अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

चंडीगढ़ नगर निगम के बाहर हंगामा, आप नेताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की

Share

चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम के बाद शुरू हुआ हंगामा थमता नहीं दिख रहा है। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन के बाद रविवार को चंडीगढ़ में आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने नगर निगम में घुसने की कोशिश भी की। मौके पर भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और हंगामा कर रहे आप कार्यकर्ताओं व नेताओं को हिरासत में लिया।

हाईकोर्ट के दखल के बाद 30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव हुए थे। इसमें 16 मत भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी मनोज सोनकर को मिले थे। वहीं कांग्रेस-आप के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 मत मिले थे। विपक्ष के आठ मतों को अयोग्य करार दिया गया था। इससे मनोज सोनकर ने मेयर का चुनाव जीत लिया था। इसके बाद से ही आप भाजपा पर धांधली का आरोप लगा रही है।

पुलिस सभी को बस में बैठाकर ले गई है। पुलिस और आप कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ एसएस अहलूवालिया फिसल कर सड़क पर गिर पड़े। आम आदमी पार्टी भाजपा पर चुनाव में धांधली का आरोप लगा रही है। मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें