अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

1466 पुलिस कर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक,सूची जारी

Share

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 के लिए देशभर के 1,466 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृहमंत्री (दक्षता पदक देने की घोषणा की है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इन पदकों से विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय संगठनों के कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

आधिकारिक बयान के अनुसार, यह सम्मान पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य, उच्च पेशेवर मानकों और मनोबल बढ़ाने में योगदान के लिए दिया जाता है। यह पदक चार श्रेणियों विशेष अभियान, जांच, खुफिया कार्य और फॉरेंसिक विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे।

चार श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाएंगे पदक 

आधिकारिक बयान के अनुसार, यह सम्मान पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य, उच्च पेशेवर मानकों और मनोबल बढ़ाने में योगदान के लिए दिया जाता है। यह पदक चार श्रेणियों विशेष अभियान, जांच, खुफिया कार्य और फॉरेंसिक विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे।

ऑपरेशन महादेव के 19 अधिकारी भी शामिल

महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) वी.के. बिरदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (श्रीनगर) जी.वी. संदीप चक्रवर्ती जम्मू-कश्मीर के उन 19 अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें ऑपरेशन महादेव के लिए पदक से सम्मानित किया गया है। इस अभियान में पहलगाम हमले के पीछे के आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

सरदार पटेल की जयंती पर होती है घोषणा

यह पदक 1 फरवरी 2024 को शुरू किया गया था और हर साल 31 अक्तूबर को देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर घोषित किया जाता है।

पूरी सूची गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध 

यह सम्मान पुलिस बलों, सुरक्षा संगठनों, खुफिया इकाइयों, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की विशेष शाखाओं, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों और देशभर के फॉरेंसिक विज्ञान विभागों के अधिकारियों को दिया जाता है। इस वर्ष के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की पूरी सूची गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

फारेंसिंक साइंस के लिए इन्हें मिला मेडल

फारेंसिंक साइंस के क्षेत्र में ये पुरस्कार मोहम्मद शाहबाज आलम, डॉ. प्रवीण यू संगनलामथ,. शीजा एस, डॉ. संगीता विजय घुमटकर, एच संगचुंगनुंगा, डॉ. राजेश सिंह, सुरेश नंदगोपाल और डॉ. अजितेश पाल को प्रदान किया गया है. जबकि विशेष ऑपरेशन के लिए कुल 348 लोगों को उनकी विशेष सेवा के लिए सम्मानित किया गया है.

इस मेडल का उद्देश्य पुलिस और सुरक्षा बलों को प्रोत्साहित करना है और मेधावी कर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाना है. केंद्र सरकार की ओर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर इस सम्मान का ऐलान किया जाता रहा है. बता दें कि सरदार वल्लभभाई पटेल को लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है. स्वतंत्रता के बाद उनके नेतृत्व में देशी रियासतों को भारत में विलय किया गया था.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें