अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अरुण यादव के बयान पर विजयवर्गीय का तंज: कांग्रेस में फसल चुराने की आदत है

Share

इंदौर

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने फिर से राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं फिर से संगठन के काम पर फोकस करूंगा। फिर विजया दशमी के बाद तेलंगाना का दौरा करूंगा। मेरी प्राथमिकता संगठन के कामों को आगे बढ़ाने की है। अभी पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी तो है ही। आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर भी रहेगी। खंडवा चुनाव में अभी तीन दिन का समय दे सकूंगा।

कांग्रेस में फसल चुराने की आदत है…

उन्होंने अरुण यादव के फसल वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में फसल दूसरा बोता है, चुरा कोई और ले जाता है। कांग्रेस में फसल चुराने की आदत है, अरुण यादव को यह भी बताना था। उन्होंने कहा कि जोबट और खंडवा उपचुनाव भाजपा जीतेगी बाकी सीटों का अभी आकलन नहीं किया है। जोबट में भाजपा का सकारात्मक प्रभाव है। जोबट और खंडवा दोनों उपचुनाव भाजपा जीतेगी।

कांग्रेस किसानों की हत्या को भुनाना चाहती है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की घटना को चुनाव के लिए इस्तेमाल कर रही है, जबकि कश्मीर में हो रही हत्याओं पर कोई भी कांग्रेस नेता आंसू बहाने नहीं गया। कांग्रेस केवल चुनाव मुद्दे के तौर पर किसानों की हत्या को भुनाना चाहती है। जनता यह सब समझती है। अब लोगों के पास जानकारी के काफी साधन हो गए हैं। पहले केवल प्रिंट मीडिया होता था। अब सोशल मीडिया है, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया है। वे सारे चेहरे एक्सपोज हो जाएंगे जो राजनीति कर रहे हैं।

कश्मीर में किसी तरह का पलायन नहीं होगा। सरकार पूरी तरह सचेत हैं। जिसने स्कूल में गोली चलाई थी उसे हमारे बहादुर सिपाहियों ने मार गिराया है। इसकी पुनरावृत्ति न हो, इसे लेकर उप राज्यपाल ने कहा भी है। इंदौर सहित पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का निर्णय उचित है क्योंकि एक्सपर्ट्स ने वार्निंग भी दी है कि तीसरी लहर आ भी सकती है। यह बात अलग है कि वह खतरनाक नहीं होगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें