अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

‘विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस में हमें हराने का दम नहीं; मप्र में भाजपा को सिर्फ भाजपा हरा सकती है…’

Share

इंदौर

मध्यप्रदेश में पूर्व मंत्री दीपक जोशी, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन और पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत के बगावती तेवर से प्रदेश भाजपा में सियासत गरमा गई है। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया है कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही हरा सकती है। यदि हमने संगठन की गलतियां ठीक नहीं कीं तो भाजपा ही भाजपा को हरा देगी।

दरअसल, विजयवर्गीय गुरुवार को एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि आज की तारीख में मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी। कांग्रेस में दम नहीं कि वह भाजपा को हरा सके। यह बात सही है कि हम में कुछ कमियां हैं, हम उनको ठीक कर रहे हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि हमने संगठन की गलतियां ठीक नहीं कीं तो भाजपा ही भाजपा को हरा देगी।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि हमने संगठन की गलतियां ठीक नहीं कीं तो भाजपा ही भाजपा को हरा देगी।

नाइट कल्चर पर बोले- संस्कृति विकृति में बदल रही है

नाइट कल्चर को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि पहले राजबाड़ा स्थित अन्ना की पान की दुकान पर दरवाजा ही नहीं था। हम वहां जाकर पान-गुटखा खाते थे। जब पीएससी की तैयारी कर रहे थे तो स्टेशन पर पोहे खाने जाते थे। रात 2 बजे सराफा बंद हो जाता था तो सीधे स्टेशन चले जाते थे। नाइट कल्चर में कहां क्या मिलता है, सबको मालूम है। लेकिन नाइट कल्चर के नाम पर जो नशा हो रहा है और संस्कृति विकृति में बदल रही है, उसका हमने विरोध किया है और करेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें