैली में कहीं 2 बड़ी बातें

शरद पवार ने सोमवार को सातारा के कराड में अपने गुरु पूर्व CM यशवंत राव चव्हाण की समाधि पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।
1. हमारे कुछ लोग भाजपा की साजिश का शिकार हो गए
सातारा में सोमवार को हुई रैली में शरद पवार ने कहा- भाजपा देशभर में चुनी हुई सरकारों को गिरा रही है। हमारे कुछ लोग भाजपा का शिकार हो गए। महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ है। महाराष्ट्र की जनता को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी।
2. 5 जुलाई को NCP के सभी नेताओं की मीटिंग बुलाई
शरद बोले- बड़ों के आशीर्वाद के साथ हम नई शुरुआत करेंगे। हमने 5 जुलाई को पार्टी के सभी नेताओं की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में सभी नेता एफिडेविट के साथ आएं। वहां अजित पवार खेमे से कई लोग होंगे, जिनका कहना है कि उनकी विचारधारा NCP से अलग नहीं है और वे अगले कुछ दिनों में अंतिम फैसला लेंगे।
अजित पवार का दावा- पार्टी के 53 में से 40 विधायक साथ
उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अजित ने कहा था कि उनके साथ पार्टी के 53 में से 40 विधायक हैं। यानी एक तिहाई से ज्यादा। उन्होंने NCP छोड़कर शिवसेना-भाजपा से हाथ नहीं मिलाया है, बल्कि NCP के तौर पर ही यह कदम उठाया है। हमने सभी सीनियर नेताओं को भी इसकी जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी में मेजॉरिटी को महत्व दिया जाता है। हमारी पार्टी 24 साल पुरानी है और युवा लीडरशिप को आगे आना चाहिए।
महाराष्ट्र में NCP में फूट के बाद आगे क्या…

यह फोटो 3 जुलाई की है। अजित पवार ने प्रफुल्ल पटेल, देवेंद्र फडणवीस, और छगन भुजबल के साथ मीटिंग की। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई थी।
1. शरद पवार का अगला कदम?
पवार के लिए सदमा है। हालांकि, उन्होंने यह झलकने नहीं दिया। यही कहा है कि फिर जनता के बीच जाएंगे। यानी वे हारे नहीं हैं। NCP ने सभी बागियों को डिस्क्वालिफाई करने के लिए विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर और चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पार्टी की कमान शरद पवार के पास है। शरद ने 1999 में पार्टी की स्थापना की थी। अजित की पार्टी पर दावे से जुड़ी कोई भी अपील पर कार्रवाई करने से पहले उनके पक्ष को भी सुनें।
2. NCP व चुनाव चिह्न पर अजित के दावे में कितना दम? अजित खेमे का दावा है कि NCP के मौजूदा 53 में 40 विधायकों का समर्थन है। शिंदे मामले में चुनाव आयोग ने संख्या देखते हुए शिंदे गुट के पक्ष में फैसला दिया था।
3. दलबदल कानून लागू होगा?
इस कानून की दो शर्तें हैं। जिस दल को नेता छोड़ रहा है, उसका दूसरे दल में विलय हो जाए। दो तिहाई विधायक सहमत हों। दोनों स्थितियां अजित के पक्ष में हैं। अजित पवार का दावा है कि उन्हें राज्य विधानसभा में NCP के कुल 53 विधायकों में से 40 से अधिक का समर्थन प्राप्त है। दलबदल विरोधी कानून के प्रावधानों से बचने के लिए अजित के पास 36 से अधिक विधायक होने चाहिए।
4. शिंदे गुट की धमक कम होगी?
शिंदे गुट की उपयोगिता खत्म सी हो गई है। 288 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत 145 पर है। शिंदे-फडणवीस सरकार के पास 160 का आंकड़ा था। अब 35 NCP विधायक हैं। भाजपा-शिवसेना के 10-10 मंत्री हैं। 23 पदों में 9 NCP के हो गए हैं। भाजपा ने शिंदे को 5 मंत्री हटाने का सुझाव दिया था। उन्हें भाजपा के निर्देशों पर अमल करना होगा।
5. भाजपा कितनी सफल रही?
NCP को साधकर भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिहाज से महाराष्ट्र को सबसे आसान राज्य की श्रेणी में ला खड़ा कर दिया है। जानकारों का मानना है कि पार्टी बिहार में भी ऑपरेशन लोटस पार्ट-2 ला सकती है।
US में शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहरुख खान: चेहरे पर चोट आई, लेकिन हालत ठीक
शाहरुख खान अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उनकी नाक और चेहरे पर गहरी चोट लगी है। हादसे के बाद खून रोकने के लिए उनकी अमेरिका में एक माइनर सर्जरी भी की गई। हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद उन्हें मुंबई लाया गया है।
इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म पठान देने के बाद उनकी 3 बड़ी फिल्में 2023 में ही रिलीज होंगीं। इनमें जवान, डंकी शामिल हैं। वहीं सलमान खान की टाइगर 3 में भी शाहरुख खान का कैमियो होने वाला है। फिल्म जवान की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसका पोस्ट प्रोडक्शन जारी है।
शाहरुख खान पिछले कुछ दिनों से अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान हुए हादसे से शाहरुख खान घायल हो गए हैं। उनकी नाक और चेहरे में गहरी चोट आई है। हादसे के बाद खून रोकने के लिए शाहरुख की अमेरिका में ही एक माइनर सर्जरी हुई थी। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद उन्हें मुंबई वापस लाया गया है।
दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने जब शाहरुख खान की टीम से इस बात का कन्फर्मेशन मांगा, तो उन्होंने भी इस बारे में जानकारी न होने की बात कही है।
रईस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी लगी थी चोट
31 साल के इस लंबे करियर में शाहरुख खान कई बार शूटिंग के दौरान चोटिल हुए हैं। 2017 में रईस की शूटिंग के दौरान उनके घुटने और चेहरे में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें माइनर सर्जरी करवानी पड़ी थी। 2013 में फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म हो जाने के बाद उन्होंने 8 सर्जरी करवाई थीं। 2009 में भी चोट लगने पर उनके बाएं कंधे की सर्जरी हुई थी।

2013 में शाहरुख ने सर्जरी के बाद रैंपवॉक की थी।

2016 में फिल्म रईस के ट्रेलर लॉन्च में भी शाहरुख खान सर्जरी के बाद नी-बेल्ट लगाए पहुंचे थे।

2017 में कंधे की सर्जरी के बाद ली गई शाहरुख खान की तस्वीर।
शाहरुख खान के पास कई बड़ी फिल्में, इनमें एटली की जवान भी
इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म पठान देने के बाद शाहरुख खान की 3 बड़ी फिल्में 2023 में ही रिलीज होंगीं। इनमें जवान, डंकी शामिल हैं। वहीं सलमान खान की टाइगर 3 में भी शाहरुख खान का कैमियो होने वाला है। फिल्म जवान की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसका पोस्ट प्रोडक्शन जारी है। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु भाषा में 7 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है।

फिल्म जवान का पोस्टर।
पठान ने तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड
225 करोड़ के बजट में बनी फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 1050 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर कई रिकॉर्ड कायम किए थे। ये फिल्म 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, वहीं ये दंगल के बाद भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। साथ ही भारत में ये दंगल, बाहुबली 2, RRR, KGF 2 के बाद 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म है।
US में खालिस्तानियों ने भारतीय दूतावास में आग लगाई; पांच महीने में यह दूसरा हमला

यह फुटेज अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास में लगाई गई आग का बताया जा रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है।
खालिस्तान समर्थकों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास में आग लगाने की कोशिश की। घटना शनिवार की है, लेकिन अमेरिकी सरकार के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी मंगलवार को दी। 5 महीने में ये दूसरी घटना है। इससे पहले अमृतपाल की रिहाई की मांग कर रहे खालिस्तान समर्थकों ने मार्च में इस दूतावास को घेरा था।
कनाडा में भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या के बाद खालिस्तान समर्थक गुस्से में हैं। इन्होंने निज्जर की हत्या के लिए दूतावास अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा के टोरंटो में जगह-जगह Kill India नाम से पोस्टर चस्पा किए हैं। इसमें कहा गया है कि 8 जुलाई को कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
खालिस्तानी समर्थकों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास में आग लगाने की कोशिश की। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 30 जून को कहा था कि 8 जुलाई से भारतीय दूतावासों को घेरेंगे। इसके ऐलान के अगले ही दिन यानी 1 जुलाई की रात को इस घटना को अंजाम दिया गया।
यह घटना शनिवार की है, लेकिन अमेरिकी सरकार के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। फिलहाल, मामले की जांच फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने शुरू कर दी है। इस घटना में दूतावास को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा।
पांच महीने में यह दूसरी घटना है। इससे पहले अमृतपाल को रिहा करने की मांग को लेकर खालिस्तान समर्थकों ने मार्च में इसी दूतावास को घेरा था।

खालिस्तानी समर्थकों ने वीडियो जारी किया
खालिस्तानी समर्थकों ने भी इस घटना का एक वीडियो जारी किया। अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को के भारतीय दूतावास को इसमें निशाना बनाया गया। वीडियो में इसे बीते महीने कनाडा में मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला बताया गया है। वीडियो में खालिस्तान समर्थकों ने कहा कि हिंसा से ही हिंसा उत्पन्न होती है।तंकी निज्जर को बीते महीने कनाडा के सरी में गुरु नानक गुरुद्वारे के बाहर पार्किंग में दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोलियां मार दी थी।
अजित अगरकर टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर बने; ये पद 5 महीने से खाली था
BCCI ने पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर को टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया है। ये पद 5 महीने से खाली था। 45 साल के पूर्व गेंदबाज ने पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा की जगह ली है। शर्मा को एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो सामने आने के बाद हटाया गया था। जिसमें वे दावा कर रहे थे कि भारतीय क्रिकेटर्स फिटनेस के लिए इंजेक्शन लेते हैं।
ये खबर अहम क्यों है: अगरकर ने अपने करियर में 349 इंटरनेशनल विकेट लिए हैं। इनमें 58 टेस्ट, 288 वनडे और 3 टी-20 विकेट शामिल हैं। अजित अगरकर 2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे। BCCI ने सिलेक्टर पोस्ट के लिए एप्लिकेशन के लिए उम्र सीमा को हटा दिया था। पहले यह कम से कम 60 साल थी। बोर्ड ने नई एज लिमिट 45 साल कर दी गई थी।
ट्विटर को टक्कर देगा मेटा का ‘थ्रेड’ ऐप; कल से डाउनलोड कर सकेंगे

मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग ट्विटर के ही जैसा प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाले हैं। एलन मस्क के ट्विटर को टक्कर देने के लिए मार्क ने थ्रेड नाम का ऐप लॉन्च करने का ऐलान किया है। ये ऐप 6 जुलाई से डाउनलोड किया जा सकेगा। ट्विटर की तरह ही थ्रेड में भी कैरेक्टर लिमिट होगी। इस पर आप अपने इस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साइन अप कर सकते हैं।
ट्विटर ने कुछ ही दिन पहले वेरिफाइड और अनवेरिफाइड अकाउंट्स के लिए पोस्ट पढ़ने की सीमा तय कर दी थी। वहीं सिर्फ ब्लू सब्सक्रिप्शन प्लान लेने वाले यूजर के लिए कैरेक्टर लिमिट बढ़ाकर 25,000 कर दी। ऐसे में मेटा से उम्मीद की जा रही है कि ट्विटर के महंगे प्लान्स से आजादी मिलेगी। एप्पल ऐप स्टोर पर पोस्ट किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि इंस्टाग्राम यूजर्स को थ्रेड्स में नए यूजरनेम की जरूरत नहीं होगी।
मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग का इंस्टाग्राम एक नए ऐप पर काम कर रहा है। ये एलन मस्क के ट्विटर को टक्कर देगा। इसका नाम थ्रेड है जो 6 जुलाई को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले ऐप एपल स्टोर पर दिखाई दिया है। अपकमिंग थ्रेड्स एक टेक्स्ट-बेस्ड कन्वर्सेशन ऐप होगा। जैसे ट्विटर में कैरेक्टर लिमिट है वैसे ही थ्रेड में भी होगी।
ऐप स्टोर पर मौजद डिटेल्स से पता चलता है कि यूजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल करके थ्रेड्स में लॉग इन कर सकेंगे। यूजर इंस्टाग्राम पर जिसे फॉलो करते हैं वो उन्हें थ्रेड पर भी फॉलो कर सकेंगे। इसके अलावा थ्रेड्स ऐप की कोई और डिटेल्स अभी तक सामने नहीं है। इस साल जनवरी से प्रोजेक्ट 92 के तहत मेटा इस ऐप को डेवलप कर रहा है।
कम्युनिटीज करंट और ट्रेंडिंग दोनों टॉपिक्स पर चर्चा कर सकेंगी
ऐप के डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि कम्युनिटीज करंट और ट्रेंडिंग दोनों टॉपिक्स पर चर्चा करने के लिए एकसाथ आ सकती हैं। इसके जरिए आप अपने फेवरेट क्रिएटर्स के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। अपने आइडिया और ओपिनियन को शेयर कर आप अपनी एक लॉयल फॉलोइंग भी बिल्ड कर सकते हैं। ये ऐप आपकी फाइनेंशियल इंफो, कॉन्टेक्ट इंफो जैसा डेटा कलेक्ट करेगा।
थ्रेड ऐप के कारण मस्क और जुकरबर्ग के बीच केज फाइट
बीते दिनों जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने ट्विटर जैसा प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की बात कही थी। इसके बाद डेली मेल ने एक रिपोर्ट पब्लिश की, जिसकी हेडलाइन थी- ट्विटर को खत्म करने का जुकरबर्ग का मास्टर प्लान सामने आया। इस रिपोर्ट को ट्विटर पर शेयर किया जाने लगा। इससे जुड़े एक कन्वरसेशन पर रिएक्ट करते हुए मस्क ने जुकरबर्ग को केज फाइट का चैलेंज दिया था जिसे जुकरबर्ग ने एक्सेप्ट कर लिया था।
वेगास ऑक्टागन या रोमन कोलोसियम में हो सकती है फाइट
मस्क ने शुरुआत में इस फाइट की लोकेशन वेगास ऑक्टागन बताई थी। बाद में उन्होंने कहा कि ये फाइट रोमन कोलोसियम में भी हो सकती है। हालांकि ये फाइट कब होगी इसकी अभी तक कोई डिटेल्स सामने नहीं आई है। मस्क और जुकरबर्ग दोनों ने केज फाइट के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। ट्रेनिंग की फोटोज और वीडियो सामने आए थे। इनमें वो पॉपुलर पॉडकास्टर और AI रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन के साथ लड़ रहे थे।

ट्रेनिंग सेशन के दौरान फ्रिडमैन पर दांव आजमाते एलन मस्क (ऊपर)।
जुकरबर्ग के साथ फ्रिडमैन की ट्रेनिंग की तस्वीर…

मार्क जुकरबर्ग के साथ जु-जित्सू की ट्रेनिंग करते फ्रिडमैन।
मस्क ने ट्विटर में कई सारे बदलाव किए
एलन मस्क ने पिछले साल यानी 2022 में ट्विटर का अधिग्रहण किया था। इसके बाद से उन्होंने ट्विटर में कई सारे बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव उन्होंने ब्लू टिक को लेकर किया है। अब केवल उन्हीं यूजर्स को ये टिक मिलता है जो पेड ब्लू सब्सक्रिप्शन लेते हैं। इसके अलावा मस्क ने कैरेक्टर लिमिट को भी बढ़ाकर 25,000 कर दिया है। पहले ये 280 थी।
ट्विटर पर पोस्ट पढ़ने की लिमिट
हाल ही में उन्होंने ट्विटर पोस्ट पढ़ने की लिमिट भी तय की है। वेरिफाइड के लिए लिमिट 10 हजार, पुराने अनवेरिफाइड यूजर के लिए 1 हजार और नए अनवेरिफाइड यूजर के लिए 500 कर दी है। हालांकि मस्क ने बताया है कि ये फैसला अस्थाई है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि मेटा के नए ऐप में पोस्ट पढ़ने की कोई लिमिट नहीं होगी।
. भाजपा ने पंजाब, आंध्र, तेलंगाना और झारखंड के अध्यक्ष बदले; पंजाब सुनील जाखड़संभालेंगे
भाजपा ने पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना जी किशन रेड्डी और झारखंड में बाबू लाल मरांडी को पार्टी की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा पार्टी हाईकमान ने एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले 28 जून को PM मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा सहित कई सीनियर नेताओं के साथ बैठक की थी। इसमें राज्य स्तर से लेकर सरकार और भाजपा संगठन में बदलाव पर चर्चा हुई थी।
भारत ने नौवीं बार जीती SAFF चैंपियनशिप; कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया

भारत ने 9वीं बार साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप (SAFF) का खिताब जीता है। टीम ने फाइनल में कुवैत को पेनल्टी में 5-4 से हराया। इसमें भारत की ओर लालिंन जुवाला चांग्ते (38वें) और कुवैत की ओर से शबेव अल खल्दी (14वें) ने गोल दागे थे। हालांकि कुवैत ने फ्री किक पर गोल के मौके भी गंवाए। मैच 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन उसमें भी गोल नहीं आया। ऐसे में पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।
बेंगलुरु के कांतिरवा स्टेडियम में मंगलवार शाम खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इसमें भारत की ओर लालिंन जुवाला चांग्ते (38वें) और कुवैत की ओर से शबेव अल खल्दी (14वें) ने गोल दागे, हालांकि कुवैत ने फ्री किक पर गोल के मौके भी गंवाए।
90 मिनट का मैच 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन उसमें भी गोल नहीं आया। ऐसे में चैंपियन का फैसला करने के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। जिसे सुनील छेत्री की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 5-4 से अपने नाम किया।
पेनल्टी का रोमांच
- पेनल्टी 1: भारत के सुनील छेत्री ने गोल स्कोर किया। भारत 1 -0 कुवैत
- पेनल्टी 1: कुवैत के अब्दुल्ला का शॉट भारत के सांधु ने सेव किया भारत 1 -0 कुवैत
- पेनल्टी 2: भारत के संदेश झिंगन ने स्कोर किया, भारत 2 -0 कुवैत
- पेनल्टी 2: कुवैत के फवाज ने पेनल्टी स्कोर की। भारत 2 -1 कुवैत
- पेनल्टी 3: भारत के चांगते ने टॉप कार्नर पर बॉल मारी और स्कोर किया। भारत 3 -1 कुवैत
- पेनल्टी 3 कुवैत के अल दाफेरी ने लेफ्ट में स्कोर किया। भारत 3 -2 कुवैत
- पेनल्टी 4 भारत के उदांता सिंह ने बॉल मिस कर दी। बॉल गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गई। भारत 3 -2 कुवैत
- पेनल्टी 4 कुवैत के अब्दुल अजीज ने बॉल को टॉप में मारा और स्कोर किया। भारत 3 – 3 कुवैत
- पेनल्टी 5 भारत के सुभाशीष बोस ने टॉप कार्नर पर मार कर बढ़त ली। भारत 4 -3 कुवैत
- पेनल्टी 5 कुवैत के अल खल्दी ने बॉटम लेफ्ट कार्नर में पेनल्टी स्कोर की। भारत 4 -4 कुवैत
- पेनल्टी 6 भारत के महेश सिंह ने राइट टॉप कार्नर पर स्कोर किया। भारत 5 -4 कुवैत
- पेनल्टी 6 कुवैत के अल इब्राहिम गुरप्रीत सिंह सांधु ने सेव किया और भारत जीत गया। भारत 5 -4 कुवैत
दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं, कुवैत ने दो मौके गंवाए
फाइनल मुकाबले के दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं आया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बढ़त लेने के कई प्रयास किए, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली, हालांकि कुवैत को 66 और 88वें मिनट में फ्री किक में गोल स्कोर करने के चांस मिले थे, लेकिन मेहमानों ने मौके गंवाए।
दूसरे हाफ में एक भी गोल नहीं आया
मैच के दूसरे हाफ में एक भी गोल नहीं आया। स्कोर 1-1 से बराबर रहा। भारत ने मैच में गोल की तरफ 7 शॉट मारे। वहीं, कुवैत ने 14 शॉट मारे। हालांकि, गोल की तरफ भारत के 4 और कुवैत के 3 शॉट गए। मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया, इसके बावजूद स्कोर 1-1 से बराबर रहा। मैच पेनल्टी में गया और भारत ने जीत हासिल की।
हाफ टाइम के बाद निकले कई कार्ड
हाफ टाइम पर स्कोर बराबरी पर रहा। इसके बाद रेफरी ने कई यलो कार्ड निकाले। 75वें मिनट में भारत के रोहित कुमार पीला कार्ड मिला। उनसे पहले कुवैत के रेडा हनी, अब्दुल्ला अमर, मोहम्मद अब्दुल्ला और अहमद धहफेरी, हमद अल कलफ और मोहम्मद दाहम को पीले कार्ड मिले, जबकि टीम इंडिया से आशिके कुरियन को यलो कार्ड मिले।
हाफ टाइम तक स्कोर 1-1, चांग्ते के गोल से बराबरी पर आया भारत
शुरुआती 15 मिनट में 0-1 से पिछड़ने के बाद लालिंन जुवाला चांग्ते ने हाफ टाइम से पहले टीम इंडिया को बराबरी दिलाई। चांग्ते ने 38वें मिनट पर गोल दागा। उन्होंने सहल के क्रॉस पर गोल किया, जो सहल ने कप्तान सुनील छेत्री के पास पर दिया था। दरअसल, बॉक्स के सेंटर से छेत्री ने अपने लेफ्ट की ओर खड़े सहल को पास दिया, जिसे सहल ने क्रॉस कर वापस चांग्ते के पास पहुंचाया और चांग्ते ने कुवैती गोलकीपर को छकाने में कोई गलती नहीं की।

सहल, छेत्री और चांग्ते की तिकड़ी ने कुवैती गोलकीपर को छकाया।
खल्दी का शॉट रोकने में नाकाम रहे गुरप्रीत
कुवैत के स्ट्राइकर शबेव अल खल्दी ने 14वें मिनट पर गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। उन्होंने लेफ्ट विंग अब्दुल्ला अमर के क्रॉस पर गोल दागा। भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत इस शॉट को रोकने में नाकाम रहे।

खल्दी ने फाइनल का पहला गोलकर कुवैत को बढ़त दिलाई।
28वें मिनट में संदेश झिंगन को पीला कार्ड
28वें मिनट में भारतीय डिफेंडर संदेश झिंगन को यलो कार्ड मिला। उन्होंने कुवैत के बॉक्स के अंदर हेडर लेने के चक्कर में बॉल की जगह मेजबान खिलाड़ी को हिट किया। ऐसे में एक और यलो कार्ड टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब बन सकता है। क्योंकि एक और यलो कार्ड मिलने पर संदेश को बाहर जाना पड़ सकता है। वे सस्पेंशन से वापसी कर रहे हैं।
भारत की स्टार्टिंग-11 में संदेश की वापसी
मैच से पहले भारत के स्टार सेंटर डिफेंडर संदेश झिंगन की स्टार्टिंग इलेवन में वापसी हुई। वे 2 यलो कार्ड की वजह से एक मैच के लिए सस्पेंड हो गए थे।
देखिए शुरुआती-11 खिलाड़ी…
भारत: गुरप्रीत सिंह (गोलकीपर), संदेश झिंगन, अनवर अली, जैक्शन सिंह, निखिल पुजारे, अनिरुद्ध थापा, आकाश मिश्रा, आशिके कुरियन, सहल अब्दुल समद, लालिंन जुवाला चांग्ते और सुनील छेत्री।
कुवैत: अल रहमान कमीन (गोलकीपर), हसन अल ऐंजी, खालित हजिया, अब्दुल्ला अमर, हमद अल कलफ, सुल्तान अल ऐंजी, रेडा हनी, शबेव अल खल्दी, मोहम्मद दाहम, मुबारक अल फनेनी।
भारत-कुवैत मैच का रोमांच…

बॉल जीतने का प्रयास करते गोल स्कोरर चांग्ते।

मुकाबले के दौरान मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (नीला कोर्ट) फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे।

मुकाबले के 14वें मिनट में कुवैत के स्ट्राइकर शबेव अल खल्दी ने अब्दुल्ला अमर के क्रॉस पर गोल दागा।

मुकाबले से पहले भारतीय फुटबॉल महासंघ के प्रेसिडेंट कल्याण चौबे ने टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रगान से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया।

मैच से पहले वार्मअप करते दोनों टीमों के खिलाड़ी।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को गल लगाते हुए हेड कोच।

फाइनल से पहले भारतीय फैंस में खास उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि भारत इस चैंपियनशिप की सबसे सफल टीम है।

फैंस के सपोर्ट के चलते स्टेडियम के बाहर होली जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

भारतीय फैंस अपनी टीम को स्पोर्ट करने के लिए तिरंगे के साथ पहुंचे।
एक भी मैच नहीं हारा भारत
SAFF चैंपियनशिप में भारत का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ 4-0 की जीत के साथ हुआ। दूसरे मुकाबले में भारत ने नेपाल को 2-0 से शिकस्त दी। ग्रुप के तीसरे मुकाबले में कुवैत के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला लेबनान से हुआ जहां उसे पेनाल्टी में 4-2 से जीत मिली।
नागालैंड में पहाड़ से मौत बनकर कार पर गिरी चट्टान, 2 लोगों की मौत
नागालैंड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मंगलवार शाम पटकाई ब्रिज के नजदीक चुमुकेदिमा के पास भारी बारिश के दौरान तीन वाहनों पर भारी पत्थर आ गिरा। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
द्वारका में लाठी से पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या
दिल्ली के द्वारका इलाके में एक व्यक्ति की उसके पड़ोसियों द्वारा कथित तौर पर झगड़े के बाद लाठियों से बेरहमी से पिटाई किये जाने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना सोमवार उस समय हुई, जब आरोपी 30 वर्षीय उमेश दास और 28 वर्षीय अनिल की हरियाणा के रोहतक रहने वाले पीड़ित मंजीत के साथ अभ्रद्र भाषा को लेकर तीखी बहस हो गई।पुलिस ने बताया कि बहस ने झगड़े का रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित को लाठी से इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में थे। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्ष वर्धन ने बताया कि मंजीत का शव जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र के तहत नजफगढ़ में रावता मोड़ के पास मिला। उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि आरोपी और पीड़ित एक ही परिसर में किराए के कमरे में रहते थे। आरोपी राजमिस्त्री का काम करता था और बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है।






