अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

विजयवर्गीय ने पूछा- मि. बंटाढार तो अपना काम करेंगे ही, लेकिन सवाल यह है कि कांग्रेस का नेतृत्व बेबस और लाचार क्यों

Share

इंदौर

AICC सदस्य विश्वबंधु राय की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे गए एक पत्र से राजनीति गरमा गई है। इस पत्र को भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह के साथ ही कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा है। विजयवर्गीय ने लिखा- दिग्विजय सिंह को कांग्रेस की कब्र खोदने वाला बताते हुए उनकी जुबान पर लगाम लगाने की मांग विश्वबंधु राय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से की है। उन्होंने कहा है कि मि. बंटाढार तो अपना काम करेंगे ही लेकिन सवाल यह है कि कांग्रेस का नेतृत्व इतना कमजोर बेबस और लाचार क्यों है।

विजयवर्गीय द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया लेटर

धारा- 370 को लेकर क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने…
क्लब हाउस पर चैट के दौरान दिग्विजय ने कहा था कि मुस्लिम बहुल राज्य में एक हिंदू राजा था। दोनों ने साथ काम किया। दरअसल, कश्मीर में सरकारी सेवाओं में कश्मीरी पंडितों को आरक्षण दिया गया था, इसलिए अनुच्छेद-370 को रद्द करना और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा कम करना अत्यंत दुखद निर्णय है। हमें निश्चित रूप से इस मुद्दे पर फिर से विचार करना होगा। इसे फिर से लाएंगे।

अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई गई थी
केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल-370 को खत्म कर दिया था। सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था। जम्मू-कश्मीर में 20 और लद्दाख में दो जिले लेह और करगिल शामिल किए गए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें