यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यूपीएसएसएससी ने जून 2026 तक का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 28 फरवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नया एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। जिसमें आयोग आने वाले महीनों में लिए जाने वाली प्रमुख परीक्षाएं और साक्षात्कार की तारीखें बताई गई हैं। लेकिन इसमें लेखपाल मेन्स की एग्जाम डेट नहीं है।
पहले उम्मीद की जा रही थी कि UPSSSC द्वारा लेखपाल मेन्स की कटऑफ जारी करने के बाद एग्जाम डेट भी जल्द ही घोषित हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस कैलेंडर में लेखपाल मुख्य परीक्षा की तारीख का जिक्र नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि जून 2026 तक लेखपाल की परीक्षा नहीं होगी। ऐसा हम नहीं आयोग का नया एग्जाम कैलेंडर बता रहा है। आप इस नीचे टेबल से पूरा खुद भी चेक कर सकते हैं।
UPSSSC जून 2026 तक एग्जाम कैलेंडर
| क्रम संख्या | विज्ञापन संख्या | लिखित परीक्षा/टाइपिंग/साक्षात्कार तिथि |
| 1. | 11- परीक्षा/2024 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा- प्रा0अ0प0-2023)/11 की लिखित परीक्षा | 11 जनवरी 2026 |
| 2. | 13- परीक्षा/2024 आशुलिपिक मुख्य परीक्षा प्रा0अ0प0 आशुलिपिक मुख्य परीक्षा-प्रा0अ0प0-2023)/13 की लिखित परीक्षा | 20 जनवरी 2026 |
| 3. | 12- परीक्षा/2024 कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2023)/12 की लिखित परीक्षा | 1 फरवरी 2026 |
| 4. | 10- परीक्षा/2023, वन रक्षक एंव वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा- (प्रा0अ0प0-2022)/09 से संबंधित शारीरिक मानक एंव दक्षता परीक्षा | 10 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक |
| 5. | 04 परीक्षा/2023, प्रवर्तन कांस्टेबल (सामान्य चयन) परीक्षा (प्रा०अ०प०-2022)/04 से सम्बन्धित शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा | 2 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक |
| 6. | 20 (7)/2015 के अन्तर्गत अनुदेशक मैकेनिक (डीज़ल) के पदों पर साक्षात्कार | 12 मार्च 2026 |
| 7. | 20(7)/2015 के अन्तर्गत अनुदेशक वायरमैन के पदों पर साक्षात्कार | 13 मार्च 2026 |
| 8. | 20 (7)/2015 के अन्तर्गत अनुदेशक मैकेनिक (रेफ्रिजरेशन एण्ड एअर कण्डीशनर) के पदों पर साक्षात्कार | 17 से 20 मार्च 2026 |
| 9. | 20(7)/2015 के अन्तर्गत अनुदेशक प्लम्बर के पदों पर साक्षात्कार | 23 से 25 मार्च 2026 |
| 10. | 16 (4)/2016 के अन्तर्गत अनुदेशक टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रानिक सिस्टम पदों पर साक्षात्कार | 28 मार्च 2026 |
| 11. | 18 (5)/2016 के अन्तर्गत सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के पदों पर साक्षात्कार | अप्रैल 2026 |
| 12. | 20 (7)/2015 के अन्तर्गत अनुदेशक वेल्डर के पदों पर साक्षात्कार | अप्रैल 2026 |
| 13. | आरक्षित तिथि | 26 अप्रैल 2026 |
| 14. | आरक्षित तिथि | 03 मई 2026 |
| 15. | 16 (4)/2016 के अन्तर्गत अनुदेशक फैशन टेक्नोलॉजी के पदों पर साक्षात्कार | मई, 2026 |
| 16. | 16 (4)/2016 के अन्तर्गत अनुदेशक ड्रेस मेकिंग के पदों पर साक्षात्कार | मई 2026 |
| 17. | आरक्षित तिथि | 21 मई 2026 |
| 18. | 16 (4)/2016 के अन्तर्गत अनुदेशक स्वींग टेक्नोलॉजी के पदों पर साक्षात्कार | मई, 2026 |
| 19. | 16 (4) / 2016 के अन्तर्गत अनुदेशक बेसिक कास्मेटोलॉजी के पदों पर साक्षात्कार | मई, 2026 |
| 20 | 12-परीक्षा/2024 कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/12 की टंकण परीक्षा | मई / जून, 2026 |
| 21. | 20 (7)/2015 के अन्तर्गत अनुदेशक टर्नर के पदों पर साक्षात्कार | जून 2026 |
| 22. | 20(7)/2015 के अन्तर्गत अनुदेशक फिटर के पदों पर साक्षात्कार | जून 2026 |
| 23. | 20(7)/2015 के अन्तर्गत अनुदेशक मशीनिष्ट के पदों पर साक्षात्कार | जून 2026 |
| 24. | 20 (7)/2015 के अन्तर्गत अनुदेशक मैकेनिक मोटर व्हीकल के पदों पर साक्षात्कार | जून 2026 |
यह कैलेंडर आप डायरेक्ट लिंक यूपीएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 के जरिए भी वेबसाइट पर सीधे चेक कर सकते हैं। हो सकता है कि आयोग जून 2026 के बाद लेखपाल की परीक्षा आयोजित करे। लेकिन इससे संबंधित कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। आप अभी केवल अपनी तैयारी पर फोकस कर सकते हैं।






Add comment