अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

18 सालों से विधायक रहे वर्मा का टिकट कटने के बाद समर्थकों के बीच रो पड़े

Share

मध्य प्रदेश के खंडवा में बीते 18 साल से विधायक रहे देवेंद्र वर्मा का टिकट काटकर इस बार पार्टी ने एक नए चेहरे को अपना प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र वर्मा बुधवार को पहली बार अपने समर्थकों के साथ ही मीडिया से भी रूबरू हुए। इस दौरान वे भावुक हो चले और फफक कर समर्थकों के बीच ही रोने लगे। उन्हें इस तरह रोते देखा उनके समर्थकों ने उनके आंसू पोंछे, और उनके समर्थन में नारे भी लगाए। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे, तो उन्होंने कहा अभी वे कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं। 

खंडवा विधानसभा से बीते चार मर्तबा से खंडवा के विधायक रहे देवेंद्र वर्मा को इस बार भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। उनके स्थान पर पार्टी ने खंडवा से ही जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे को मैदान में उतारा है। टिकट कटने के बाद देवेंद्र वर्मा बुधवार को पहली मर्तबा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए थे। दशहरा मिलन के नाम पर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच जब वे पहुंचे तो वे भावुक हो गए। यही नही उन्हें इस अवस्था में देखकर उनके समर्थक भी उनकी आंखों से आंसू पोंछते नजर आए। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की। 

कंचन तनवे को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है, और वह इस बार भी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की बात कर रहे हैं। हालांकि देवेंद्र वर्मा की नाराजगी का खामियाजा तो पार्टी को उठाना पड़ सकता है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें