अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्र को 52,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

Share

लखनऊ,। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के छात्र आर्यन त्रिपाठी को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की प्रतिष्ठित एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी ने 52,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा है। आर्यन को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इसके अलावा, अमेरिका की ही पडर््यू यूनिवर्सिटी एवं पेन स्टेट यूनिवर्सिटी ने भी सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र को स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रण  प्राप्त हुआ है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर विदेश के कई विश्वविद्यालय में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है।सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। वर्ष 2022 में अभी तक सी.एम.एस. के 45 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर कीर्तिमान बनाया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें