अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*अनसुनी दास्तां….60 साल बाद कैमिला ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे ब्रिटेन की महारानी ने सैंडल से सिखाया था सबक*

Share

ब्रिटेन की महारानी कैमिला ने 60 साल बाद अपनी जिंदगी के उस खौफनाक सच से पर्दा उठाया है, जब 1960 के दशक में एक ट्रेन सफर के दौरान उन पर हमला हुआ था. लेकिन कैमिला ने डरने के बजाय अपनी ‘सैंडल’ उतारकर मनचले को ऐसा सबक सिखाया कि उसे पुलिस के हवाले होना पड़ा. जानिए, घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने वाली महारानी की यह अनसुनी दास्तां.

अक्सर हम मानते हैं कि राजघरानों और महलों में रहने वाले लोग आम दुनिया की तकलीफों से दूर होते हैं, लेकिन ब्रिटेन की महारानी कैमिला ने बुधवार को एक ऐसा खुलासा किया जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. घरेलू हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के खिलाफ अभियान चला रहीं महारानी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि 1960 के दशक में, जब वह एक किशोरी थीं, तब वह भी एक मनचले के हमले का शिकार हुई थीं. महारानी ने बताया कि कैसे उन्होंने उस वक्त डरने के बजाय उस शख्स का मुकाबला किया था. उनका यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि वे दुनिया भर में घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता फैलाने को अपने काम का मुख्य हिस्सा मानती हैं.

किताब पढ़ रही थी, तभी उसने हमला कर दिया…

बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कैमिला ने उस खौफनाक घटना को याद किया. उन्होंने बताया, मैं अपनी किताब पढ़ रही थी और आप जानते हैं, उस लड़के या यूं कहें कि उस आदमी ने मुझ पर हमला कर दिया. लेकिन कैमिला खामोश नहीं बैठीं. उन्होंने कहा, मैंने उसका मुकाबला किया. घटना के बाद की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जब वह ट्रेन से उतरकर घर पहुंचीं, तो उनकी हालत काफी बिखरी हुई थी. मुझे याद है जब मैं ट्रेन से उतरी, तो मेरी मां मुझे देख रही थीं. उन्होंने पूछा, तुम्हारे बाल ऐसे खड़े क्यों हैं? और तुम्हारे कोट का एक बटन कहां गायब है?

सैंडल उतारी और दे मारी…

हालांकि, इस इंटरव्यू में कैमिला ने हाथापाई की पूरी डिटेल नहीं दी, लेकिन इस साल की शुरुआत में वेलेंटाइन लो द्वारा लिखी गई किताब पावर एंड द पैलेस में इस घटना का विस्तार से जिक्र है. यह किस्सा पहले कैमिला ने पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को सुनाया था. किताब के मुताबिक, कैमिला लंदन के पैडिंगटन स्टेशन जाने वाली ट्रेन में थीं. तभी उनके बगल में बैठे शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की. कैमिला ने अपनी सैंडल उतारी और उस आदमी के प्राइवेट पार्ट पर दे मारी. जब ट्रेन पैडिंगटन पहुंची, तो उन्होंने वहां मौजूद एक वर्दीधारी अधिकारी को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उस आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया.

बरसों तक क्यों चुप रहीं महारानी?

कैमिला ने स्वीकार किया कि उस हमले ने उन्हें बेहद गुस्से से भर दिया था, लेकिन उन्होंने कई सालों तक इस बारे में बात नहीं की. उन्होंने अपनी चुप्पी तब तोड़ी जब उन्होंने दूसरी महिलाओं को अपनी आपबीती सुनाते हुए सुना. उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा लंबे समय तक एक टैबू रहा है और लोग यह समझ ही नहीं पाते कि हालात कितने बुरे हैं. महारानी ने कहा, मैंने सोचा, अगर मेरे पास खड़े होने के लिए एक छोटा सा मंच है, तो मैं उस पर खड़ी होना चाहूंगी. मैं लोगों से बात करने और उन्हें एकजुट करने के अलावा और ज्यादा कुछ नहीं कर सकती.

पीड़ित परिवार के साथ साझा किया दर्द

महारानी ने यह खुलासा एक बेहद दुखद संदर्भ में किया. वह बीबीसी के एक ग्रुप इंटरव्यू में शामिल थीं, जिसमें जॉन हंट (पूर्व रेसिंग कमेंटेटर) और उनकी बेटी एमी मौजूद थे. जुलाई 2024 में जॉन हंट की पत्नी और दो बेटियों (लुईस और हन्ना) की उनके घर में ही लुईस के पूर्व प्रेमी ने हत्या कर दी थी. कैमिला ने जॉन हंट और उनकी बेटी एमी के साहस की तारीफ की. उन्होंने कहा, “आपका परिवार जहां भी होगा, उन्हें आप दोनों पर बहुत गर्व होगा. वे ऊपर से आपको देख रहे होंगे और मुस्कुरा रहे होंगे..

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें