अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अज्ञात लोगों द्वारा महाराणा प्रताप प्रतिमा के सामने लगे बाउंड्रीवॉल के खंबे को तोड़ा

Share

देपालपुर। पिछले दिनों क्षेत्रीय एसडीएम एवं नगर परिषद देपालपुर के प्रशासक रविकुमार सिंह ने इंदौर रोड़ स्थित शासकीय कन्या शाला स्कूल होने के उद्देश्य से राजपूत समाज की मांग पर दोनों स्कूलों के सामने खंबे लगवाकर तार फेंसिंग करवा दी थी। नतीजा यह निकला कि दो पहिया, चारपहिया वाहनों का पार्किंग जोन खत्म हो गया। स्कूल की बालिकाओं के अलावा आसपास के रहवासी में साफ-सफाई देख कर खुश थी। रविवार देर रात अज्ञात लोगों द्वारा महाराणा प्रताप प्रतिमा के सामने लगे बाउंड्रीवॉल के खंबे को तोड़ दिया गया। राजपूत समाज के अध्यक्ष मलखानसिंह सोलंकी ने समाज की ओर से आक्रोश व्याप्त करते हुए इसकी जानकारी नगर परिषद देपालपुर के इंजीनियर आशुतोष माहेश्वरी एवं सीएमओ चंद्रशेखर सोनिस को दी है और कहा है कि जिस जगह खंबे टूटे हैं उसके सामने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करवाएं और जिसने तोड़े है उसके खिलाफ कार्रवाई करें अन्यथा समाज इसके विरुद्ध मोर्चा खोलेगा। राजपूत समाज अध्यक्ष श्री सोलंकी ने बताया कि बुधवार को राजपूत समाज का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम एवं  सीएमओ से इस संबंध में मुलाकात करेगा और शेष रुका काम भी करवाएगा। जिसमें महाराणा प्रताप प्रतिमा के सामने गेट लगाया जाए। वही स्कूल की बाउंड्रीवॉल को साफ सफाई करवाकर वृक्षारोपण किया जाए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें