अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

गुजरात में निकाय चुनाव में हिंसा:बनासकांठा में बूथ कैप्चरिंग, दाहोद में हंगामे के बाद लाठीचार्ज; विरमगाम में निर्दलीय कैंडिडेट से भिड़े भाजपाई

Share

गुजरात में आज स्थानीय निकायों और पंचायत चुनावों के लिए मतदान हुआ। इस दौरान दाहोद में वोटिंग सेंटर पर जमकर हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने EVM को भी नुकसान पहुंचाया। वहीं, बनासकांठा में एक जगह बूथ कैप्चरिंग हुई। हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं, विरमगाम में भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्दलीय उम्मीदवार के साथ झड़प हो गई। यहां भी पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

विरमगाम में भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्दलीय उम्मीदवार के साथ झड़प होने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

विरमगाम में भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्दलीय उम्मीदवार के साथ झड़प होने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

फर्जी EVM के इस्तेमाल पर कांग्रेस ने किया हंगामा
कुछ जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फर्जी EVM का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पोलिंग बूथ के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता फर्जी EVM दिखाते हुए चुनाव में धांधली का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान हंगामा बढ़ गया। पुलिस ने दखल देकर हालात को काबू में किया।

पोलिंग बूथ के बाहर फर्जी EVM दिखाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।

पोलिंग बूथ के बाहर फर्जी EVM दिखाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।

भारी फोर्स की तैनाती के बाद भी हुआ बवाल
दाहोद में इस चुनाव के लिए 11,343 कर्मचारी और 2600 जवान तैनात किए गए थे। फिर भी हिंसा हुई। इस वजह से कुछ देर वोटिंग भी बंद रही। बाद में सीनियर अफसरों ने पहुंचकर दोबारा मतदान शुरू कराया। शाम 6 बजे तक जिला पंचायतों में 59.30%, तालुका पंचायतों में 61.38% और नगर पालिकाओं में 56.69% वोटिंग हुई।

टंकरा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के भाई पर भी कुछ लोगों ने हमला किया।

टंकरा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के भाई पर भी कुछ लोगों ने हमला किया।

गुजरात में 8473 सीटों पर वोटिंग
गुजरात में आज 31 जिला, 231 तालुका पंचायत और 81 नगर पालिकाओं के लिए चुनाव हुए। आज कुल 8473 सीटों के लिये वोटिंग हुई। इनमें नगरपालिका की 2720 सीटें, जिला पंचायतों की 980 सीटें और तालुक पंचायतों की 4773 सीटें शामिल हैं। वोटिंग के लिये 36,008 मतदान केंद्र बनाये गए थे। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें