अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*वरुण-जान्हवी की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन*

Share

 वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने वर्ल्डवाइड ₹79.75 करोड़ कमाए और अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी में है. आइए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं पूरा.

रुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर 2025 को ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹53.10 करोड़ की कमाई कर ली है.

फिल्म में वरुण और जान्हवी के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में हैं. दर्शकों ने वरुण-जान्हवी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया है और यही वजह है कि शुरुआती धीमी ओपनिंग के बावजूद फिल्म ने स्थिर प्रदर्शन दिखाया. ऐसे में आइए 13वें दिन की वर्ल्डवाइड कमाई पर नजर डालते हैं.

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन भारत में ₹1.5 करोड़ की कमाई की, जिससे कुल इंडियन नेट कलेक्शन ₹53.10 करोड़ पर पहुंच गया. जबकि, इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹79.75 करोड़ तक पहुंच गया है.

अब फिल्म दुनियाभर में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तैयारी कर रही है और आने वाले वीकेंड इसका रिजल्ट आ जायेगा कि यह पास हुई या फेल.

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का डे वाइज रिपोर्ट

DayCollection
Day 1 (Thu)₹9.25 Cr
Day 2 (Fri)₹5.5 Cr
Day 3 (Sat)₹7.5 Cr
Day 4 (Sun)₹7.75 Cr
Day 5 (Mon)₹3.25 Cr
Day 6 (Tue)₹3.25 Cr
Day 7 (Wed)₹2.35 Cr
Day 8 (Thu)₹2.25 Cr
Day 9 (Fri)₹2.25 Cr
Day 10 (Sat)₹3.5 Cr
Day 11 (Sun)₹3.5 Cr
Day 12 (Mon)₹1.25 Cr
Day 13 (Tue)₹1.5 Cr
Total (India Net)₹53.10 C

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें