अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सलमान के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने चलाई गोलियां

Share

पुलिस जांच में जुटी, खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, हेलमेट पहने थे हमलावर

मुंबई,। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर अल सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। गोलीबारी में किसी को नुकसान होने की खबर नहीं है। कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने तक की धमकी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार, सुबह 5 बजे दो अज्ञात लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर हेलमेट पहने हुए थे और वह बाइक पर तेजी से आए और अंधेरे में गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ गोलियां चलाने लगे। बता दें कि सलमान खान को लगातार धमकियां मिलती रही हैं। उन्हें मूसावाले की हत्या करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने तक की धमकी दी थी। जिसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सरकार ने सलमान को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की है। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग जैसे कुछ माफिया गुटों से खतरा है। पिछले कुछ सालों में उन्हें और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, सलमान के परिवार को धमकी भरा पत्र भी भेज जा चुका है। अभी ये पता नहीं चला कि गोलीबारी के दौरान सलमान खान घर पर थे या कहीं बाहर थे।

बांद्रा पुलिस सलमान के घर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सलमान के घर के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस अज्ञात हमलावरों का पता लगाने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अधिक जानकारी का इंतजार कर रही है। वैसे वह ईद के मौके पर घर पर थे, जहां उन्होंने अपने फैन्स से मुलाकात भी की थी। इसके अलावा वह अपने भाई सोहेल खान के घर पर ईद की पार्टी में शिरकल करने पहुंचे थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें