अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ममता पर भड़के विजयवर्गीय:कहा- तलवार के दम पर इस्लाम देश में आया, बनर्जी उसी तर्ज पर BJP नेताओं को TMC में ला रहीं

Share

इंदौर

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मंगलवार को दिए एक बयान पर विवाद हो गया है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से तलवार के दम पर इस्लाम ने देश में प्रवेश किया था। उसी तर्ज पर ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं को TMC में शामिल करा रही हैं। ममता बनर्जी देश के उन नेताओं की फेहरिस्त में शामिल हो गई हैं, जिनको प्रजातंत्र पर विश्वास नहीं है।

विजयवर्गीय के बयान पर मुस्लिम उलेमाओं ने नाराजगी जताई है। ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष काजी सैयद अनस अली नदवी ने कहा है कि सियासत के लिए किसी धर्म को बदनाम करना उचित नहीं है। हिंदुस्तान में इस्लाम के प्रसार को मुहब्बत-भाईचारे की तहरीर करार दिया गया है। ये प्रक्रिया न सियासत की नैतिकता में शामिल है और न ही धर्म की सांस्कृतिक शिक्षा इसका हुक्म देती है।

वहीं, जमीयत उलेमा हिंद मध्यप्रदेश के हाजी मोहम्मद हारून ने कहा कि कि कुछ सियासी लोग खुद को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए भूल गए हैं कि वे जो कह रहे हैं, वह उनकी खुद की पार्टी की गाइडलाइन के खिलाफ है।

अपनी सरकार का रवैया देख लें पहले: आरिफ मसूद
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा है कि पहले वह अपनी पार्टी भाजपा की सरकारों के हाल पर नजर डालें। उन्होंने कहा कि कैलाश मजहब-ए-इस्लाम का इतिहास पढ़ लें, समझ लें, फिर कोई बात कहें। इस्लाम धर्म किसी से बैर, विद्वेष या नफरत का पाठ नहीं पढ़ाता।

विजयवर्गीय हर साल धनतेरस पर इंदौर में स्थित पुश्तैनी किराना दुकान पर बैठते हैं।

विजयवर्गीय हर साल धनतेरस पर इंदौर में स्थित पुश्तैनी किराना दुकान पर बैठते हैं।

विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर नहीं है। एक-एक व्यक्ति पर 20 से 40 केस दर्ज किए गए। हमारे प्रचारक को भी उलझा दिया। इस प्रकार सरकार जब विपक्ष को किल करने में लग जाती है, तो व्यक्ति वहां कैसे रह पाएगा।

ममता बनर्जी के कुछ भी कहने से फर्क नहीं पड़ता
विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी के कुछ भी कहने से फर्क नहीं पड़ता। वह खुद पहले कांग्रेस में रहीं, युवक कांग्रेस की पदाधिकारी रही हैं। कांग्रेस के चरित्र का उन्हें प्रमाणपत्र देने का अधिकार है या नहीं, मुझे नहीं मालूम। दुनियाभर में भारत के लोकतंत्र की प्रशंसा हो रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। उप्र में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा चुनाव तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस खत्म हो चुकी है।

विजयवर्गीय ने ग्राहकों को सामान भी दिया। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म और दुकान का जन्म एक साथ हुआ है। दोनों को 60 वर्ष हो गए हैं।

विजयवर्गीय ने ग्राहकों को सामान भी दिया। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म और दुकान का जन्म एक साथ हुआ है। दोनों को 60 वर्ष हो गए हैं।

उप चुनाव ने बता दी जनता की राय
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसान विरोधी मुद्दा बनाया था। उप चुनाव ने साबित कर दिया कि जनता की राय क्या है। मोदीजी को किसानों का समर्थन मिल रहा है। खंडवा समेत विधानसभा में दो सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें