उज्जैन: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सबसे पहले श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक किया गया. मंत्रोच्चार के बीच दूध, दही, घी, शहद और पवित्र जल से बाबा का अभिषेक हुआ. इसके बाद सप्तधान (सात प्रकार के अनाज) अर्पित किए गए, जो सुख-समृद्धि और अच्छे भविष्य का प्रतीक माने जाते हैं. अभिषेक के बाद भगवान को आकर्षक पुष्प मुकुट पहनाया गया. मंदिर परिसर में घंटों और शंखनाद की गूंज के साथ “हर-हर महादेव” के जयकारे लगते रहे. भक्तों ने परिवार सहित दर्शन कर पुण्य लाभ लिया. रात होते ही श्रद्धालुओं का रुख उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की ओर हो गया. महाशिवरात्रि की पावन रात्रि में बाबा महाकाल का विशेष महापूजन किया गया. पुजारियों ने रुद्राभिषेक और विशेष श्रृंगार कर बाबा की आराधना की.
महाशिवरात्रि पर उज्जैन बना शिवधाम






Add comment