निगम मुख्यालय में 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। दूसरे दिन 98 लोगों ने टीका लगवाया। शनिवार को शहर में ऐसे लोगों के टीकाकरण के लिए 20 केंद्र बनाए गए हैँ। हर केंद्र पर 100 लोगों को टीका लगाया जाना है। इस तरह कुल दो हजार लोगों को शनिवार को टीका लगाने का लक्ष्य है। संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. अशोक डागरिया का कहना है, 8 और 10 मई को अभियान चलेगा। आपकेा बताते हैं कि शहर में कहा-कहां टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।
इसके बाद 12, 13, 15 मई को केन्द्रों की संख्या 44 हो जाएगी। अब रोजाना इस उम्र के 4400 लोगों को वैक्सीन लगेगी।
प्रत्येक केंद्र पर पूर्व से पंजीकृत इस आयु वर्ग के 100- 100 युवाओं को कंफर्मेशन प्राप्ति के बाद वैक्सीन लगाई जाएगी। इस आयु वर्ग के युवाओं को पंजीयन के बाद मोबाइल पर कंफर्मेशन का एसएमएस भी आना जरूरी है। जो टाइम स्लॉट दिया गया है, उसी समय केंद्रों पर पहुंचें। इसके पहलेअनावश्यक रूप से भीड़ नहीं लगाएं। जो युवा निर्धारित टाइम स्लॉट पर नहीं भी पहुंचते हैं तो उन्हें कॉल कर वैक्सीन सेंटर पर बुलाया जाएगा। वह 2:00 बजे के पहले जाकर वैक्सीन लगवा सकेंगे।
शनिवार को इन 20 केंद्र पर लगेगा टीका
| हुकुमचंद झोन | नगर निगम मुख्यालय | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE ONLY |
| हुकुमचंद झोन | संस्कृत महाविद्यालय | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| हुकुमचंद झोन | प्रथम बटालियन | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| हुकुमचंद झोन | अष्टांग आयुर्वेदिक | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| हुकुमचंद झोन | अभय प्रशाल | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| मल्हारगंज झोन | 15 बटालियन | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| मल्हारगंज झोन | राठौर समाज धर्मशाला | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| मल्हारगंज झोन | गर्ल्स स्कूल | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| मल्हारगंज झोन | एनी बेसेंट स्कूल | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| मल्हारगंज झोन | नरसिंह वाटिका | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| नंदा नगर | केके कॉलेज | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| नंदा नगर | कम्युनिटी हॉल जगजीवन राम नगर | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| नंदा नगर | छत्रसाल स्कूल | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| नंदा नगर | पिंक फ्लॉवर स्कूल | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| नंदा नगर | पुष्प नाथ मंदिर | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| संयोगितागंज झोन | गवर्नमेंट पब्लिक स्कूल | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| संयोगितागंज झोन | पार्षद कार्यालय | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| संयोगितागंज झोन | आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| संयोगितागंज झोन | गवर्नमेंट मिडिल स्कूल तेजाजी नगर | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |
| संयोगितागंजझोन | महावीर नगर पानी की टंकी | COVAXIN | 18+ 1ST DOSE COVAXIN |





