अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल  बनीं मिस इंडिया 2024

Share

उज्जैन: महाकाल की नगरी उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल के सिर पर मिस इंडिया 2024 का ताज है। निकिता पोरवाल की सफलता पर मध्य प्रदेश में खुशी की लहर है। मध्य प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने उनकी सफलता पर बधाई दी है। साथ ही कहा है कि आप इसी तरह से मध्य प्रदेश का नाम रोशन करते रहिए। निकिता पोरवाल का जन्म उज्जैन में हुआ है। वह यही रहकर पली बढ़ी हैं। बुधवार की रात उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता है।

उज्जैन स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता

वहीं, निकिता पोरवाल का परिवार उज्जैन में ही रहता है। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद शहर में खुशी की लहर है। घर पर सुबह से ही बधाई देने वालों लोगों का तांता लगा हुआ है। निकिता का घर उज्जैन के अरविंद नगर में है। दो महीने पहले ही निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश 2024 का खिताब जीता था।
ऑयल कारोबारी हैं पिता

वहीं, निकिता पोरवाल के पिता अशोक पोरवाल ऑयल कारोबारी हैं। अभी वह अपनी बेटी के साथ मुंबई में ही हैं। घर पर दादा मौजूद हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि पढ़ाई के समय से ही एक्टिंग के प्रति उसका रुझान था। वह उज्जैन में आयोजित रामलीला और कृष्णालीला में भी अपनी भूमिका निभाती थी। निकिता पोरवाल सीता और राधा की किरदार करती थी।
एक साल से मुंबई में रह रही थी निकिता

निकिता पोरवाल मॉडलिंग के लिए एक साल से मुंबई में रह रही थी। उसने कई एड फिल्म में भी किया है। पढ़ाई-लिखाई की बात की जाए तो निकिता पोरवाल ने उज्जैन कार्मल कॉन्वेंट से 12वीं तक की पढ़ाई की है। इसके बाद निकिता ने गुजरात के महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से एक्टिंग और मॉडलिंग का कोर्स किया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें