अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

विजयवर्गीय के बोल:सवाल- क्या शिवराज 2023 तक CM रहेंगे?; विजयवर्गीय- आज तो वे ही हमारे नेता, बाकी ज्योतिषाचार्य तो हूं नहीं

Share

ग्वालियर

पिछले एक महीने से नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने राजनीतिक तरीके से बयान दिया है। ग्वालियर में जब उनसे पूछा गया कि शिवराज सिंह चौहान 2023 तक मुख्यमंत्री रहेंगे? उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान आज तो हमारे नेता हैं। वे अच्छा काम कर रहे हैं। 2023, 2024 तक रहेंगे, यह काल्पनिक प्रश्न है। कोई ज्योतिषाचार्य नहीं हूं, जो बता दूं। वे यहां नहीं रुके। उनसे जब पूछा गया कि क्या आप चाहते हैं कि वे रहें? इस पर भी उन्होंने टिप्पणी की। वे बोले- मैं क्या चाहता हूं, बिल्कुल चाहता हूं। पार्टी चाहेगी।

BJP के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रभारी रहे कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को ग्वालियर में जयभानसिंह पवैया के घर पहुंचे थे। बंगाल पर अभी तक का सबसे बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे आने के बाद अब तक 45 कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। जिन पोलिंग बूथ पर BJP जीती है वहां चुन-चुन कर हमारे लोगों पर हमला हो रहा है। बांग्लादेशी घुसकर हिंदू महिलाओं के साथ बलात्कार कर रहे हैं। महिला मुख्यमंत्री होने के बाद यह सब हो रहा है। बंगाल में कानून व्यवस्था बहुत खराब है। वहां राष्ट्रपति शासन जैसे हालात हैं। यही हालात रहे तो राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

गुरुवार को BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजगवर्गीय शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर पहुंचने के बाद वह सबसे पहले BJP के हिंदूवादी नेता व सिंधिया के कट्‌टर विरोधी जयभान सिंह पवैया के घर पहुंचे। उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहां करीब 20 मिनट रुकने के बाद उन्होंने मीडिया में अपनी बात रखी।

बंगाल की हार को बताया सबसे बड़ी जीत

कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल में BJP की हार पर पूछे गए सवाल को गलत बताया। उन्होंने अपनी पार्टी के प्रदर्शन को अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन बताते हुए जीत बताई है। उनका कहना था कि बंगाल हमारे लिए बंजर जमीन थी। जहां हमारी 3 सीट थीं वहां 77 सीट जीतना हार नहीं जीत होती है। 25% बढ़त ली है। अभी तक के इतिहास में किसी प्रदेश में कोई पार्टी ने इतनी तेजी से बढ़त नहीं ली। इसके लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का अहम योगदान रहा।

कांग्रेस ब्रांड के साधु संत राममंदिर का मुद्दा उठा रहे हैं

अभी राम मंदिर जमीन मामले में चल रहे विवाद पर BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि कांग्रेस ब्रांड के साधु-संत इस मुद्दे को उठा रहे हैं कि जमीन खरीदी में घोटाला हुआ है, जबकि जमीन बेचने वाला मुस्लिम है, रामजन्म भूमि के कारण जो लाभ BJP को मिल रहा है उससे राजनैतिक दल परेशान हैं, इसलिए कांग्रेस और अन्य दल के लोग सवाल उठा रहे हैं।

दिग्विजय सिंह पर बोले- वह छपने के लिए बोलते हैं

BJP के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सिर्फ छपने के लिए बोलते हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। आर्टिकल 370 हटाने का बयान पर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कह रहे थे हमारी कांग्रेस की सरकार आई तो वह 370 को हटा देंगे। पहले तो 20 से 25 साल सरकार आने की संभावना नहीं है। फिर में जानना चाहूंगा की सोनिया गांधी का इस मुद्दे पर क्या कहना है, वह बताएं।

सिंधिया और महंगाई पर सवालों को टाल गए

जब BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय से पूछा कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार होना है। उनका और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम चल रहा है। सिंधिया को मंत्री बनना चाहिए, तो उनका जवाब था कि यह केन्द्र में प्रधानमंत्री का फैसला है, मैं कुछ नहीं कह सकता। साथ ही, महंगाई पर बोले कि विश्व बाजार में महंगाई है उसका असर देश में देखने को मिल रहा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें