अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

फिर हार्डकोर हिंदुत्व के एजेंडे पर विजयवर्गीय:अब आशुतोष राणा के समर्थन में उतरे भाजपा महासचिव

Share

इन दिनों हार्ड कोर हिन्दुत्व को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय लगातार प्रखर होते जा रहे हैं। अब उन्होंने फेसबुक द्वारा अभिनेता आशुतोष राणा की वॉल से शिव तांडव वाला वीडियो हटाने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे सनातनी धार्मिक भावनाओं का अपमान करार दिया है।

तो क्या MP से लोकसभा चुनाव लडेंगे आशुतोष राणा! - so whether ashutosh rana  will contest lok sabha elections

दरअसल आशुतोष राणा ने महाशिवरात्रि के दिन पहले अपनी फेसबुक वॉल पर शिव तांडव स्त्रोत का पाठ अपनी आवाज में पोस्ट किया था। इसका अनुवाद कवि आलोक श्रीवास्तव ने सरल हिन्दी में किया था। साथ ही लिखा था कि यह करोड़ों-करोड़ शिवानुरागियों के आनंद का कारण बनेगा। महादेव से प्रार्थना है कि वे संसार में व्याप्त विकृति का संहार कर प्रकृति का रक्षण व संवर्धन करें, हर-हर महादेव…।

इसके अगले ही दिन फेसबुक ने इसे हटा दिया। इस पर आशुतोष राणा ने लिखा कि चकित हूं! फेसबुक मेटा इंडिया ने शिव तांडव वाला वीडियो मेरी फेसबुक टाइमलाइन से हटा दिया है। पता नहीं मेटा इंडिया ने ऐसा क्यों किया? ना उसमें कॉपीराइट का इशू है और ना ही वायलेशन का मामला है, ना ही वो फेसबुक के नियमों के विरुद्ध है।

इसके कुछ समय बाद विजयवर्गीय ने कमेंट किया कि निसंदेह यह चकित करने वाली बात है। Meta ने भगवान शिव को समर्पित शिव तांडव स्त्रोत के हिन्दी रूपांतरण को आशुतोष जी के फेसबुक वॉल से हटा दिया है। क्या इसे फेसबुक द्वारा सनातनी धार्मिक भावनाओं का अपमान माना जाना चाहिए?

तीन दिन पहले पं. प्रदीप मिश्रा की कथा निरस्त करने पर बिफरे थे विजयवर्गीय

इस तरह का कमेंट कर विजयवर्गीय एक बार फिर अपने हार्ड कोर हिन्दुत्व के एजेंडे को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने सीहोर में पं. प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा निरस्त होने पर भी तीखे तेवर अपनाए थे। इसमें उन्होंने सीहोर पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बताया था कि इस घटना से सरकार की छवि पर विपरीत असर पड़ रहा है। सीहोर प्रशासन को इसके लिए माफी मांगना चाहिए और कथा फिर प्रारंभ होना चाहिए। मामला गर्माने के बाद सीहोर कलेक्टर व एसपी पं. प्रदीप मिश्रा से मिले थे और उनसे आशीर्वाद लिया था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें